अपनापन की भावना से ओत-प्रोत आत्मा की पुकार...कविता
ग्राम-तमनार पड़ेगाँव, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से बाल साहित्यकार डॉ पी एस पुष्प एक कविता सुना रहे है:
अपनापन की भावना से ओत-प्रोत आत्मा की पुकार-
कह रही है हमे जग अपना है तुम सबके हो कुमार-
किसे कहते हो तुम अपना सभी तुम्हारे अपने है-
भावना अपनापन की मत खोना यही तुम्हारे सपने हैं...
Posted on: Mar 03, 2017. Tags: PS PUSHP SONG VICTIMS REGISTER
अ-अ आ-आ, जब भी हमको तेरी सलाम आये...गजल
मुस्तफागंज बाज़ार, मीनापुर, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से अशोक दीवाना एक गजल सुना रहे है:
अ-अ आ-आ, जब भी हमको तेरी सलाम आये-
अश्के आँखों में बनकर जाम आये-
सुबह गुजरी थी, जिसकी मस्जिद से-
मैखदे में वो वक्त काम आये...
Posted on: Mar 03, 2017. Tags: ASHOK DEEWANA SONG VICTIMS REGISTER
ये दे जिन्दगी के नहीं है ठिकाना मोरे कोया...गीत
ग्राम-नयेगवा रैयत, पंचायत-नंदराम, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से धनसिंह परते एक गीत सुना रहे है:
ये दे जिन्दगी के नहीं है ठिकाना मोरे कोया-
चल-चली मिल जुल देवी देवता ला मनाबो-
अपन जीवन ला सुन्दर बनाबो-
बड़े अभागेले मानुष तन पाया न जी-
पिता माता ले इस धरनी म आयन-
मोह माया मा सबो ला बुलायन रे...
Posted on: Mar 03, 2017. Tags: DHAN SINGH PARTE SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : सब्जियों के औषधीय गुण-
सुरनकन्द को धोकर, काटकर नमक के पानी में भिगोकर बवासीर के रोगी को कच्चा चबाने को दें इसकी सब्जी बनाकर खाने में लिवर से जुडी बीमारी में फायदा होता है| गुजरात डांग जिले के आदिवासी भिन्डी का काढा बनाकर सिफलिस के रोगी को पिलाने की सलाह देते है.भिन्डी के बीजो मे प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है इससे याददाश्त भी तेज़ होती है| कटहल का गुदा पानी में उबाल ले और ठंडा कर १ गिलास पिए जबरदस्त एनर्जी आता है| डांग गुजरात के आदिवासी गवार फली को सुखा कर चटनी बनाते है ओंर डायबिटीज़ के रोगी को ४० दिनों तक दिन में ३-४ बार खाने की सलाह देते है, और जोड़ दर्द, पेट में जलन, सूजन के लिए भी गवार फली की सब्जी खाना चाहिए, लाभकारी होगी | डॉ दीपक आचार्य@7926467407
Posted on: Mar 03, 2017. Tags: DR DEEPAK ACHARYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे घरों में बिजली का मीटर नहीं लगा है पर अधिक बिल आ रहा है, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं...
ग्राम-धीरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से सरला श्रीवास के साथ में जगदीश मरकाम बता रहे है कि इनके गाँव में 10 माह पूर्व नये बिजली कनेक्शन लगाये गए है जिनका बिजली बिल प्रति परिवार 316 रूपये आ रहा है जबकि अभी तक मात्र 7 घरो में मीटर लगा है , जिइस समस्या को लेकर बैहर विधुत मण्डल के अधिकारी के पास जन समूह बनाकर गये थे, आश्वासन दिया गया था कि एक सप्ताह या 15 दिनों के अन्दर हो जायेगा लेकिन अभी तक कोई समाधान नही हुआ है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें, विद्युत विभाग बैहर@07637256843, CEO@9424713495, SDM@8826404745. जगदीश@8717907631
