चाँद की कहानी...

बहुत समय पहले भगवान भोलेनाथ कैलाश पर्वत पर बैठे थे सुबह-सुबह भक्त आये और उन्हें लगातार देख रहे थे इस पर भगवान पूछे क्या खोज रहे हो तो भक्तो ने पूछा प्रभु आपके सर में जो चाँद था कहाँ गया. भगवान ने जवाब दिया कि चन्द्रमा को मुझसे शिकायत थी कि आपके सर में जो गंगा है वो हमेशा बहते रहती है जिससे चन्द्रमा भीग जाती है और गले में सांप, हाथ में त्रिशुल, बाघ की खाल और भस्म लगाये रहते है जो मुझे अच्छा नहीं लगता इस पर भगवान ने चन्द्रमा की इच्छा पूछा इस पर चंदा ने कहा मै उड़ना चाहती हूँ आकाश में रहना चाहती हूँ तो भगवान बोले कि तुमारा तो प्रकाश नहीं है तुम तो खो जाओगी दिखोगी नहीं तब चन्द्रमा ने कहा मै कैसे भी रह लूँगी तब भगवान मान गये तब से चन्द्रमा आकाश में रहती है| सुनील@9308571702

Posted on: Mar 27, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

एक छोटे से झरोके से झांकती फडफड़ाते हुए...कविता

कानपुर (उत्तरप्रदेश) से के एम भाई महिलाओ के सम्बन्ध में एक कविता सुना रहे है:
एक छोटे से झरोके से झांकती फडफड़ाते हुए-
फडफड़ाते हुए चंद क्षणों में उड़ जाती-
ची-ची करते-करते एक मीठा गीत गुनगुना जाती-
अपने ही लफ्जो में प्रेम का-रस बहाकर रंगबिरंगे सुरों में-
प्रेम सुधा बरसा जाती-
वो नटखट अंदाज से-
मेरा दिल छू जाती...

Posted on: Mar 27, 2017. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

३ महीने से सरकारी मदद नहीं आई, क़र्ज़ लेकर १७० बच्चों को खाना खिला रहे हैं, कृपया मदद करें...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के साथ बाबूलाल नेटी ग्राम-डोंगराटोला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) पहुंचे हैं जहां उनकी मुलाक़ात इन्द्रावती यादव से हुई है जो बता रही है कि वो २० वर्षों से एक स्वसहायता समूह चलाती है जिसमे अभी 170 बच्चो को खाना खिला रही है पर उन्हें तीन महीने से सरकारी मदद नहीं मिल पाई है जिससे वे कर्ज लेकर बच्चों को खाना खिला रही है इन्होने इसके लिए आवेदन भी किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया कलेक्टर@07659222400, विधायक@9425473007, ब्लॉक CEO@07659262407 को फोन कर दबाव बनाएं. इन्द्रावती@7470590827

Posted on: Mar 27, 2017. Tags: INDRAWATI YADAV SONG VICTIMS REGISTER

स्वस्थ संस्कृति का निर्माण करे : विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर आव्हान-

मुजफ्फरपुर बिहार से सुनील कुमार रंगकर्मी यादव चन्द्र के बारे में बता रहे है जिन्होंने प्रेमचंद की कहानी सवा शेर गेहूँ, कफन, पूस की रात का नाट्य रुपांतर किया. उन्होंने रंगमंच के साथ रंगकर्मियों को संगठित करने का कार्य किया. रंगकर्म को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आपातकाल में भी नुक्कड़ पर जाकर लोगो को चेतना जगाने का कार्य किया.नागार्जुन के साथी सम्मानों व पुरस्कारों से दूर रहें. श्रमजीवी जन गण के बीच उन्ही के स्तर पर घुलमिलकर रहने की सादगीपूर्ण जीवनशैली व मार्क्सवादी जीवन दर्शन को तन मन में समाने वाले सांस्कृतिक योद्धा यादव चन्द्र जहाँ कफन नाटक में घीसू की भूमिका में होते वहीं इन्कलाब जिंदाबाद नाटक में वृद्ध होने के बावजूद जोरदार अभिनय किया करते थे. सुनील@9308571702

Posted on: Mar 27, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

दबंग ने गाँव के दलित-आदिवासियों का रास्ता बंद किया, दलित पंच का अनुरोध भी कोई नहीं सुनता...

ग्राम-टिकर, तहसील-हुजुर, थाना-गोविन्दगढ़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गाँव के दलित जाति के पंच देवेंद्र सेन बता रहे है कि उनके गाँव में जहां दलित और आदिवासी निवास करते हैं वहां कई साल पहले अवैधानिक रूप से एक दबंग व्यक्ति द्वारा पत्थर गिरवा के और बांस लगा के पूरे रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है जिसके कारण दलित-आदिवासियों आने जाने में बहुत समस्या हो रही हैं | इसकी शिकायत ग्राम सभा में सरपंच, सचिव के पास कई बार किया गया है लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| कृपया कलेक्टर@9425903973, CEO@8719000473, सचिव@9617210343, सरपंच@7566460581 को फोन कर मदद करें. देवेन्द्र@9300849090

Posted on: Mar 27, 2017. Tags: DEVENDRA SEN SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »