सूरज अब जल्दी ही जाता है जाग, दिनभर बरसता है धरती पर आग...कविता
ग्राम-छतरपुर, पोस्ट-गजराज, विकासखण्ड-घुगरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मोहन मरावी एक कविता सुना रहे है:-
नीम की टहनियों पर, मचल उठा बोर-
आया है उमस भरा गर्मी का दौर-
सूरज अब जल्दी ही जाता है जाग-
दिनभर बरसता है धरती पर आग-
हवा नही रख पाती गर्मी का दौर-
आया है उमस भरा गर्मी का दौर...
Posted on: Mar 30, 2017. Tags: MOHAN MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे उजड़े चमन, तुझ पे दिल कुर्बान...गीत
ग्राम पंचायत कोल्वी, जनपद पंचायत-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सुखसागर सिंह पावले के साथ में स्कूल की बच्चियां है जिनका नाम विध्या केवट, दीपिका रज्जक है दोनों एक गीत सुना रही है:
ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे उजड़े चमन-
तुझ पे दिल कुर्बान-
तू है मेरी आरजू, तू है मेरी आबरू-
तू ही मेरी जान है-
माँ का दिल बेहके कभी, सिने से लग जाता है तू-
और नही कभी दिल नहीं लगता, बन के याद आता है तू-
जितना याद आता है मुझको, उतना तड़पाता है तू-
तुझ पे दिल कुर्बान है, तुझ पे दिल कुर्बान है...
Posted on: Mar 30, 2017. Tags: SONG SUKHSAGR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
दिल में हो सीजीनेट बुल्टू रेडियो तो कोई खास कैसे होगा...कविता
ग्राम-सल्लेया कला, पोस्ट-सावरी बाजार,तहसील-मोहखेड़,जिला-छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश ) से कविता धुर्वे एक कविता सुना रही है:
दिल में हो सी जी नेट बुल्टू रेडियो तो कोई और खास कैसे होगा – यादो में आपके सिवा कोई पास कैसे होगा-
हिचकिया कहती है साथियों आप याद करते हो-
पर बुल्टू रेडियो में बोलेंगे नहीं तो अहसास कैसे होगा...
Posted on: Mar 30, 2017. Tags: KAVITA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
किसी घर में सभी कोई अगर मिलजुल कर काम करें तो घर में कभी आर्थिक तंगी नहीं आती-कहानी...
पुरुषोत्तमपुर ,मुज्जफरपुर (बिहार) से बाबुल कुमार एक कहानी सुना रहे है जिसमें वे बता रहे है कि बहुत समय पहले की बात है एक बार एक व्यक्ति एक संत के पास पहुंचा और बोला मेरी आमदनी कम है मेरे बच्चे भूखे मर रहे है. संत ने पूछा बच्चे क्या करते है? उसने जवाब दिया वे किस के नोकर है क्या जो काम करेगे? इस पर संत ने जवाब दिया घर का बोझ उठाने के लिए सबको स्थिति के अनुसार कुछ न कुछ करना पड़ता है ये बात उसे समझ में आ गयी और उसने सब को काम दिया उसके बाद उसकी समस्या ख़त्म हो गई और उसने उस संत को धन्यवाद कहा इससे यह सीख मिलती है जिस घर में सभी मिलकर काम करते है उन्हें कभी तंगी नहीं आती | बाबुल कुमार@7079719619
Posted on: Mar 30, 2017. Tags: BABUL KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
हमारे आदिवासी गाँव में आज तक सड़क नहीं बनी, अधिकारी आश्वासन देते हैं, कृपया मदद करें...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के साथ चलते हुए धनसाय मरावी आज ग्राम-पोड़ी, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) पहुंचे हैं जहां उनके साथ में पोड़ी गाँव के साथी रूप कुमार कोल, दिलीप कुमार कोल, दिनेश सिंह मरावी, अजय कुमार कोल, छोटेसिंह मरावी हैं जो बता रहे है कि यह पूरा आदिवासियों का गाँव है गाँव में रोड की बहुत समस्या है रोड आज तक नहीं बना है इसके लिए इन्होने जिला कार्यालय और जनपद कार्यालय में आवेदन दिया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है सिर्फ आश्वासन दिया जाता है, इसलिए सीजीनेट के साथियों मदद की अपील कर रहे है, कि कृपया जिला CEO@9753725845 को फोन कर दबाव बनाएं और आदिवासी ग्रामवासियों की मदद करें। धनसाय मरावी@8602008444
