कोरोना के डर से मत घबराईये...कविता-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा कोरोना से बचाव के लिये कविता के माध्यम से सभी जागरूक कर रहे हैं:
कोरोना के डर से मत घबराईये-
मॉल, मूवी, मंदिर, मस्जिद-
गिरजाघर गुरुद्वारा मत जाईये-
सर्दी खासी बुखार हो तो-
हास्पिटल में ईलाज कराईये-
मुह पर रुमाल ढकिये-
दोस्तो से दूरी बनाईये...

Posted on: Mar 29, 2020. Tags: BHAGIRATHI VARMA CG POEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

भारत माता का सपूत, आजादी का दीवाना था...कविता-

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या जोगी एक कविता सुना रही हैं:
भारत माता का सपूत, आजादी का दीवाना था-
हँसकर झूल गया फाँसी पर, भगतसिंह मस्ताना था-
नौजवान था वह पंजाबी, गजब शेर के दिलवाला-
देशप्रेम का रस पीकर वह बना हुआ था मतवाला-
दिन में चैन, नींद रात में, उसको कभी नहीं आती...

Posted on: Mar 29, 2020. Tags: ANUPPUR DIWYA JOGI MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

शिक्षा हो मन में तो धन मिले अपार...गीत-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कान्ति देवांगन एक शिक्षा गीत सुना रही हैं:
शिक्षा हो मन में तो धन मिले अपार-
पढाई भी क्या चीज होती है यार-
पढाई न हो तो जीवन है बेकार-
पढाई जिन्दगी में होती है एक बार-
प्यार मिले मान मिले ज्ञान हो अगर-
जिसके बिना जिन्दगी हो जाती है पहर-
शिक्षा हो मन में तो धन मिले अपार...

Posted on: Mar 28, 2020. Tags: BALRAMPUR CG KANTI DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER

राष्ट्री तिरंगे को कर लो नमन...राष्ट्र गीत

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या एक राष्ट्र गीत सुना रही हैं:
राष्ट्री तिरंगे को कर लो नमन-
ये भारत है मेरा हैं भारत के हम-
गांघी बापू हमें जान से प्यारे-
छोड़ चले बापू हमें किसके सहारे-
फूल खिले धूप खिले आयें सबेरा रे-
राष्ट्री तिरंगे को कर लो नमन...

Posted on: Mar 28, 2020. Tags: ANUPPUR DIVYA JOGI MP SONG VICTIMS REGISTER

कोरोना वायरस को टाटा बाय बाय बोलिये...गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रेवालाल केवट कोरोना वायरस के बारे में सभी जागरूक करते हुये एक गीत सुना रहे हैं, यदि किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती है तो हेल्पलाइन नंबर 01123978046 पर संपर्क करें|
हाथ जोड़कर बोलिये हाथ मिलाना छोडिये-
कोरोना वायरस को टाटा बाय बाय बोलिये-
जनता कर्फु का पालन हर देश शहर में सोचिये-
कोरोना वायरस को फैलने से रोकिये-
कोरोना वायरस को टाटा बाय बाय बोलिये...

Posted on: Mar 27, 2020. Tags: ANUPPUR MP REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »