2 वर्ष से राशन कार्ड है पर 1 बार राशन मिला है, आवेदन लगाया पर कोई सुनवाई नहीं हुआ...
ग्राम-पेनमुण्डा, पंचायत-परेनार, तालुका-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से गुन्गुलू टुशाली बता रहे है इनके परिवार में 5 लोग है इनका राशन कार्ड 2 वर्ष से बना है और 2 वर्ष में 1 बार राशन मिला है इसके बाद नहीं मिला है इन्होने कई बार पंचायत में आवेदन लगाया पर कोई सुनवाई नहीं हुआ | बहुत परेशान है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है की अधिकारीयों से बात करके इनके राशन कार्ड से राशन दिलवाने में मदद करें| संपर्क@8275618406 (169007).CS
Posted on: Jun 02, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GUNGULU TUSHALI PDS PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
बोगा मन्दाकड संगो बोगा मन्दाकड,रिमझिम झिम मुसुर किन्ता बोगा मन्दाकड: गोंडी गीत...
नगर पंचायत-भामरागड,जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र )से नीलकंठ कोडापे एक गोंडी गीत सुना रहे है....
बोगा मन्दाकड संगो बोगा मन्दाकड रिमझिम झिम मुसुर किन्ता बोगा मन्दाकड-
जिवोत मन्दाकड संगो बोगा मन्दाकड रिमझिम झिम मुसुर किन्ता बोगा मन्दाकड-
मसल ते दाकड़ संगो अगन मन्दाकड किलेपाल दाकड़ संगो अगन मन्दाकड-
बीजापुर दाकड़ संगो अगन मन्दाकड बोगा मन्दाकड संगो अगन मन्दाकड-
रेती मन्ता जमडी मन्ता अगन मन्दाकड बोगा मन्दाकड संगो अगन मन्दाकड-
रिमझिम झिम मुसुर किन्ता अगन मन्दाकड|(169039)..CS
Posted on: Jun 02, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI SONG NILKANTH KODAPE
मेरे घर में खाने को राशन नहीं है, बहुत परेशान है, कृपया मदद करें...
कैलाश पतोड़े बता रहे है कि अभी वे कोलोड़ी गाँव तालुका-हवेली, जिला-पुणे (महाराष्ट्र) में रहते है | उनके घर में खाने का राशन पूरा ख़तम हो गया है उनके घर में खाने के लिए राशन नहीं है | किराये के मकान में रहते है, किराया देने को पैसे नहीं है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है : संपर्क नम्बर@8975220735. (169062) DW
Posted on: Jun 02, 2020. Tags: CORONA PROBLEM KAILASH PATODE PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पीलिया बीमारी की दवा के लिए संपर्क करके ले सकते है...
ग्राम पंचायत-लाहरी,तालुका-भामरागड,जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) से संतोष कुमार बता रहे है की मै 5 वर्ष से पीलिया बीमारी का दवा दे रहा हूँ अभी 4-5 लोंगो को दिया तो ठीक हो गए दवा देने के बदले कुछ नहीं मांगता यदि कोई ख़ुशी से कुछ देते हैं तो ले लेता हूँ ऐ दवा को मेरे गाँव का एक दुकानदार देता था उसके साथ जंगल लेने जाते थे तभी उनसे पूछकर सीखा अभी भी देते है यदि किसी को दवा की जरुरत हो तो ले सकते है|संपर्क@9423365113(169010).CS
Posted on: Jun 02, 2020. Tags: BHAMRAGARH GADCHIROLI MH HEALTH SANTOSH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
मैं अपने आधे खेत में गोबर खाद का उपयोग करती हूँ, और आधे खेत में सरकारी...
ग्राम मडेली, तालुका-भामरागड, जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र ) से कांता तलांडे बता रही है अलाटी कछार में 3 वर्ष से कोतवाल का काम करती है कई तरह का काम करना पड़ता है जैसे पंचायत में शासन का कोई योजना आया उसे पूरे गाँव में जाकर बताना पंचायत का देखभाल व् झाड़ू पोछा करना इसके अलावा घर में खेती-बाड़ी का काम करना ऐसे ही जीवन यापन करते है वे अपने आधे खेत में गोबर खाद का उपयोग करती हैं और आधे में सरकारी | उनको यह समझ है कि सरकारी खाद का उपयोग करने से ज़मीन खराब होती है |(168474).CS
