कुदरगढिन मईया मोर झूला झूले...भक्ति गीत-

ग्राम-इन्दरपुर , जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचंद्र सिंह एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
कुदरगढ़ीन मईया मोर झूला झूले बरगद के डार ऊपर रे-
ऊँची पहाड़िया माई कैसे चढ़ों मै-
दे दे न दर्शन सुन ले मोर पुकार ला-
कुदरगढ़ी मईया मोरे बन मा तै झूला झूले-
पड़ा थों दाई मै हाँ तोरे पइयां ला बैठे हों दाई बरगद के छईयां ला...

Posted on: May 22, 2022. Tags: BHAKTI SONG CG RAMCHANDRA SINGH SURAJPUR

गाँव में बिजली नही बना लोगो की दिकत होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पचायत-कस्तूरपारा, पोस्ट-करेपोट विकासखण्ड-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) सुक्को राम मंडावी कह रहे हैं की गाँव में बिजली नही है गाँव लोग अधेला में रहते है अभी गाँव में मिट्टीतेल का उपयोग करके रह रहे है गाँव में 20 घर में बिजली कनेक्शन नही दे रहे है आपने घर में कनेक्शन लगवाने के लिए आवेदन लिख के बल्क में 2017-2017 को दिये है पर भी नही आया गाँव के बच्चे लोग को भी पड़ने के लिए दिकत महिला को खाना बनाने में दिकत हो रही हैउसका नाम गरीबी रेखा में नाम है और गाँव में रहने वाले मूल्यवासी घर है पर भी कनेक्शन नही दे रहे है बारिस के समय में घास बिचु काट देता है बाकि समय भीं डर रहता है| संपर्क@9406137985, CEO@8889251366, कलेक्टर@8488956694, सरपंच@9406481589.

Posted on: May 19, 2022. Tags: BASTAR CG LIGHT LOHAANDIGUDA MNDAVI PROBLEM RAM SUKKO

तुम्हारे शहर का मौसम बड़ा सुहाना लगे...गजल-

सुकई कुशवाह, जिला-ख़ुशीनगर, (उत्तरप्रदेश) से गजल सुना रहे हैं:
तुम्हारे शहर का मौसम बड़ा सुहाना लगे-
मै एक शाम चुरा लू,अगर बुरा ना लगे-
तुम्हारे शहर का मौसम सुहाना लगे-
जो डुबना है तो इतने सखुन से-
के आस-पास की लहरों को भी पता ना लगे-
तू इस तरह से मेरे साथ बेवफकाई कर-
कि तेरे बाद मुझे कोई बेवफा न लगे...

Posted on: May 18, 2022. Tags: KUSHWAH SUKAI

हमारे गांव में पुलिया कि बहुत समस्या हैं, बरसात के दिनों लोगों के आने जाने में बहुत दिक्कत होती है

ग्राम-पुसपाल, ब्लाक-लौहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुकूलराम कश्यप बता रहे हैं, उनके गांव में पुलिया की बहुत समस्या है। बरसात के दिनों में पानी भर जाता है। वहां के लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती है। इसके लिए उन्होंने लिखित में आवेदन किए थे। परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कि दिए गए नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: सचिव@7000599185, संपर्क नंबर@7675007597, सीईओ@8889251366.

Posted on: May 17, 2022. Tags: CG LOHANDIGUDA PROBLEM SUKALURAM KASHYAP WATER

देख मोर संगी रे तोर मैं होवथ हवं बेहाल...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-कोटेया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर(छत्तीसगढ़) से नेवालाल देवांगन जी सीजी नेट के श्रोताओं को एक गीत सुना रहे हैं-
देख मोर संगी रे तोर मैं होवथ हवं बेहाल-
देख मोर संगी रे तोर मैं होवथ हवं बेहाल-
बासी ला खात हवं अंगिया सी लागे ओ-
तोर सुरता करथहवं मैं जोड़ी रोआसी लागे ओ-
देख मोर संगी रे तोर मैं होवथ हवं बेहाल...

Posted on: May 16, 2022. Tags: CG CHHATISGADHI PRATAPAPUR SONG SURJPUR

« View Newer Reports

View Older Reports »