इस प्राचीन कोयला धनी क्षेत्र में ज़िम्मेदार अधिकारियों को भेजा जाए, जिससे स्थानीय सुरक्षित रहें ..
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता तमनार अंचल और उसके पुरातत्व के बारे में बता रहे है कि यहाँ जो शिलालेख, शैलचित्र उषाकोठी, कर्मागढ़, और तांबे का कढा प्राप्त हुआ उससे इसकी प्राचीनता जानी जाती है और यहाँ देवुरभवना, कारिबंद, और जो सौ साल पुराना पंचमुखी महादेव् मंदिर है जिसका वर्तमान समय में विधि विधान से पूजा भी की जा रही है और इस अंचल की जो प्राचीनता है और इसके बहुत से उदहारण मौजूद है | इस अंचल में कोयले का विशाल भण्डार पाए जाने के कारण देश का बहुत बड़ा भविष्य बना हुआ है |ऐसे में इस अंचल के लिए जो जिम्मेदार अधिकारी है उनको पदस्त कराया जाए ताकि इस क्षेत्र के आदिवासियों का हित हो और उनके साथ किसी भी प्रकार का शोषण, अत्याचार न हो|
Posted on: Oct 21, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
साचा नाम तेरा तू श्याम मेरा...दीपावली भजन गीत
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता दीपवाली के उपलक्ष्य में स्वयं तबला वादन के साथ एक भजन गीत सुना रहे है:
साचा नाम तेरा तू श्याम मेरा-
उजड़ा जगत है झूठा साथी-
बुझे दीपक बुझ जाए भाति-
रंग पे है संग तेरा-क्या सांज है-
और सुनेहरा सांजा नाम तेरा-
तू श्याम मेरा साचा नाम तेरा...
Posted on: Oct 19, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
मेरा उम्र हुआ पचपन का, चाल चलन है बचपन का...व्यंग्य रचना
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक व्यंग्य रचना सुना रहे हैं :
मेरा उम्र हुआ पचपन का चाल चलन है बचपन का-
हरियाली सी प्रेम सताए एक सा-
एक संत ने कहा मुझे-
तू करना कभी नहीं खेती एक सा-
धान बोहोगे तो कोदो जागेगा-
लोहे की खेती तुझे खूब भायेगा-
विश्व विख्यात जो कहलायेगा...
Posted on: Oct 18, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
ते हर जिंदगी के स्वाद चखे हस...छत्तीसगढ़ी कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे हैं :
ते हर जिंदगी के स्वाद चखे हस-
मीठा और कड़वा के स्वाद बने हस-
दिन दुखिया के आस बने हस-
अरे रसना तै ह कमाल करे हस-
तै जिंदगी के तरंग के आस बने हस-
एतक जबर जिन्दगी के खास बने हस-
तै हर देह के कर्ण धार बने हस...
Posted on: Oct 05, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
छेड़छाड़ के आरोपी कंपनी के अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की अपील, जिससे पुनरावृत्ति न हो...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं कि जुलाई 2017 में यहां की एक बड़ी कंपनी जिंदल के दो अधिकारियों द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया था जिसके आरोपी रविशंकर सिंह और शशिकान्त प्रसाद फरार थे जिसमे एक आरोपी रविशंकर सिंह का जमानत हो गया है और दूसरे आरोपी शशिकान्त प्रसाद को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसके लिए कड़ी निगरानी होनी चाहिए, सांथ ही साथी सीजीनेट के सभी साथियों से निवेदन कर रहे हैं, दिए गए नम्बर पर बात दबाव बनायें जिससे जिससे इस पर कड़ी कारवाही हो, कलेक्टर@07762222103 |राजेंद्र गुप्ता@9993891275.
