Impact : राशन नहीं मिल रहा था अब समस्या हल हो गयी है...

ग्राम-देवरी, पोस्ट, थाना-बिहारपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पार्सल गाँव के निवासी महेंद सिंग को राशन नहीं मिल रहा था, उन्होंने अपनी समस्या को लेकर अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे सीजीनेट के सभी मदद करने वाले साथियों और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7970225710.

Posted on: Feb 14, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

डगरे कर डोडा जाम खाये लेबे राजा राम...डोमकच्छ गीत-

ग्राम-भेड़िया, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सूर्या सिंह पोया एक डोमकच्छ गीत सुना रहे हैं:
ए डगरे कर डोडा जाम ए खाये लेबे राजा राम-
खातो माजा लागे रे पियासे चटा बरे-
घुटरा के तरी तर ये बैर कांटा हीरे हीर-
तोके कांटा गड़े संगी मोके माया लागे-
डगरे कर टेडही सजा वोमे दिसे लाल धजा-
डगरे कर डोडा जाम खाये लेबे राजा राम...

Posted on: Feb 12, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SONG SURYA SINGH POYA VICTIMS REGISTER

Impact : नलकूप सुधार हो जाने से पानी की सुविधा हो गयी है...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया बता रहे हैं, ग्राम नवाड़ी में 3 महीने से नलकूप ख़राब पड़ा था, लोगों ने कई बार उसे बनवाने के लिये आवेदन किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद नलकूप सुधार कर दिया गया है, जिससे नवाड़ी गाँव वार्ड क्र.3 के लोग नलकूप का उपयोग कर पा रहे हैं और उनको पानी की सुविधा हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओ और विभागीय अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7723072470.

Posted on: Feb 11, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact : आधार लिंक करवाने के बाद काम का पैसा मिल गया है...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया बता रहे हैं, टमकी निवासी पुष्पेंद्र रोजगार गारंटी में काम किये थे जिसका पैसा उन्हें नहीं मिल रहा था, अधिकारियों का कहना था आधार लिंक नहीं हुआ है इसलिये पैसा नहीं मिल रहा है, जिसके लिये उन्होंने विभाग में आवेदन किया लेकिन काम नहीं हो रहा था, तब उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@7970041518.

Posted on: Jan 27, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

पढ़ा लिखा जब होगा गाँव तभी मिलेगी सुख की छांव...गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया एक कविता सुना रहे हैं:
यस समाज की ये मूरत क्या अनागड़ है-
बतायें बहने आखिर क्यों अनपढ़ है-
घर घर में करदो ऐलान लड़का लड़की एक सामान-
इन पर कोई भी हमला न होने देंगे-
अपनी लोक कलाओ को न खोने देंगे-
पढ़ा लिखा जब होगा गाँव तभी मिलेगी सुख की छांव...

Posted on: Jan 26, 2020. Tags: CG KAILASH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »