राष्ट्र के युवा तुम्हे बुला रही है भारती...पंक्तियाँ-

जिला-बड़वानी मध्यप्रदेश से सुरेश कुमार देश से संबंधित पंक्तियाँ सुना रहे है :
राष्ट्र के युवा तुम्हे बुला रही है भारती-
जाग नौजवान जाग संस्कृति पुकारती-
उग्रवाद संस्कृति की असीमता मिटा रहा-
त्यागवाद संस्कृति की मूल्य को घटा रहा...

Posted on: Sep 18, 2021. Tags: BADWANI MP PANKTIYAN SURESH KUMAR

मैया फूल गजरा उचे उमलिन फूल गजरा...जस छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-कुमरता,ब्लाक-धर्मगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से महेश कुमार एक जस छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें है:
मैया फूल गजरा उचे उमलिन फूल गजरा-
काहे फूल के गजरा काहे फूल के हार-
काहिन फूल के गजरा गजरा कहीं फूल के हार-
सोलह हो सिंगार मैया फूल गजरा-
मीठे हो मालिन फूल गजरा-
मैया फूल गजरा उचे उमलिन फूल गजरा...

Posted on: Sep 10, 2021. Tags: JAS GEET MAHESH KUMAR SONG

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से पारस कुमार जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं|

Posted on: Sep 04, 2021. Tags: CG PARAS KUMAR YADAV RAJNANDGAON

कूड़धूम धूम धूम, बाजा बाजीला, कोनो री काईन धंगडी नाचीला री ...हल्बी गीत

ग्राम रतेंगा, ब्लॉक बस्तर, जिला बस्तर, राज्य छत्तीसगढ़ से कुमारी संपति मौर्य और उनके साथी एक हल्बी भाषा में छेरछेरा गीत सुना रहे हैं:
कूड़धूम धूम धूम,कूड़धूम धूम धूम बाजा बाजीला री-
नेवरा करीन कूड़धूम धूम धूम, बाजा बाजीला-
कोनो री काईन धंगडी नाचीला री नेवरा करीन-
कोनो री काइन धंगडी नाचिला, रतेंगा करीन-
धंगडी नाचिला सेमी तुरुला तेबे गोरी लोग-
एके हुरूला ये गांव चो लेका लेकी एक हुरुला...

Posted on: Aug 28, 2021. Tags: BASTAR CG HALBI KUMAR SANPATI SONG

गाँव में शौचालय अधूरा बनाकर छोड़ दिए हैं, जंगल में शौच करने में दिक्कत होती है, कृपया मदद करे...

ग्राम-गाँजोपारा, पंचायत- बड़े किलेपाल नंबर 3, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आनिल कुमार मांडवी बता रहे हैं कि उनके गाँव में 65 घरो का बस्ती है और सभी घरो में शौचालय अधूरा बनाकर छोड़ दिए हैं। दो साल होने को जा रहा है, कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। शौचालय नहीं होने के करण ग्रामीणों को बरसात के मौसम में जंगल जाकर शौच करने में दिक्कत होती हैं। इसके लिए सरपंच और सचिव को बताये हैं, पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं। संपर्क नंबर@8103357844. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Aug 26, 2021. Tags: ANIL KUMAR MANDAVI BASTANAR BASTAR CG PROBLEM TOILET

« View Newer Reports

View Older Reports »