हम लोगो का राशन कार्ड नहीं बन रहा, उसके कारण बच्चो का स्कूल एडमिशन नहीं हो रहा...
ग्राम पंचयात-कड़िया, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सीता कुमारी और दयादेवी बता रहे हैं कि वे लोग वार्ड क्रमांक 8 में रहते हैं ऐसे 5 परिवार है जिनका राशन कार्ड नही बन रहा है, आवेदन करने पर अधिकारी कहते हैं नही बनेगा, राशन कार्ड नही होने से उन्हें राशन नही मिल पाता सांथ ही बच्चो का स्कूल प्रवेश दिलाने में भी दिक्कत होती है, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: कलेक्टर@9425253580, C.E.O.@9416360411. संपर्क नंबर@7440822783.
Posted on: Jun 19, 2018. Tags: SEETA KUMARI DAYADEVI SONG VICTIMS REGISTER
कलम के पुजारी अगर सो गये तो...गीत
ग्राम -बन्दोला, पोस्ट -कुटमू ,जिला -पलामो (झारखण्ड) से नीलम देवी एक गीत सुना रहे है :
कलम के पुजारी अगर सो गये तो – वतन के मंदारि वतन बेच देंगे – सीमा के सिपाही अगर सो गये तो – वतन के मंदारि वतन बेच देंगे – मंदिर के पंडित मस्जिद के मौलवी – मंदिर के पुजारी अगर सो गये तो – मंदिर के पुजारी मंदिर बेच देंगे – मस्जिद बेच देंगे मंदिर बेच देंगे – अमन बेच देंगे चमन बेच देंगे – मौका मिलेगा तो ये शर्म बेच देंगे
कलम के सिपाही अगर सो गये तो – वतन के मंदारी वतन बेच देंगे-
जागों-जागों भारत की नारियां रे नारी – शिक्षा के पुजारी अगर सो गये तो – शिक्षा के व्यपारी शिक्षा को बेच देंगे – कलम के पुजारी अगर सो गये तो – वतन के मंदारि वतन बेच देंगे...
Posted on: Apr 07, 2018. Tags: NEELAM DEVI SONG VICTIMS REGISTER
बेटी रानी शिवकुमारी जान से भी लाडी हो...विवाह गीत
ग्राम-गडवय, थाना-पनवार, तहसील-जवा, जिला-रीवा (म.प्र.) से रीता देवी साकेत एक विवाह गीत सुना रही है :
बेटी रानी शिवकुमारी जान से भी लाडी हो-
होती जान से भी लारी हो कैसी-
नितिला पति के नारी हो-
कि सीता प्यारी बार दे हो-
सास संग्रह राहू बेटी माया काजी सारी होती-
स्वामी जी के सेवा केन हो-
बन के आजा कारी हो कि-
बेटी रानी शिवकुमारी जानत...
Posted on: Apr 07, 2018. Tags: REET DEVI SAKET SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : महुआ और मक्का लाई का लाटा खाने से शरीर तंदरुस्त रहता है और खून बढ़ता है...
सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-बड़वार नवापारा, पोस्ट-गोविंदपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से कन्हैयालाल केवट को गाँव के देवीलाल नेटी और टिकाराम मरावी बता रहे है कि उनके गाँव के पास तमोर पिंगला नाम का जंगल है, उस जंगल से प्राप्त तेंदू, महुआ, चार, भेलवा, कंदमूल का उपयोग वे लोग खाने के लिए करते है, महुआ का लाटा बनाकर खाते है, लाटा को मक्का के लाइ के साथ कूटकर बनाते है| लाटा खाने से शरीर तंदरुस्त रहता है और खून बढ़ता है, इससे आँखों की कमजोरी भी दूर होती है| इसलिए उनका कहना है कि लाटा को घर के सभी लोग अवश्य खाए और औरों को भी खिलाएं जिससे वे भी तंदरुस्त रहें |
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: DEVILAL NETI TIKARAM MARAVI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
जब बन ही गया बहनों का संगठन...संगठन गीत
ग्राम-बचरेली, ब्लाक-जवा,जिला-रीवा (म.प्र.) से ममता देवी एक संगठन गीत सुना रही हैं:
जब बन ही गया बहनों का संघठन-
इसको मजबूत करने का वादा करे-
चार दिन की सहेली,सहेली नहीं-
उम्र भर साथ देने का वादा करो-
जब बन ही गया बहनों...
औरतो के लिए कुछ भी मुश्किल नहीं-
तो हिम्मत जगाने का वादा करो-
दुःख अगर कोई बहन पर आ पड़े-
और छाव में देने का वादा करो-
जब बन ही गया बहनों...
