गरीबों की सुनो वो तुम्हारी सुनेगा...गीत -
ग्राम-चम्पापुर छतरी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कलावती देवांगन व कान्ति देवांगन एक गीत सुना रही है:
गरीबों की सुनो वो तुम्हारी सुनेगा-
तुम एक पैसा दोगे वो दस लाख देगा-
बदकिस्मत बीमार बुड्ढा कदम-कदम पे गिरता है-
फिर भी इन बच्चो खातिर हाथ पसारे फिरता है-
तरस खाओ इनपे ये हाथ वालो-
उठालो इन्हें भी गले से लागलो-
मुरझाये न तो फिर न खिलेगा आंधी और तूफ़ान-
गरीबों की सुनो वो तुम्हारी सुनेगा...
Posted on: May 19, 2017. Tags: KALAVATI DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
जागो-जागो गा किसान, हो गए नवा तो बिहान मोरे भैया...
ग्राम-सुमेरपुर, ब्लॉक-रामानुजनगर, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से श्यामलाल देवांगन एक किसान गीत गा रहे हैं:
जागो-जागो गा किसान, हो गए नवा तो बिहान मोरे भैया-
अंगना में बोलत है चिरइया, अंगना में बोलत है चिरइया-
सूत उठके जाबो संगी रोपा ला लगाबो गा, रोपाला लगाबो-
अच्छा से अच्छा संगी फसल ला उगाबो गा फसल ल उगाबो-
जागो-जागो गा किसान, हो गए नवा तो बिहान मोरे भैया-
अंगना में बोलत है चिरइया, अंगना में बोलत है चिरइया...
