दिल्ली : हम 5 लोग लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नही है, बहुत परेशान है, कृपया मदद करें...
मंजू देवी उतरांचल की रहने वाली है अभी वो लोग A-91 शिव मंदिर, नेहरु गली, गली नम्बर-6 मंडावली दिल्ली में रहते है | उनके परिवार में 5 लोग है, लॉकडाउन में फंसे है, उनके पास खाने के लिए राशन नही है, बहुत परेशान है, पति पहाड़गंज में होटल में काम करते हैं पर काम तीन महीने से बंद है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@8745007536. मनीष सिसोदिया स्थानीय MLA@9818123019 (168871)
Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI MANJU DEVI SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री ने जो पैसे महिलाओं के खाते में भेजे थे वह मुझे नहीं मिले हैं...
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से नेहा गुप्ता लॉकडाउन में मिलने वाली सहायता राशि को लेकर अपनी समस्या से अवगत करा रही हैं, लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के खातों में सहयोग के तौर पर रूपये 500 भेजने की घोषणा की गई थी वह राशि इनके खाते में नहीं आई है,उन्हें सहयोग की जरुरत है और वह शासन से उनके हक का सहयोग चाहती है,इसलिए वह सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहीं है ,साथी कृपया उनके जिले के अधिकारियों पर दबाव बनाएं एवं कृपया साथी की मदद करें:संपर्क नम्बर-नेहा गुप्ता@8120390026.
Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NEHA GUPTA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
पुणे : महाराष्ट्र में फंसा हूं सीजीनेट के साथी राशन दिलवाए थे, वह खत्म हो गए, मुझे फिर से दिलवाएं...
राजेश विश्वकर्मा छत्तीसगढ़ जिला-जांजगीर चापा के रहने वाले है, वे अभी पुणे वागोली महाराष्ट्र में रहते है लॉकडाउन के कारण वे फंसे है एक बार उन्होंने सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किये थे तो उनको मदद मिला था | लेकिन फिर से उनके पास राशन ख़तम हो गया है | खाने की समस्या हो रही है, हम 4 लोग हैं | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है | सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8657715850. (168878)
Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE MH RAJESH VISHWKARMA SONG VICTIMS REGISTER
नोएडा : मेरी आर्थिक स्थिति खराब है,परिवार में 5 लोग हैं राशन नहीं खरीद पा रहे हैं, कृपया मदद करें...
जिला-मधुबनी (बिहार) के निवासी रंजीत कुमार जो नयागांव,सेक्टर 87 गली नम्बर 3 ,नोएडा राज्य-उत्तरप्रदेश में लॉकडाउन में फंसे हुए हैं और अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं| उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है, परिवार में 5 लोग हैं राशन नहीं खरीद पा रहे हैं, भोजन पानी की समस्या हो रही है | सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कृपया मदद करें: सम्पर्क रंजीत कुमार@9643856052. (168908) DW
Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP RANJEET KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में सिर्फ आधी राशन सामग्री दी गई है,खाने में दिक्कत हो रही है,कृपया मदद करें...
जिला-पटना (बिहार) के सतीश कुमार रहने वाले है, अभी वे नयागांव,फेस 2 सेक्टर 87 नोएडा में रह रहे है, लॉकडाउन की वजह से हो रही परेशानियों से अवगत करा रहे हैं| उन्होंने लॉकडाउन में राशन की परेशानी के चलते कंप्लेन की थी तब जाकर उन्हें राशन की आधी सामग्री ही प्राप्त हुई है , उन्हें आटा दाल और नमक मात्र दिया गया है| वे कह रहे हैं आधी सामग्री से वे कैसे खाना बनाकर खाएं | वह बिहार के रहने वाले हैं उनका मुख्य भोजन चावल है | उन्हें न तो तेल मसाला किसी भी प्रकार की अन्य राशन सामग्री नहीं दी गई है | जिससे उनके परिवार को राशन सम्बन्धी समस्या से गुजरना पड़ रहा है | उन्होंने सीजीनेट साथियों से मदद की अपील की है ,कृपया मदद करें:संपर्क नम्बर-सतीश कुमार@9523920893. (168914) DW
