एक सोलर पम्प से पर्याप्त पानी नहीं मिलता है, पानी के लिये झगड़ा होता है...

ग्राम पंचायत-करंगाली, पटेल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अनिल कुमार पोडियाम बता रहे हैं, गांव में एक सोलर पंप लगा है, जिसमे पर्याप्त पानी नहीं निकलता है, पानी के लिये लड़ाई झगड़ा होता है, लोगो को परेशान होना पड़ता है| गाँव के लोगो ने अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराते हुये एक और पंप लगवाने के लिये आवेदन किया है लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये निवासी अनिल कुमार सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्सक कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, PHE@07782222224, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Jun 03, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PAMP PROBLEM SOLAR

हमारे गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना क

ग्राम पंचायत-अद्वाल, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से महेंद्र सिंह यादव बता रहे हैं, उनके गांव में पानी कि बहुत समस्या है, वहां 30 -35 घर कि बस्ती है, गर्मी के दिनों में बहुत परेशानी होती है, गांव में चन्दा कर के बोरिंग लगायें हैं अभी वहीं से पानी पीते है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किये है, लेकिन अभी तक नही बना है, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@9993892331, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Jun 03, 2022. Tags: BASTANAR CG PROBLEM WATER

हमारे गांव में सीसी रोड नही बना आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृप्या मदद करें-

ग्राम-लालिपारा,पंचायत-लालागुडा, ब्लाक-बास्तानार जिला बस्तर (छत्तीसगढ़)से रमेश मांडवी बता रहे हैं, उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या है| वहां के लोगों को बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत परेशानी होती है, सरपंच बनने से पहले बोले कि वोट देंगे तो सीसी रोड बनवा देंगे लेकिन दो साल हो गया अभी तक नही बना है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि दियें गयें नंबरों पर बात कर सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर रमाकांत@9406016762, सरपंच@7585076842.

Posted on: Jun 03, 2022. Tags: BASTANAR CG PROBLEM SISI ROAD

बिजली नहीं होने के कारण लोगों को परेशानीयों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कोरंगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लछुराम बता रहे हैं उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या है| गांव में सौर ऊर्जा लगा है| लेकिन ज्यादा देर तक नही जलता है, खाना बनाने में और बच्चों को पढ़नें में परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये थे, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| मिटटी तेल से चिमनी जला के खाना बनाते है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9753213192, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458596694. सरपंच@8103465360.

Posted on: Jun 02, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG LIGHT PROBLEM

पानी की समस्या है, नाले का पानी उपयोग करते हैं-

ग्राम पंचायत-बाग़मुंडीपनेरा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से वीरूराम बता रहे हैं उनके गांव में उनके गांव में पानी की बहुत परेशानी है| लोग नाले से पानी उपयोग करते हैं| सरपंच के पास आवेदन करते हैं लेकिन वह ध्यान नहीं देते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694,

Posted on: Jun 02, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »