27 दिन काम किये, मजदूरी का पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-
ग्राम,पोस्ट-कृष्णानगर धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मानमती सरुता और देवंती सरुता बता रहे हैं, उन्होंने आंगनबाड़ी निर्माण में 27 दिन काम किया था, जिसका पूरा मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है, केवल 2000 दिया गया है, बाकि का पैसा नहीं मिला है| उनके साथ जितने लोग काम किये थे, सभी का 10-10 दिन उपस्थिति काट दिया गया है| सरपंच को बोलने पर ध्यान नहीं देते| वे सीजीनेट के साथी श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : सरपंच@8120280539, सचिव@9165403234. देवसन कुमार@8462927713.
Posted on: Sep 10, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DEVASAN KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद गाँव में बिजली लग गयी-
ग्राम-पंडरी, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामजीत सिंह आयाम बता रहे हैं, कि वार्ड क्रमांक 12 में 10 साल से बिजली के पोल गिरे थे, लेकिन गड़े नहीं थे, कोई ध्यान नहीं दे रहे थे| बच्चो की पढाई भी नहीं हो पाती थी| तब उन्होंने 2018 में अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, जिसके 1 माह बाद काम शुरू हो गया, और गांव में आधे ज्यादा जगह पर बिजली लग चुकी है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर@9669189891.
Posted on: Sep 04, 2019. Tags: BALRAMPUR CG IMPACT STORY RAMJIT SINGH AYAM SONG VICTIMS REGISTER
श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है...गीत-
ग्राम-अलका, पोस्ट-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार अपने साथियों के साथ एक गीत सुना रहे हैं :
श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है-
दुनिया वाले क्या जाने मेरा रिश्ता पुराना है-
जब से तेरी लगन लगी दिल हुआ दीवाना है-
सूरज में ढूँढा तुझे, चंदा में पाया है-
तारो की झिलमिल में मेरे श्याम का बेसरा है-
श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है...
Posted on: Aug 22, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER
इंसान अपने जीवन को कभी काबू में नहीं ला सकता...कविता-
ग्राम-मेंढारी, पोस्ट-करमडिहा, थाना-बसंतपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से धनू कुमार नेटी एक कविता सुना रहे हैं :
इंसान अपने जीवन को कभी काबू में नहीं ला सकता-
अखंडमय शक्ति धरती में है-
एसी शक्तियां हम जैसे इंसानों को विवाद नहीं कर सकती-
जब हम जमी खो देते हैं-
तब-तब भगवान हमें अलग-अलग रूप में दर्शन देते हैं...
Posted on: Aug 16, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DHANU KUMAR POEM SONG VICTIMS REGISTER
देश के नव जवानों तुम याद रखना...गीत-
ग्राम-अलका, पोस्ट-चलगली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
देश के नव जवानों तुम याद रखना-
तिरंगे ये झंडे हराते रहे-
कितनो ने ही इस देश के लिये-
अपने बलिदान दिये हैं-
देश के नव जवानों तुम याद रखना-
तिरंगे ये झंडे हराते रहे...
