बारिश में सड़क में कीचड: अन्य अधिकारियों की तरह मुख्यमंत्री के आश्वासन से भी कुछ नहीं हुआ...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के साथ घूमते हुए तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में रूपलाल मरावी की मुलाक़ात ग्राम सिन्धोरा पोड़ी गाँव के रामधनी से हुई है जो की अपने गाँव में रोड की समस्या के बारे में बता रहे हैं कि करीबन ६००-७०० परिवारों की बस्ती है जहां पर बारिश के दिनों में कीचड़ बहुत हो जाता है जिससे आवागमन में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, पिछले चुनाव के समय जब मुख्यमन्त्री का दौरा था तब भी ग्रामीणों ने इस संदर्भ में आवेदन दिया था और अन्य अधिकारियों की तरह उन्होंने भी आश्वासन ही दिया लेकिन अभी तक रोड निर्माण शुरु नही किया गया है, कृपया रोड़ बनवाने में हम ग्रामीणों की मदद करे- जिला कलेक्टर@9425168667, जिला पंचायत सीईओ@9753725845 को फोन करें.
Posted on: Apr 04, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
सीता झूल रही अकेले सावन में...गीत
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अंजलि चौधरी जो सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा के दौरान हम से जुडी हैं एक गीत सुना रही है :
सीता झूल रही अकेले सावन में-
ठण्ड से पानी गर्म करी आयो-
सोने की थाली में दूध मलैया-
सोंन के लोटा गंगा जल पानी-
सीता बूंद रही है अकेले सावन में...
Posted on: Apr 04, 2017. Tags: ANJALI CHAUDHARI SONG VICTIMS REGISTER
गाँव के हमारे हिस्से में हैण्डपम्प नहीं हैं तो हम दूर से पानी लेकर आते हैं कोई अधिकारी नहीं सुनता..
ग्राम-खोडरी, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रूपलाल मरावी को ग्रामीण महिलाएं बता रही है कि वार्ड नंबर 8 में कोई हैण्डपम्प नहीं है और वे दूसरे टोले से पीने का पानी लेकर आती है इन ग्रामीण महिलाओं की मांग है कि उनके टोले में एक हेंडपंप लगाया जाए, उन्होंने कई अधिकारियों को इसके लिए अनुरोध किया है पर किसी ने मदद नहीं की. आप से अनुरोध है कि कृपया इन महिलाओं की मदद करने के लिए आप जिला कलेक्टर एवं जनपद पंचायत सीईओं को फ़ोन कर दबाव बनाए जिला कलेक्टर@9425168667, जनपद पंचायत सीईओ@9753725845 जिससे इनको पानी लाने के लिए गर्मी के दिनों में लंबा चलना न पड़े
अधिक जानकारी के लिए ग्रामीण@8305728561.
Posted on: Apr 03, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
आदिवासी समुदाय महुआ के फूल को अपना राष्ट्रीय फूल मानते हैं, यह उनके जीवन से जुड़ा हुआ है...
वीरेंद्र सिंह मरावी महुआ के पेड़ से मिलने वाले लाभ के बारे में बता रहे है, वे बता रहे हैं कि महुआ के फूल को आदिवासी अपना राष्ट्रीय फूल मानते है इसकी खुशबू सालो साल तक यथावत बनी रहती है इसके फूल को दो मिनिट पानी में भिगोने पर यह ऐसे दिखाई देता है जैसा ताज़ा फूल हो.आदिवासियों के जीवन और जीविका से यह सीधा जुड़ा है, आदिवासी समुदाय प्रकृति पर निर्भर है जल जंगल जमीन से उनका सीधा जुड़ाव है, वे आगे कह रहे हैं कि अगर जंगल से या वनोपज से आदिवासी समुदाय को दूर कर दिया जाए तो आदिवासी समुदाय का जिन्दा रहना मुश्किल हो जायेगा, महुआ से लोग खाने में लाटा, हलुआ, और बिस्किट भी बनाते है है जो स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभदायक है.
Posted on: Apr 03, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA SINGH MARAVI
मैं 70 साल की विधवा हूँ, विधवा और वृद्धावस्था दोनों पेंशन नहीं मिलती, राशन कार्ड भी नहीं है...
ग्राम-वीरा, तहसील-अजयगढ, जिला-पन्ना, (मध्यप्रदेश) में साधु सिंह लोधी की मुलाक़ात सक़िया बाई शुक्ला उम्र 70 वर्ष से हुई है वे विधवा है और बता रही हैं कि उनको अभी तक न तो विधवा पेंशन मिल रही है और न ही वृद्धावस्था पेंशन और उनके पास न तो जमीन है न गरीबी रेखा कार्ड। वे अधिकारियों का चक्कर काट काट कर थक चुकी हैं पर किसी ने अब तक मदद नहीं की है और अब वे दौड़भाग करने में असमर्थ हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है कि उनको पेंशन दिलवाया जाए| जिला कलेक्टर पन्ना@07732252004, 07732252003, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश@07552442231, 07552441581. लाभार्थी ग्रामीण@70475440856.साधु सिंह लोधी@7047540856

