पर फूलो को चुभते हुए किसी ने नही देखा है...कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी कविता सुना रहे है:
काँटों को चुभते हुए, सबने देखा है-
पर फूलो को चुभते हुए किसी ने नही देखा है-
पर फूलो को चुभते हुए, मैंने करीब से देखा है-
जन्म दाता को आज तक किसी ने नही देखा है-
पर पालनहार को सभी ने देखा है-
पर मैने जन्म दाता को, बहुत करीब से देखा है-
जिसके मुक्कदर में रहेगा, वही तो देखेगा-
बकवास नही करता हु मै-
क्यूंकि इस जहा से मोहब्बत हो गया है-
तुम मोहब्बत करो ना करो मुझे फर्क नही होने वाला-
यह जिन्दगी मैंने, समर्पण कर दिया है-
ये जहाँ के लिए, ये जहाँ ने मुझसे मोहब्बत किया है-
उस जहाँ के लिए में, कुर्बान हूँ , तुम मानो या ना मानो-
तुमसे कोई खता नही ये मेरी कुर्बानी, तुम्हे याद दिलाता ही रहेगा-
मेरा जहाँ से उठ जाने के बाद, कैसा होगा ये जहाँ-
इसीलिए सोचता रहता हु, बर्बादी की खन्जर मैंने देख लिया हूँ-
अपने पैरो तले जमीं, को खिसकते देख लिया हूँ – ये बर्बादी कि मन्जर देखो, कब तक यू ही चलता रहेगा-
जब तक लोगो में प्रेम नही, तब तक यह मजारा होता रहेगा...

Posted on: Mar 16, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

हिंदी कथा सम्राट मुंशी प्रेमचन्द ने साहित्य को कल्पना से उतार कर जीवन की वास्तविकता से जोड़ा...

आधुनिक हिंदी कथा सम्राट मुंशी प्रेमचन्द ने साहित्य को कल्पना से उतार कर जीवन की वास्तविकता से जोड़ा। प्रेमचन्द जन्म १८८० में उत्तरप्रदेश के बनारस जिले के छोटे से गाँव लमही के किसान परिवार में हुआ, प्रेमचन्द भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन तथा नई राष्ट्रीय चेनता के प्रतिनिधि है, १९३० में विशाल भारत में उन्होंने कहा कि मेरी सबसे बड़ी अभिलाषा यह है कि हम स्वतंत्रता आन्दोलन में सफल हो, मै दौलत और सोहरत का इच्छुक नही हूँ पर यह जरुर चाहता हूँ कि दो- चार उच्च कोटि की रचनाएँ छोड़ जाऊं जिनका उद्देश्य स्वतंत्रता प्राप्ति हो. प्रेमचन्द की कृतियां प्रतापचन्द्र, श्यामा, कृष्णा, प्रतिज्ञा, सेवासदन, निर्मला, रंगभूमि, कायाकल्प, गबन, कर्मभूमि, गोदान, प्रेमपूर्णिमा आदि रचनाएँ रही| सुनील कुमार@9308571702.

Posted on: Mar 16, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में सर्वे के बाद बीपीएल राशन कार्ड में नाम नहीं जोड़े जा रहे है अधिकारी मदद नहीं करते...

ग्राम-रिगरा, पोस्ट-बड़ेरुआ, तहसील-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से चन्द्रभान पटेल बता रहे है कि वो दिव्यांग है, उनके पंचायत में चल रहे बीपीएल राशन कार्ड सर्वे में रोजगार सहायक और सरपंच के द्वारा कहा जा रहा है कि कोई भी नए बीपीएल धारी ग्राम पंचायत में नहीं है अगर कोई रोजगार सहायक और सरपंच के पास पूछने जाते है की हमारा बीपीएल सूची में हमारा नाम है लेकिन हमारे बच्चे का नहीं हैं तो उनका नाम जोड़ना चाहते है तो उसके लिए गुमराह करते है और गाली गलोच करके ग्राम पंचायत से भगा दिया जाता है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे है| कृपया इनसे बात करें। सरपंच@9755659224, रोजगार सहायक@7509950023, कलेक्टर@9425035863. चंद्रभान@8878239161

Posted on: Mar 16, 2017. Tags: CHANDRABHAN PATEL SONG VICTIMS REGISTER

देश के युवा संकल्प लेकर पूरे देश में वृक्षारोपण अभियान चलाएं तो हमारा पर्यावरण ठीक रहेगा...

मालीघाट जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार उनके शहर के एक वृक्षारोपण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दे रहे है जहां अलग अलग प्रकार के पेड़ पौधे लगाए गए, पौधो में फलदार वृक्ष, फर्नीचर आदि पेड़ लगाऐ गये है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पौधारोपण कार्यक्रम में युवाओं ने बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया और साथ साथ विधालय के ( NSS ) राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े विद्यार्थी, शिक्षक, प्राध्यापक सभी लोगो ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया, वे कह रहे हैं कि पर्यावरण की दृष्टि से इस तरह की पहल बहुत ही सराहनीय है, अगर इस तरह के वृक्षारोपण कार्यक्रम को पूरे देश में चलाया जाए तो हमारा देश हरा भरा रहेगा और पर्यावरण भी अच्छा रहेगा| सुनील कुमार@ 9308571702

Posted on: Mar 16, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

योजना तो आई है पर अभी तक हमारे गाँव में शौचालय नहीं बने हैं और हम खुले में शौच को जाते हैं...

ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से जगदीश कुमार मरकाम बोल रहे है कि सरकार घर-घर शौचालय बनाने की बात करती है और 26 जनवरी की ग्रामसभा में 91 घरो में शौचालय बनवाने के लिए निर्देश दिए गए थे लेकिन अभी सिर्फ 6 बने हैं वे भी अधूरे गाँव के लोग अभी भी खुले में शौच कर रहे है| बेरोजगारों को शौचालय बनाने का काम नहीं दिया जा रहा है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया इन अधिकारियों को फोन करें| सरपंच@8463848957, सचिव@7617347554, जनपद अध्यक्ष बैहर@9424906719, मुख्य कार्यपालन अधिकारी@9424713495, बालाघाट कलेक्टर@8989683099.जगदीश@ 8717907631

Posted on: Mar 16, 2017. Tags: JAGDISH KUMAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »