हमारे गाँव में सड़क की समस्या है अधिकारी नहीं सुनते कृपया उन्हें फोन कर दबाव बनाकर मदद करें...

ग्राम-सिंघोरा, पोस्ट-पोड़ी, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में सुखसागर सिंह पावले सीजीनेट यात्रा की टीम के साथ पहुचे है और गाँव के लोगों से बात कर रहे हैं जो बता रहे हैं हैं कि उनके गाँव में सड़क की समस्या है जिसके कारण यहाँ के निवासियों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ,बांध पार कर जाना पड़ता है |इस समस्या के समाधान के लिए कई बार आवेदन दिए गये लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है अत: सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन है कि कलेक्टर@9425168667, विधायक@9425818329, सीईओ@9753725845, ग्राम पंचायत सचिव@9981450537 को फोन कर समस्या के समाधान में अपना सहयोग दे.

Posted on: Apr 04, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

मेरे दाता के दरबार में सब लोगों का खाता...भजन गीत

ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नन्दलाल सिंह एक भजन गीत सुना रहे हैं :
मेरे दाता के दरबार में सब लोगों का खाता – उजले कर्म करो रे भाई कर्म करो न काला-
लाख नयन से देख रहे है कछु देखने वाला – उनकी नजर से सारे जगत में कोई न बच रे पाता...

Posted on: Apr 04, 2017. Tags: NANDLAL SINGH SONG VICTIMS REGISTER

हम 45 लोगों ने एक साल पहले वन विभाग के लिए 35 दिन काम किया, अब तक पैसा नहीं मिला...

ग्राम-धुमाधाड़, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्यारेलाल बता रहे है कि इनके गाँव के 40 से 45 लोगों ने बरपटिया ग्राम में वन विभाग का काम किया जिसमे किसी ने 30 दिन तो किसी ने 35 दिन काम किया है अधिक का मजदूरी भुगतान आज तक नहीं मिला है. कुछ लोगो का मिला है उनका भी आधा अधूरा ही मिला है, गाव की कैलासो बाई, फूलबसिया बाई, रामबनवा इनका आज तक एक भी रुपया नही मिला है, ऐसे ही गाँव के अन्य लोग है जिनका १ वर्ष हो चुका है पैसा नही मिला है, कृपया रुका हुआ पैसा दिलाने के लिए आप इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाए- जिला कलेक्टर@9826443377, 9893599012, सिपाही@9754693645, दरोगा@8120191953. प्यारेलाल@7909496887.

Posted on: Apr 04, 2017. Tags: PYARELAL SONG VICTIMS REGISTER

वर्षा जल को रोकिये, हर बूँद का हो काम...पानी पर कविता-

ग्राम-छतरपुर, विकासखण्ड-घुगरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मोहन मरावी सूखे और पानी के उपयोग पर एक कविता सुना रहे हैं :
पानी मत धोव पानी है अनमोल ,नहीं चुका सकते हम पानी का मोल-
धरती पे पानी नहीं बढ़ रहा है पाप ,खुदिर पड़ता जा रहा किसी का संसार – वर्षा जल को रोकिये,हर बूद का हो काम – चीपर में पोखर बने गाव-गाव में तालाब – पानी का हम मोल समझे ,पानी सबकी जान – कुढ़ देह थक जायेंगे जब संकट होगी ज्ञान – सुखती धरती मागे पानी ,पानी मागे पेड़-
बहता पानी रोकिये ,बने खेती के मेड...

Posted on: Apr 04, 2017. Tags: MOHAN MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे हाय गा बाहेरा दाना यार...गीत

ग्राम-पसला, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से टुल्लू जी करमा शैली में एक लोक गीत सुना रहे हैं:
हाय रे हाय गा बाहेरा दाना यार-
फोड़ के तै देख लेहे बरोबर माया रे – बोझा-बोझा बॉस काटय मुठा भर पैनरी-
बालक पन के डोसा दारी नई करय चिनाहरी – हाय रे हाय चना डोगरी मा यार-जी-
तेंदू पान टोरय डोगरी मा रे...

Posted on: Apr 04, 2017. Tags: SONG TULLU VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »