2013 में हमारे गाँव में बिजली का हाई टेंशन तार आया पर उसमें आज तक बिजली नहीं आई है...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के साथ बाबूलाल नेटी ग्राम खुल्हाड़ी, जनपत पंचायत जैतहरी, जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश पहुंचे हैं जहां ग्रामवासी उन्हें बिजली की समस्या बता रहे हैं कि सन 2013 में गाँव में बिजली लगाने का कार्य किया गया जो अब तक चालू नहीं हुआ है और 11,000 वोल्टेज का बिजली तार को 5 फ़ीट की उचाई में लगा दिये हैं जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है. इसकी शिकायत कलेक्टर ऑफिस तथा बिजली विभाग में कई बार किया गया है लेकिन कोई अधिकारी मदद नहीं करता इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने कीअपील कर रहे है कृपया बिजली विभाग जे.ई@9425185263, 9425182576 को फोन कर दबाव डालें

Posted on: Apr 05, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

जगाई लो जगाई लो, मनाई लो सखी, बन्ना सोहे रे अटरिया...शादी गीत

ग्राम-उबेगाव, जिला-छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश)से माला धुर्वे एक शादी गीत सुना रही है:
जगाई लो जगाई लो, मनाई लो सखी-
बन्ना सोहे रे अटरिया-
प्यार बन्ना को हल्दी भी सोहे-
चन्दन के बिच अनार की कली हा, कछनार की कली-
बन्ना सोहे रे अटरिया-
जगाई लो जगाई लो, मनाई लो सखी-
प्यार बन्ना को घरिया भी सोहे-
अंगूठी के बिच,अनार की कली, हा कछनार की कली-
बन्ना सोहे रे अटरिया...

Posted on: Apr 05, 2017. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

तोर महुआ ला बिने जोड़ीदार हो, तोर महुआ ला...महुआ गीत

ग्राम-अंजनी,विकासखण्ड-मवई जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गनशाह मरकाम महुआ बीनते समय गाया जाने वाला एक गीत सुना रहे है :
तोर महुआ ला बिने जोड़ीदार हो तोर महुआ ला-
महुवा के लाटा कोइलार के भाजी-
संगी सगा जन हमरो छे राजी-
मोर महुआ ला बिने जोड़ी दार गा-
कोइलार के भाजी खाबे, सुगर दूर होही-
महुआ के लाटा से शरीर निरोगी, पट-पट महुआ के गिरना...

Posted on: Apr 05, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARAKAM SONG VICTIMS REGISTER

आजादी के 70 साल बाद भी हमारे गाँव में सड़क नहीं बनी, पानी, बिजली, शिक्षा की भी दिक्कत है...

ग्राम-तोरीपानी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लाला सिंह परस्ते सरपंच बता रहे है कि उनका गाँव जंगल पहाड़ी में बसा हुआ है. वहां लगभग 14 किलोमीटर तक रोड की बहुत समस्या है देश आजाद होने के बाद भी आज तक रोड नहीं बनवाया गया. 17 वार्डो में लगभग 2250 जनसँख्या है और यहाँ पर कई चीजो से लोग प्रभावित है, बच्चो को शिक्षा न मिलना, खेती में मदद न मिलना , बिजली की समस्या होना, पानी की समस्या होना ऐसी तमाम समस्याएं है इन्होने जनपद एवं कलेक्टर के पास कई बार आवेदन भी किये है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| सीईओ@9753725845, कलेक्टर@9425168667 को कृपया फोन करें। गाँव के सरपंच@9977792211.

Posted on: Apr 05, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

मन्दिर के भजन लगे प्यारे की, शेषनाग आरती उतारे...गीत

ग्राम पोस्ट-उबेगाव, जिला-छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश) से अनीता धुर्वे एक गीत सुना रही हैं:
मन्दिर के भजन लगे प्यारे की, शेषनाग आरती उतारे-
राम उतारे, लक्ष्मण उतारे, सीता के भजन लगे प्यारे, शेषनाग आरती उतारे-
मन्दिर के भजन लगे प्यारे की, शेषनाग आरती उतारे-
ब्रह्मा उतारे, विष्णु उतारे, लक्ष्मी के भजन लगे प्यारे-
कृष्ण उतारे, बलराम उतारे, राधा के भजन लगे प्यारे-शेषनाग आरती उतारे-
मन्दिर के भजन लगे प्यारे की, शेषनाग आरती उतारे...

Posted on: Apr 05, 2017. Tags: ANITA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »