रायगढ़ जिले के पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगो को सुविधा नहीं जबकि अन्य जिलों में दी जाती है...
ग्राम-सल्केता, पंचायत-गिद्कालो, पोस्ट-कुमरता, तहसील-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से जीतनराम पहड़ी कोरवा बता रहे है कि उनके जिले के विकासखंड धरमजयगढ़ में 20 गाँव में पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोग रहते है, जिसमे 468 परिवार, जनसँख्या 1760 है, पर पीटीजी या विशेष पिछड़े जनजाति की तरह मान्यता नहीं होने के कारण शासन की ओर से उनको कोई विशेष राहत सुविधा नहीं मिल रही है जबकि अन्य जिलों जैसे जशपुर, सरगुजा, कोरबा, आदि जिले के पहाड़ी कोरवा लोगो को विशेष राहत सुविधा दी जा रही हैं. रायगढ़ जिले के पहाड़ी कोरवा साथियों को भी वही राहत सुविधा मिले इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कलेक्टर@07762222103. जीतनराम@8959289653
Posted on: Mar 17, 2017. Tags: JITANRAM PAHADI KORWA SONG VICTIMS REGISTER
आपके दिल में क्या है बता दीजिये, यूं न खामोश रहकर सजा दीजिये...गजल
ग्राम-मुस्तफागंज, प्रखंड-मीनापुर, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से अशोक कुमार एक गजल सुना रहे है:
आँख तो प्यार में दिल की जबान होती है-
कश्ती चाहत की तो सदा बेजुबान होती है-
प्यार में दर्द भी मिले तो कैसा घबराना-
सुना है दर्द तो चाहत जबान होती है-
आपके दिल में क्या है बता दीजिये-
यूं न खामोश रहकर सजा दीजिये-
या तो वादा वफ़ा पूरा करे-
या उम्मीदों की सम्मा बुझा दीजिये...
Posted on: Mar 17, 2017. Tags: ASHOK DEEWANA SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio in Kosli language from Odisha: 16th March 2017...
Today Dolamani Banchhor is presenting Bultoo Radio in Kosli language from Odisha in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 and 07411079272 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.
Posted on: Mar 17, 2017. Tags: DOLAMANI BANCHHOR ODISHA SONG VICTIMS REGISTER
भारत माँ हम तेरे चरणों में, अपना शीश झुकाए...देशभक्ति कविता
ग्राम-इन्द्लपुर, पोस्ट-छतरपुर, तहसील-रामानुजगंज, जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से सतन सिंह एक देशभक्ति कविता सुना रहे हैं :
भारत माँ तेरे चरणों में, हम अपना शीश झुकाए-
हम मातृभूमि के लिए, सदा अपना खून बहाए-
भारत कि पावन धरती पर, दुश्मन कब तब रुक पाएंगे-
कितने भी अहंकारी के मस्तक, पल भर में झुक जायेंगे-
इतिहास हमारा बता रहा है, गाथा उन वीर जवानो की-
भू तल के कण कण में अंकित है, अमर कथा बलिदानों की-
तेरे गौरव रक्षा हित में, हम अपनी जान गवाएगे-
सौगंध है तुम्हारी ऐ जननी, पग पीछे नही हटायेंगे...
Posted on: Mar 17, 2017. Tags: SATAN SINGH SONG VICTIMS REGISTER
आदिवासी 70 साल से ज़मीन पर रह रहे, प्रशासन उन्हें हटा रहा, अधिकारी को फोन कर मदद करें...
ग्राम-फरसागुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जया ध्रुव बता रही है एक आदिवासी रूपलाल 65-70 वर्षो से जमीन पर काबिज है लेकिन कुछ बाहरी लोगों ने जमीन खरीद लिया है. कुछ दिनों पहले तहसीलदार द्वारा सूचना दी गई कि एक सप्ताह में घर खाली कर दो नहीं तो घर तोड़ दिया जायेगा. बस्तर आदिवासी क्षेत्र होने के बावजूद यहाँ पर आदिवासियों को अपनी ही जमीन से बाहरी लोगो द्वारा धन बल के साथ बेदखल किया जा रहा है. सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील है कि कृपया इनका घर जमीन बचाने में मदद कीजिये, मदद करने के लिए आप तहसीलदार के इस नम्बर पर फ़ोन कर दबाव बनाए जिससे गरीब आदिवासियों के घर जमीन को बचाया जा सके. तहसीलदार@9584603977. जया@9111529862.
