Swasthya Swara Bultoo Radio in Chhattisgarhi language: 18th March 2017...
Today Mamta Rajwade and Narmada Prasad are presenting Swasthya Swara Bultoo Radio in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.
Posted on: Mar 18, 2017. Tags: MAMTA RAJWADE NARMADA PRASAD INSAN SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में 15 दिन से बिजली नहीं, अधिकारी ध्यान नहीं देते, पिछले साल से बिजली का हाल बुरा...
ग्राम-चौगान, जिला-मण्डला (मध्यप्रदेश) से सम्मत सिंह मरावी उनके गाँव की बिजली की समस्या के बारे में बता रहे है उनके साथ उपस्थित पास के गाँव पडरिया के ग्रामीण भी बता रहे हैं पिछले 15 दिनों से बिजली बंद है. बिजली नहीं आने से ग्रामवासी परेशान है, कई बार वे इंजीनियर के रजिस्टर में शिकायत दर्ज कर चुके है लेकिन अभी तक समस्या का हल नही निकला है, इसीलिए वे अनुरोध कर रहे हैं कृपया आप सीजीनेट सुनने वाले लोग हम ग्राम वासियों की इन नम्बरों पर फ़ोन कर मदद करे- असिस्टेंट इंजीनियर@9425806223, विद्युत मण्डल मुख्य अभियंता मण्डला@9425805956, कलेक्टर मण्डला@07642250600. सम्मत सिंह@9111764225
Posted on: Mar 18, 2017. Tags: SAMMAT SINGH MARAWI SONG VICTIMS REGISTER
पार्वती फूल लोढ़े जाले फुलवरिया संग में सहेलिया...भजन
ग्राम-दहेज़वार, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से आरती यादव एक भजन सुना रही है:
पार्वती फूल लोढ़े जाले फुलवरिया संग में सहेलिया-
कोई लोढे फूल पत्ती कोई लोढ़े बगिया-
कोई लोढ़ लेले धन केरा कोला संग में सहेलिया-
कोई लोढ़ लेले भांग अऊर धतुरिया संग में सहेलिया-
सरस्वती लोढ़े फुल पत्ती लक्ष्मी लोढ़े फुलबगिया-
गौरा लोढ़ लेले भांग अऊर धतुरवा संग में सहेलिया-
कोई मांगे ब्रह्मा वर कोई मांगे विष्णु वर-
कोई मांग लेले जोगी रे फकीरवा संग में सहेलिया-
सरस्वती मांगे ब्रह्मा वर लक्ष्मी मांगे विष्णु-
गौरा मांग लेले जोगी रे फकीरवा संग में सहेलिया-
पार्वती फूल लोढ़े जाले फुलवरिया संग में सहेलिया...
Posted on: Mar 18, 2017. Tags: ARTI YADAV SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पलाश के औषधीय गुण-
अहमदाबाद (गुजरात) से डॉक्टर दीपक आचार्य पलाश के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दे रहे है, मध्यभारत के लगभग सभी इलाको में पलाश के फूल बड़ी प्रचुरता से पाए जाते है इसे टेसू कहते है पलाश की छाल इसके फूल इसके बीज इसके गोंद सभी औषधीय गुण से भरे होते है पलाश के गोंद में थायमिन और रिबोफ्लविन आदि रसायन पाए जाते है जब पतले दस्त होते है और हालात बिगड़ जाते है तो पलाश का गोंद रोगी को खिलाया जाए तो से अति शीघ्र आराम मिलता है पलाश के बीजो को नीबू रस में पीसकर दाद खाज एवं खुजली जिस अंग पे हो उस अंग पर इसे लगाने से फायदा होता है गुजरात के आदिवासी बवासीर के रोगियों को इसके कोमल पत्तो की भाजी खिलाते है इसकी भाजी को घी में तैयार किया जाता है साथ में इसमें दही और मलाई का भी इसके साथ में सेवन करने की सलाह बवासीर के रोगियों को दी जाती है पलाश के कोमल पत्तो की भाजी के सेवन से बवासीर से जल्द राहत मिलती है|दीपक आचार्य@9824050784
Posted on: Mar 18, 2017. Tags: DR DEEPAK ACHARYA SONG VICTIMS REGISTER
कलम कमाई खाते है नहीं लेते है घूस...व्यंग्य रचना
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक स्वरचित व्यंग्य रचना सुना रहे है:
कलम कमाई खाते है नहीं लेते है घूस-
पान गुटखा खाकर हँसते रहते मुच मुच-
अरे पाप पुण्य को कौन देखता है-
अभी तो कुछ कर लेने दो-
बाद में कौन देखता है-
अभी तो घर भर लेने दो-
समय पल दो पल का साथ हमारा-
एक पल तो चैन से जी लेने दो...
