Bultoo (Bluetooth) Radio in Dehati language from Chhindwada MP : 6th April 2017...
Today Mala and Anita Dhurvey are presenting a Bultoo Radio Program in local Dehati language from Madhya Pradesh ’s Chhindwara Area in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Apr 06, 2017. Tags: CHHINDWADA MALA DHURVE ANITA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
यह डार वह डार कूदे,कोयली बोले डोगरी मा रे...लोकगीत
ग्राम-अंजनी, विकासखण्ड-मवई, जिला-मण्डला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम वन्य प्राणियों से सम्बंधित एक लोकगीत सुना रहे है:
यह डार वह डार कूदे, कोयली बोले डोगरी मा रे-
बन के पपीहा कैसे पिहू-पिहू बोलय हो-
सुन के बंदरा मन आपन आँखे खोले हो-
तोता मैना डार मा झुला झूले-
कोयल डोगरी मा बोले हो-
कउवा के काव काव मजूर बोले ढेको-
खड़ा मानु चाट मारे वह जंगल देखो-
सुन्दर मन ला मोहे वेटो-
यह डार वह डार कूदे,कोयली बोले डोगरी मा रे...
Posted on: Apr 06, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
समझ में आय मेरी बात जवाब कहो...ग़ज़ल
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार विजया भारती की एक रचना सुना रहे हैं:
समझ में आए मेरी बात जवाब कहो-
भली लगे तो कहो ठीक या ख़राब कहो-
तुम्हारी बात करते तो उम्र चल निकली-
सम्भालूँ कब तलक सूखे गुलाब कहो-
हर एक जफावो को देखा है पास बहोत-
मेरे वजूद जख्मो की एक किताब कहो-
शक्लो हुनर में हम भी किसी से कम तो नहीं...
Posted on: Apr 06, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
सामूहिक विवाह से खर्च कम होता है, पूरे समाज का आशीर्वाद मिलता है, कुरीतियां कम होती हैं...
सीजीनेट स्वर जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम मनमारी, ब्लाक कोतमा, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश में पहुँची है वहां से पवन उपस्थित साथियों से बात कर रहे हैं जो एक सामूहिक विवाह का आयोजन कर रहे हैं कार्यकर्त्ता ज्ञान सिंग श्याम और विद्यामति श्याम बता रहे हैं कि इसमें ग्रामीण इलाके के गरीब परिवारों के नव युवक युवतियों का सामजिक तौर पर विवाह कराया जाता है जिससे गरीब परिवारों को आर्थिक कर्ज से छुटकारा मिले और पूरे समाज के आशिर्वाद समारोह से साथ विवाह संपन्न हो. इन कार्यकर्ताओं द्वारा 30 विवाह संपन्न किये गए हैं वे कह रहे हैं इन आयोजनों से परिवार वाले खुश है और वे यह कार्य 2007 से कर रहे हैं जिनसे बहुत सी कुरीतियों से छुटकारा मिलता है और महिलाओं का सम्मान बढ़ता है
Posted on: Apr 06, 2017. Tags: PAWAN SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में 6 माह से बिजली नहीं, बड़े अधिकारियों से अनुरोध करने से भी कोई फ़ायदा नहीं होता...
ग्राम-पंचायत झाईताल, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में बाबूलाल नेटी ग्रामीणों से चर्चा कर रहे है, साथ है मोहनसिंह, संतोष, सोहन सिंह, फूल सिंह धुर्वे जिन ग्रामीणों का कहना है कि गाँव में 6 माह से बिजली नहीं आ रही है उसके बावजूद बिल हर महीने आता है, बिजली नही होने से पढाई करने वाले बच्चो को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इससे पहले विद्युत मण्डल कार्यालय जैतहरी, जिला पंचायत और कलेक्टर कार्यालय आवेदन दे चुके है लेकिन अभी तक समस्या जस की तस है कृपया इन अधिकारियों को फोन कर नया ट्रांसफार्मर लगाने में मदद करे-जेई जैतहरी@9425182576,9425185263, कलेक्टर@9425168670, ग्रामीण फूलसिंह धुर्वे@9752023792
