Impact: Got electric poles and wire in our village after reporting on CGnet...
ग्राम मौजे सांवरिया, थाना मह्जौलिया, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) से जीतेन्द्र सहनी बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली के खम्भे नहीं थे और वे लोग बांस से तार खींचकर किसी तरह बिजली जला रहे थे. वे अधिकारियों को बोल-बोल कर थक गए थे पर कोई ध्यान नहीं दिया फिर उन्होंने इस बिजली की समस्या के बारे के बारे में सीजीनेट में सन्देश रिकार्डिंग किये थे फिर सीजीनेट स्वर सुनने वालें साथियों द्वारा समस्या से संबधित अधिकारीयों पर अधिक से अधिक दबाव बनाएं और ग्राम मौजे सांवरिया की समस्या सुलझाने में मदद किये तो वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों एंव बिजली विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है | अब उनके गाँव में बिजली के खम्भे भी लग गए हैं और तार भी खिंच गयी है. साहनी@8488975953
Posted on: Apr 08, 2017. Tags: JITENDRA SAHNI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे टोले में पानी की बहुत समस्या, किलोमीटर दूर से लाकर पीते हैं, हैण्डपम्प दिलाने में मदद करें...
दवाई टोला, ग्राम-सरईमाल, विकासखण्ड-समनापुर, जिला-डिन्डोरी, (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार बता रहे है कि गाँव सरईमाल के दवाई टोला में पीने की पानी की गम्भीर समस्या है, ग्रामीणों से चर्चा में पता चला कि वे 1 से 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते है और उनका ज्यादा समय पीने का पानी लाने में ही चला जाता है, मोहल्ले के भीम सिंह, रमेश की मांग है कि यहाँ पर हेंडपम्प लगाया जाए इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया इनको फोन करें : कलेक्टर@8085452555, समनापुर सीईओ@94258907696, कार्यपालन यन्त्री PHE@9406749980, 9406749988, सचिव@8223910322, गाँव के साथी रमेश परस्ते @9670593272. संतोष@9617593272
Posted on: Apr 07, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
बिगड़ल आदत सुधार लिहनी, नगद ना मिलल ता उधार लिहनी...भोजपुरी कविता -
मालीघाट, जिला-मुज्जफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक भोजपुरी रचना सुना रहे है:
बिगड़ल आदत सुधार लिहनी-
नगद ना मिलल ता उधार लिहनी-
आपन जिनगी सवार लिह्नी-
प्यार न मिलल तो प्यार दिहनी-
देख के बढ़ल आगे दिया जला लिहनी-
ज्ञान बढ़ल ता आस के दिया जला लिहनी-
न बोलं कह के चिया धरा लिहनी-
दुःख में गला से गला मिला लिहनी-
अकेले में जाय बतिया लिहनी-
दोस्त पूछे ता गोल -गोल घुमा दिहनी-
बात के जवाब हम क दिहनी-
आख भर आये बर मन -मन समझा दिहनी-
खोज खबर औरो कहा लिह्नी-
तनी से बात पर ये जनदर का भूला दिहनी...
Posted on: Apr 07, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हमारे टोले में 2 हैण्डपम्प हैं दोनों महीने भर से ख़राब पड़े हैं, कुंए का पानी पीते हैं कृपया मदद करें..
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-झाईताल, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी के साथ में गाँव के रमेश लाल है जो बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 10 में 9 से 10 घर की बस्ती है और वहां पर 2 हैण्डपम्प है और वो दोनों एक महीने से ख़राब पड़े है और ये लोग कुंए से पानी लाकर पीते है और कुंए से पानी लाने में बहुत दिक्कत होती है| इसकी शिकायत इन्होने अधिकारियो के पास कई बार किया है तो सुधारने वाले इंजीनियर को भेजेंगे बोल रहे है लेकिन आज तक नहीं भेजे है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कृपया पी.एच.ई.विभाग@9993400770 को फोन कर दबाव बनाकर मदद करें. रूपलाल@7089415537
Posted on: Apr 07, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
रनभन-रनभन हो मोर भुइया के देवता रनभन हो...जस गीत
ग्राम-छतरपुर, विकासखण्ड-घुघरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मोहन मरावी देवी जस गीत सुना रहे हैं यह गीत चैत नवरात्रि के अवसर पर गाया जाता है:
रनभन-रनभन हो-
मोर भुइया के देवता रनभन हो-
समार रे देवता रनभन-रनभन हो-
समार के दादा रनभन -रनभन हो – रनभन-रनभन होते बड़ा देव-
श्रृष्टि ला तारन हारा...
