हमारे गाँव में बने शौचालय उपयोग करने योग्य नहीं, सभी खुले में शौच करते हैं और बीमार पड़ते हैं...
ग्राम-घाटा, पोस्ट-लमतरई, तहसील-पुष्पराजग़ढ, जिला-अनूपपुर, (मध्य प्रदेश) से पनकू सिंह धुर्वे बता रहे हैं कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्मार् का कार्य पूरे भारत में ज़ोरों से चल रहा है. लेकिन ग्राम पंचायत रौसरखार में मुश्किल से ५से १०% ही शौचालय निर्माण कार्य हुआ है जो बना है वह भी इस्तेमाल लायक नही है अभी भी ग्रामीण खुले में नदी में शौच करते है जिसके कारण अनेक बीमारियां फैलती है, सीजीनेट के साथियों से निवेदन है कि मदद करने के लिए आप इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाए. कलेक्टर@9425168667, जिला पंचायत@9753727897, रोज़गार सहायक@9630735410, ग्रामीण संतोष टेकाम@9755830170. धुर्वे@7772980096
Posted on: Mar 21, 2017. Tags: PANKU SINGH DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
नारी में चुरी के आरी में झुरी के बात कुछ और है...चईता गीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे है :
नारी में चुरी के आरी में झुरी के रोटी तन्दूरी के बात कुछ और है-
जाड़ में रजाई के दूध में मलाई के रिश्ता में भौजाई के बात कुछ और है-
घर में घरवाली के होठ में लाली के ससुराल में साली के बात कुछ और है-
इलेक्शन में सेशन के स्टेशन में जक्शन के मथवी के बेसन के बात कुछ और है-
अजगर में करेता के लाये में चैता के बात कुछ और है-
लालबहादुर के कैता के बात कुछ और है-
देवता गणेश के बिष्नु महेश के गायक सुनील के बात कुछ और है...
Posted on: Mar 21, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
परमाणु ऊर्जा वाले गुंडे हमारे गाँव में धमकी दे रहे हैं कि हमारे विरोध के बाद भी गांव में गड्ढा करे
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चन्दोरा, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि उनके यहाँ पिछले ३-४ वर्षो से परमाणु उर्जा संयंत्र का कार्य किया जा रहा है. ग्रामीणों द्वारा परमाणु उर्जा के काम को रोका गया है लेकिन जो लोग इसका काम कर रहे हैं उन लोगो द्वारा धमकी दी जा रही है कि हम काम कर के ही रहेंगे जबकि लोगो की बिना सहमति से मशीनों के द्वारा गड्डे खोदने कार्य किया जा रहा है, ग्रामीणों की मांग है की यहाँ पर परमाणु उर्जा संयंत्र का काम ना किया जाए इसके लिए हम ग्रामीणों की मदद करने के लिए फ़ोन लगाकर ग्रामीणों की मदद की जाए. कलेक्टर@9893509012, SDM@9424166557. कैलाश@8602008444
Posted on: Mar 21, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार, वो उदासी मन काहे को डरे...भजन
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक भजन सुना रहे है :
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार-
वो उदासी मन काहे को डरे-
नैया करदे तू प्रभु के हवाले – लहर-लहर हरि आप सम्हाले-
आप ही उतारे तेरा भार – ये काबू में मजधार उसी के हाथो में पतवार उसी के – गर निर्दोष तू तो क्या डर पग-पग पर्दा फिर ईश्वर है
जरा भावना से कीजिये स्वीकार....
Posted on: Mar 21, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : बेल और पाताल कुम्हड़ा के औषधीय उपयोग-
ग्राम पंचायत जमुड़ी के ग्राम-बैरीबांध जिला-अनुपपुर, (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी के साथ है आयुर्वेद के वैद्य कमला सिंह उइके है जो गर्मी में होने वाली बीमारियों से बचने के नुस्खे बता रहे है, शरद गर्मी जिस किसी को भी हो, वह बेल का फल या पत्ते हो अगर फल नही है तो पत्ते ले उसे पीसकर छानकर शक्कर डालकर १ लीटर पानी में भरकर रखिये और सुबह, दोपहर, शाम कभी भी पीजिए कोई नुकसान नही है फ़ायदा होगा. दूसरा पाताल कुम्हड़ा जंगल में पाया जाता है, इसे मिश्री, मुसरमुंडी, कालीमिर्च ५ दाना साथ में मिलाकर खाने से स्फूर्तिदायक, ताकतवर बनाता है जिस किसी को भी पेशाब के साथ जलन हो खून आता हो वह व्यक्ति दिन में दो बार ले सुबह शाम उसके लिए लाभकारी रहेगा। बाबूलाल नेटी@7354844617.
