धन्य-धन्य-धन्य है अयोध्या धन्या राजा दशरथ हो...गीत
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संजय बघेल एक भक्ति गीत सुना रहे हैं :
धन्य-धन्य-धन्य है अयोध्या धन्य राजा दशरथ हो-
अब धन्य है कौशिल्या तोरे भाग्य, रमैया कोख जनमे-
जौने दिन राम जनम भय धरती आनंद भय हो-
जौने दिन राम जनम भय पियारी लुटन भय हो-
अब पियरी के नाम पीताम्बर राम मैया कोख जन्मे हो...
Posted on: Apr 12, 2017. Tags: SANJAY BAGHEL SONG VICTIMS REGISTER
नए घर के लिए सरकारी मदद आ गयी है कहकर 2 साल पहले घर तुड़वा दिया, नया घर नहीं बना...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा ग्राम-दावडा, पोस्ट-पोड़ी, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से धनसाय मरावी साथ में गाँव के साथी संजू कणिका है जो बता रहे है कि दो साल पहले सरपंच सचिव द्वारा इनका घर तोड़ दिया गया यह कहकर कि इंदिरा आवास के लिए मदद आ गयी है लेकिन आज तक नया घर नहीं बनवाया गया और सरपंच सचिव के पास बोलते है तो इस महीने बन जायेगा अगले महीने बन जायेगा इस तरह टाल रहे है, वे जनपद में भी शिकायत किया है पर कोई अधिकारी नहीं सुनता इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इनको फोन कर दबाव बनाएं कलेक्टर@9425168667, CEO@9753725845, सरपंच@9644294052. धन साय@7354620356
Posted on: Apr 12, 2017. Tags: DHANSHAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
परमाणु उर्जा प्रोजेक्ट से हमारी ज़मीन खराब हो रही है, पानी का स्तर नीचे जा रहा है, इसे रोकना है...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया बता रहे कि उनके इलाके में परमाणु उर्जा प्रोजेक्ट से किसानो की खेती बर्बादी की कगार पर है क्योंकि जमीनों पर मशीने लगाने से जमीन ख़राब तो होती है और बोर के कारण पानी नीचे जा रहे हैं. मात्र कुछ रूपये देकर कम्पनी में काम,रोज़गार देने के बहाने जमीन हडपने का भी काम होता है, किसी को 5000 तो किसी को 20000 रूपये देकर कम्पनी ग्रामीणों के साथ छलावा कर रही है. लोगो की मांग है यह प्रोजेक्ट जल्द-से जल्द बंद होना चाहिए| मदद के लिए आप इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाये कलेक्टर@9425575298,SDM@09424166557, उप सरपंच@9174990120, रामबिहारी पंच@-8120167451. पोया@9575922217
Posted on: Apr 12, 2017. Tags: KAILASH SHINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हम 50 लोगो ने साल पहले फारेस्ट विभाग में एक हफ्ता काम किया अभी तक भुगतान नहीं हुआ...
ग्राम-धुमाडांड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजपाल मरावी उनके साथ गाँव के साथी प्यारेलाल, रामजतन, रामबली तथा फुलबतिया जिन्होंने ग्राम बरपटिया में फारेस्ट विभाग में करीब 50 लोग मिलकर एक सप्ताह काम किये थे और यह लगभग एक साल हो गया अभी किसी को मजदूरी भुगतान नही किये है और भुगतान के सन्दर्भ में पूछने पर मिलेगा-मिलेगा बोलते है लेकिन अभी तक नहीं मिला है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया आप इन अधिकारियों को फोन कर के दबाव बनाएं कलेक्टर@982644357, सिपाही साहब@9754693645 और गरीब आदिवासियों की मदद करें जो इस पेमेंट के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं पर कोई मदद नहीं करता. राजपाल@7247071368
Posted on: Apr 10, 2017. Tags: RAJPAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
जंगल विभाग वाले अधिकारी हम आदिवासियों को मार रहे हैं हमारे घर जला रहे हैं कृपया मदद करें...
ग्राम गोरेनाला, पोस्ट दुगली, तहसील-नगरी, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से भूषण लाल नागेश बता रहे हैं कि उनके क्षेत्र में 1947 के पहले से सुखराम नागे के नेतृत्व में जंगल की ज़मीन का आंदोलन चल रहा है जिसका हल अब तक नहीं निकला है पिछले कुछ हफ़्तों में भी वन विभाग के लोगों ने इन गाँवों में आकर घर जलाए हैं और हम आदिवासियों के साथ मारपीट की है और हमें गाँव छोड़कर जाने का आदेश दिया है जबकि वन विभाग के कुछ अधिकारी वन अधिकार की तहत ज़मीन का पट्टा देने की बात भी करते करते हैं जब हम उनसे मिलने जाते हैं. आप सभी साथियों से अनुरोध है कि कृपया DFO@07722236137, फारेस्ट विभाग अधिकारी @7587011351 को फोन कर दबाव बनाएं। भूषण लाल नागेश@9406003176
