मंडला, मध्यप्रदेश में बस्तर राजा प्रवीरचंद्र भजंदेव शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होने अनुरोध.
जिला-मण्डला, (मध्यप्रदेश) से भारतीय गोंडवाना पार्टी के जिला अध्यक्ष तुलसी मरावी सन्देश दे रहे है कि 25 मार्च 2017 दिन शनिवार को सम्पूर्ण मण्डला जिले के 9 विकासखंडो के पदाधिकारी और आदिवासी भाइयो के मण्डला जिला मुख्यालय के समक्ष बस्तर जिले के राजा प्रवीरचंद्र भंजदेव की शहादत दिवस मनाने का सुनिश्चित किया गया है. वे सभी साथियों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान कर रहे है. 1966 में इस दिन सरकार द्वारा बस्तर के आख़िरी राजा प्रवीरचंद्र भंजदेव की ह्त्या प्रायोजित की गयी थी जो बस्तर के आदिवासियों के हक़ के लिए लड़ाई लड़ रहे थे. यह दिन उसे याद करने का और यह संकल्प लेने का है जिससे इस तरह की घटना आगे न हो सके. तुलसी मरावी@9669985944
Posted on: Mar 25, 2017. Tags: SONG TULSI MARAVI VICTIMS REGISTER
बस्तर के अंतिम राजा प्रवीरचन्द्र की सरकारी ह्त्या ने बस्तर को अन्धकारमय भविष्य की ओर धकेला...
बस्तर के अंतिम राजा प्रवीर चन्द्र के मन में बस्तर की जनता के कष्टों के लिए एक पीड़ा थी. उनका कहना था बस्तर के बाहर के लोगो को मुफ्त में जमीन दी जाती हैं और आदिवासीयों के लिए लकड़ी और जमीन लेना मना हैं .पर सरकार उनकी शिकायत पर ध्यान नही दे रही हैं. मैं हिंसा को नापसंद करता हूं .मैं अभी इस मन का नहीं बना हूं कि सरकारी हिंसा का जवाब जनता की हिंसा से दिया जाए लेकिन मैं बिल्कुल किनारे आ खड़ा हूं. 1966 में आज के दिन ऐसे महान व्यक्तित्व की हत्या से बस्तर के भविष्य को अंधेरे में धकेलने के साथ-साथ राजनीतिक परिवेश में हलचल मचा दी थी.बस्तर की जनता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले बस्तर के अंतिम महाराजा प्रवीर चन्द्र को विनम्रतापूर्वक नमन व श्रद्धांजलि। सुनील कुमार@9308571702
Posted on: Mar 25, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : नीम के औषधीय गुण की कहानी-
कान से मवाद आता हो तो नीम की पत्ती को पीसकर सरसों के तेल में उबालकर जलाकर तेल को छानकर दिन में दो तीन बार डालने से मवाद आना बन्द हो जायेगा. चर्म रोगों में नीम की छाल को उबालकर उसका काढ़ा बनाकर नहाने से बहुत लाभदायक होता है| नीम की कुपले (कलसी ) 10 दिनों तक प्रतिदिन खाया जाए तो पेट में कीड़े की शिकायत नहीं होगी। एक बार एक बीमार व्यक्ति उत्तर भारत से दक्षिण की तरफ जा रहा था, वहा उसे ईमली बराबर खाने को मिल जाते थे, उस व्यक्ति से वैद्य ने कहा था कि जहां भी नीम का वृक्ष मिले वहा पर बैठकर आराम करना कम से कम 12 घन्टे तक, फिर चलना उसने वैसे ही किया जब वह घर पंहुचा तो पूरी तरह से स्वस्थ हो चुका था तो यह है नीम के औषधीय गुण की कहानी। सुनील कुमार@9308571702.
Posted on: Mar 24, 2017. Tags: Brahmanand Thakur SONG VICTIMS REGISTER
सुरवे डार रे डार नवे माता डार नवे-नवे भाभी नवे माता...गोंडी गीत -
ग्राम-सल्लेयाकला, पोस्ट-सावरी, तहसील-मोहखेड़, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से सविता धुर्वे एक गोंडी गीत सुना रही हैं:
सुरवे डार रे डार नवे माता डार नवे-नवे भाभी नवे माता-
डोडा ते अत्ता भाभी दिकड़ी सुकिले-
इके अके उड़ना के दिकड़ी मरुन्गता-
कुवा ते अत्ता भाभी येर तयाले-
इके अके उड़ना के बाल्टी मरुंगता-
सुरवे डार रे डार नवे माता...
Posted on: Mar 24, 2017. Tags: SAVITA DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER
ना छुरी रखता हु ना पिस्तौल रखता हूँ, गोंड का बेटा हूँ दिल में जिगर रखता हूँ...कविता-
तहसील-धनोरा, जिला-ग़ढचिरोली (महाराष्ट्र) से उत्तम अटला गोंड आदिवासी समाज की गौरव गाथा कविता के रूप में प्रस्तुत कर रहे है:
कौन कहता है बेकार है गोंड, अपने आप सरकार है गोंड-
तेज़ रणभूमि में, तेज़ तलवार है गोंड-
ना छुरी रखता हूँ, ना पिस्तौल रखता हूँ – गोंड का बेटा हूँ, दिल में जिगर रखता हूँ-
यारी करे तो यारो के यार है गोंड, और दुश्मन के लिए तूफ़ान है गोंड़-
तभी तो दुनिया कहती है, बाप रे खतरनाक है गोंड-
जिसके पास समाज के लिए वक्त नही, उसकी रगों में पानी है खून नही...


