हम आदिवासियों की जीविका का एकमात्र साधन जमीन है वो भी सरकार, कंपनी हमसे छीन रही है...
तहसील-कोयडा, जिला-सुन्दरगढ (उड़ीसा) से लिट्टू मिंज एक बैठक में लोगों से बात कर रहे हैं जहां १४ गाँव के लोग इकठ्ठा हैं वे उड़िया में बता रहे हैं कि कम्पनियों द्वारा जबरन जमीन अधिग्रहण कर लोगो को भगाने की साजिश की जा रही, कंपनियों के द्वारा ग्रामीणों को धमकी देने डराने जैसे कृत्य किये जा रहे है सरकार भी कंपनियों का साथ दे रही है जबकि हम यहाँ पीढ़ियों से रह रहे है हम यहाँ के मूलनिवासी है हम ही यहाँ के मालिक है, हमारी जीविका का एकमात्र साधन जमीन है वो भी सरकार हमसे छीन रही है, हमारा समुदाय तो जल जंगल जमीन पर ही आश्रित है, इस की जानकारी राज्यपाल तक पहुचाई है उनसे आग्रह है कि वो हस्तक्षेप कर लोगो के साथ न्याय करे|मिंज@7008000156.
Posted on: Mar 26, 2017. Tags: LITU MINZ SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Major accident averted, Water tank demolished after CGnet report...
छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश) से सुरेश सातपुते पंचवटी वार्ड के ३२ वर्ष पूर्व बनी पानी टंकी के बारे में बता रहे है, ७० फीट ऊँची टंकी धीरे धीरे टूट कर गिर रही थी, टंकी के नीचे दुकाने थी इसी टंकी के पास शासकीय प्राथमिक कन्या शाला है स्कूल में करीबन १५० छात्र छात्राए है इस टंकी के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. यह टंकी चौक पर थी जहाँ पर लोगो और वाहनों का दिनभर आना जाना रहता है कई बार इस हेतु नगर निगम, कलेक्टर, PHE, जिला शिक्षा अधिकारी को निरन्तर २०१३-१४ से लिखित शिकायत कर चुके थे लेकिन समस्या का हल नही हो रहा था फिर सीजीनेट में सन्देश रिकार्ड कराया जिसका असर २४ मार्च को दिखाई दिया जब टंकी को तोड़ दिया गया.जिसके लिए आभार व्यक्त कर रहे है. सातपुते@9713985927
Posted on: Mar 25, 2017. Tags: SONG SURESH SATPUTE VICTIMS REGISTER WATER
25 मार्च को अर्थ आवर: शाम 8:30 से 9:30 बजे के बीच गैर जरुरी बिजली बंद रख देंगे सन्देश....
अर्थ आवर यह ऐसा एक घंटा है जो संदेश देता हैं कि सभी इंसानो को बिजली के अपव्यय और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता हैं .अर्थ आॅवर के माध्यम से 25 मार्च को 8:30 से 9:30 बजे के बीच सभी गैर जरुरी बत्तिया बंद रखने का संदेश दिया जाता हैं. रात एक घंटे तक अपने घरो प्रतिष्ठानों व आॅफिस की सभी गैर जरूरी बत्तियां बंद रखे.इस तरह हम ना सिर्फ थोड़ी बिजली बचा सकेंगे बल्कि यह एक घंटा बिजली के अपव्यय को निरंतर रोकने के लिए हमें प्रेरित भी करेगा. दुनिया भर के सात हजार से अधिक शहरो के लोग अर्थआवर मनाकर एकजुट होंगे .पिछले दस सालों में अर्थ आॅवर बिजली बंद रखने के एक सांकेतिक इवेंट से आगे बढ़कर संभवतः इतिहास का सबसे बड़ा स्वैच्छिक आंदोलन बन गया हैं .चूंकि जलवायु परिवर्तन के सभी रिकार्ड टूटते जा रहे हैं इसलिए इसे रोकने के लिए ज्यादा प्रतिबद्धता की आवश्यकता हैं ऐसे में अर्थ आॅवर दुनिया भर के लोगो, समूहों और संगठनो को एकजुट कर रहा है ताकि सभी लोग जलवायु परिवर्तन के खिलाफ अपने सहयोग दे सकें.इसकी शुरुआत वर्ष 2007 में सिडनी में हुई थी.सुनील कुमार@9308571702.
Posted on: Mar 25, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
पिठिढ-पिठिढ जाटांग रो यंगले...गोंडी गीत
ग्राम-मोहगाँव, तहसील-धनोरा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से उत्तम अटाला एक गोंडी गीत सुना रहे है:
पिठिढ-पिठिढ जाटांग रो यंगले-
लाल रंगे जाटांग रो यंगले-
बद्रम जाटांग उर्सा न यंगेले-
पाडिंग किसी उर्सा न बाबुले-
बद्रम जाटांग मुडिया न यंगेले
लाल रंगे जाटांग रो यंगले...
इस गीत में सेमी के बारे में बता रहे है |
Posted on: Mar 25, 2017. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER
हमारे अस्पताल में सर्जन व स्त्री, हड्डी और शिशु रोग के डाक्टरों के पद हैं पर कोई डाक्टर नहीं आता...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी बता रहे है तमनार जो बहुल आदिवासी क्षेत्र है यहाँ पर सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है पर स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टरों की कमी है, यहाँ पर स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ और सर्जन के पद
का आबंटन है लेकिन यहाँ पर एक भी डॉक्टर नही बैठते है जिससे इलाके के ग्रामीण आदिवासियों को बहुत तकलीफ होती है क्योंकि उन गरीब लोगों को शहर में निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है जहां बहुत अधिक खर्च हो जाता है. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि कृपया स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवालको फ़ोन लगाकर इस समस्या से अवगत कराए@07712331020. पड़ियारी@9981622548

