हमारे स्कूल और अस्पताल के पास अतिरिक्त कक्ष 15 साल से बन रहा है अभी तक पूरा नहीं बना...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि आज वे पड़ोस के पकनी गाँव में है जहां पर स्कूल और अस्पताल है उसके पास में एक अतिरिक्त कक्ष बन रहा है जो कि 10-15 साल बनते हुए हो चुका है पर अभी तक पूरा नहीं बना है और वह भवन खंडहर जैसा हो चुका है खिड़की दरवाजे भी पूरे चोरी गए है, यह भवन बन जाता तो इससे पास के स्कूल और अस्पताल दोनों को मदद होती इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की पर कोई फायदा अब तक नहीं हुआ इसलिए इसको पूरा बनवाने के लिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कि आप कृपया कलेक्टर@9893509012, S.D.M@9424166557 को फोन कर दबाव डालें। कैलाश@9575922217
Posted on: Apr 15, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo Radio in Hindi, Khortha and Gayali from Jharkhand: 15th April 2017...
Today Subhas Gayali and Arti Tudu are presenting Bultoo Radio in Hindi, Khortha and Gayali languages in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.
Posted on: Apr 15, 2017. Tags: SONG SUBHASH GAYALI ARTI TUDU VICTIMS REGISTER
Impact: Anganwadi cook got due wages after recording message on CGnet...
ग्राम-हर्दोहा, पंचायत-तेंदुन, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी के साथ आज सूरजकली देवी हैं जो गाँव के आंगनबाड़ी में रसोईया का काम करती हैं उनका मानदेय बहुत दिनों से नहीं मिल रहा था वे अधिकारियों और नेताओं के चक्कर लगा लगा कर थक गयी थी और आशा छोड़ चुकी थी कि उनका भुगतान कभी भी होगा फिर उन्होने किसी के बताने पर सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया उसके बाद जब सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने अधिकारियों पर दबाव डाला तो थोड़े समय बाद उनका भुगतान हो गया इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों को और उन अधिकारियो को धन्यवाद दे रही हैं जिन्होंने उनकी मदद की और कह रहे हैं कि कृपया गरीबो की ऐसे ही मदद करते रहे| कोरी@9713063019
Posted on: Apr 15, 2017. Tags: ASHOK KORI SONG VICTIMS REGISTER
अरी मन कर ले भजन, जाना बड़ा देव शरण तोर कंचन काया तर जाहि...आदिवासी भजन-
ग्राम-धनवार, पोस्ट-सरेखा, तहसील-परसवाडा, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से भगवन्ती परते एक भजन गीत सुना रही है :
अरी मन कर ले भजन, जाना बड़ा देव शरण तोर कंचन काया तर जाहि-
हृदय ला कोमल कर दया-माया बाट ले, एक दिन तो जाना हे दो दिन इहाँ काट ले-
झन हो माया में मगन, जाना बड़ा देव शरण तोर कंचन काया टार जाहि-
सत्संग के झाड़ू माँ हृदय ला झाड़ ले, अन्धयारी बँगला मा दिया ला जलाई ले-
झन मूढ़ बिच भवर, बड़ा देव तरिया में तैर, तोर कंचन काया टार जाहि-
गुरु के शरण में अनहन साजा, अमृत के रस पीले, तनहा ताज़ा-ताज़ा-
येकर नाम हे अमर, ओर होगे ना मरण, तोर कंचन काया तर जाहि...
Posted on: Apr 15, 2017. Tags: BHAGWANTI PARTE SONG VICTIMS REGISTER
बिहार: भूजल की जगह अब सतही जल पर जोर, नदियों के पानी को शुद्ध कर सप्लाई किया जाएगा...
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार बता रहे हैं गर्मी के कारण इलाके में भूजल स्तर कम हो गया है और कई पंप फ़ैल हो चुके है जहां कहीं पाइप लाइन से पानी आता है वहां प्रेशर कम हो चुके है जिससे लोगो को भारी जल संकट का सामना करना पड रहा है. इन समस्याओं को देखते हुए सरकार ने अब भूजल की जगह सतही जल पर अधिक ध्यान देने का निर्णय लिया है और “नीर निर्मल परियोजना” के तहत अब नदियों के पानी का शुद्धिकरण कराया जायेगा और कभी न सूखने वाली बूढी गंडक, बागमती आदि नदियों का पानी लोगो के लिए जीवन रक्षक बनेगा इससे कई पंचायत के गावों को भी साल भर पानी मिलेगा | सुनील@9308571702

