Impact: Got transformer in 3 days, earlier it used to take more than a year...
तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सतेन्द्र सिंह बता रहे है कि उनके गाँव में एक ही ट्रांसफार्मर था वो जल गया था तो सालो लग जाते थे उसको ठीक करवाने के लिए इसलिए इन्होने निजी ट्रांसफार्मर के लिए आवेदन भरे थे करीब 6 महीने हो गए थे फार्म भरने के बाद फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी तो उन्होने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किया। रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने जब अधिकारियों पर दबाव डाला तो 3 दिन में ट्रांसफार्मर लग गया इसलिए वे सीजीनेट के उन साथियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनका सन्देश सुनने के बाद अधिकारियों को फोन कर उन पर दबाव डाला। वे कह रहे हैं इस तरह के काम को जहां लोग एक-दुसरे की मदद करते हैं बहुत ज़रुरत है. धन्यवाद। सतेन्द्र सिंह@8120111072
Posted on: Mar 26, 2017. Tags: SATENDRA SINGH SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi language: 26th March 2017...
Today Khilesh Marskole and Uma Uikey are presenting a Bultoo Radio Program in Hindi language in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Mar 26, 2017. Tags: KHILESH MARSKOLE UMA UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव से लोग काम के अभाव में पलायन कर रहे हैं और सरकार मशीन से तालाब खुदवा रही है...
ग्राम-राजक, पोस्ट-सुरही, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली, (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार मरावी बता रहे है कि ग्राम में तालाब की खुदाई की जा रही हैं जिसमे JCB मशीन और ट्रेक्टर लगाकर काम किया जा रहा है| गाँव वालो से पूछा नहीं गया है जबकि गाँव के लोग काम करने के इच्छुक है | काम नहीं मिलने के कारण गाँव के लोग दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे है तो इनका कहना है कि गाँव के लोगो से ही काम करवाया जाये ताकि पलायन न करना पड़े | सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि अधिकारियों से बात करें और इसकी जांच भी करवाएं कि जब लोग चाहते हैं तो मशीन से काम क्यों कराया जा रहा है. रेंजर@9424158127, CEO@9425530136, कलेक्टर@07755264088. संतोष@9575258493
Posted on: Mar 26, 2017. Tags: SANTOSH KUMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
आओ बच्चों तुम्हे दिखाऐं शैतानी शैतान की...गीत
प्रखंड-चन्द्रपुरा, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से नरेश महतो आज की परिस्थिति पर एक गीत सुना रहे है:
आओ बच्चो तुम्हे दिखाए शैतानी शैतान की-
नेताओ से बहुत दुखी है जनता हिन्दुस्तान की-
मेरा देश महान, सुन ले सारा जहान-
बड़े-बड़े नेता शामिल है घोटालो की थाली में-
सूटकेस भर के चलते है ये अपने यहाँ दलाली में-
देश धरम की नहीं हैं चिंता चिंता निज संतान की-
नेताओ से बहुत दुखी है जनता हिन्दुस्तान की...
Posted on: Mar 26, 2017. Tags: NARESH MAHTO SONG VICTIMS REGISTER
इन्सान हो तो इन्सान की तरह जीया करो...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
इन्सान हो तो इन्सान की तरह जीया करो-
आयो हो जग में तो कुछ काम किया करो-
बदनाम गली में जाया न करो-
इन्सान हो इन्सान की तरह राह करो-
दीन दुखियों पर कुछ तो दया करो-
मुसाफिर हूँ किसी का आशियाना न उजाड़ा करो-
किसी की अरमान का चिता जलाया न करो-
दो निवाले खाकर जिया करो-
कमजोरो को सताया न करो-
आहे उनकी लग जायेगी-
दुआ करो जब दे नहीं सकते हो-
ताल उनकी छीना न करो...
