पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर भगा दिया|
मेहर सिंग नेताम पिता सोभी राम नेताम जी बता रहे हैं इनके गाँव में नक्सली समस्या थी| नक्सलियों के डर व धमकी से अपने मूल गाँव को छोड़कर दूसरे जगह आकर बस गए| इनका आगे कहना है कि ये पहले नक्सली संगठन में भी कार्यरत थे किन्तु कुछ समय पश्चात संगठन चोकर गाँव में रहने लगे थे| इसके बाद नक्सलियों ने मुखबिर का आरोप लागाकर जान सभा रखी गई थी और इन्हे मारने की धमकी भी मिली| इस डर से इन्होंने घर छोड़ दिया|इन्हे किस भी प्रकार ई सरकारी सुविधा नहीं मिल पाई है| कृपया मदद करें| संपर्क नंबर@7803880080.
Posted on: Feb 08, 2022. Tags: CG DISPLACED DURGUKONDAL KANKER MAOIST VICTIM MEHARSING VICTIMS REGISTER
गांव के ग्रामीणों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम-गढ़िया, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) श्रीमती मालती वैक बता रहे हैं, उनके गांव में शौचलय अधुरा पड़ा है| जिसके कारण शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है जिससे कोई दुर्जाघटना होने डर बना रहता है और बरसात के दिनों में बाहर नहीं जा सकते है इसके लिए गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे, इसलिये साथी सीजीनेट स्वर के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8817273071, सचिव@9399375450, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Feb 07, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM TOILET
हमे वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है, उम्र 70-75 से ज्यादा हो गया है, कृपया मदद करें-
नाकापारा, ग्राम पंचायत-कामानार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुखमती बता रहे हैं की उनके वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है, उनका पति चल नहीं पाते है, उनका खाता बंद हो गया है| शाररिक रूप से अपक है| दोनों पति पत्नी का उम्र 70-75 से ज्यादा हो गया है| इसके लिए सचिव-सरपंच को शिकायत किए हैं लेकीन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों सेमदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पार बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सचिव@9406400446, संपर्क नंबर@9407631926, सीईओ@9406166884.
Posted on: Feb 07, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA OLD AGE PENSION PROBLEM
हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, लोगों दुर से पानी लाकर पीना पड़ता है, कृप्या मदद करें-
विनोद नाग, ग्राम पंचायत-छिंदावाडा, (मांझीपारा) ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में दो हैंडपंप है लेकिन एक हैंडपंप में आयरन पानी निकलता है एक में पर्याप्त पानी नही मिलता है, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे है की दिए गए नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें: संपर्क नंबर@6268361304, सीईओ@9406016762.
Posted on: Feb 07, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM VINOD NAG WATER
गाँव में एक भी आवास योजना का मकान नहीं है
ग्राम-चितापूर 2 (सर्गीपारा), ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनबती कश्यप जी बता हैं इनके गाँव में सरकारी आवास किसी की भी नहीं मिला है| इन्होंने पंचायत में आवास के लिए कहीं बार आवेदन दिया है किन्तु लिस्ट में नाम आने के बावजूद सरपंच ने आवास निर्माण का कार्य शुरू नहीं करवाया|इस गाँव में किसी को भी आवास योजना का लाभ नहीं मिला है|सभी के घर लगभग कच्चे हैं|इन्होंने सीजी नेट के साथियों से आवास योजना के लिए मदद की अपील की है|कृपया इस संपर्क नंबर पर बात कर सधिक जानकारी ले सकते हैं|संपर्क नंबर @9434610882, सरपंच@6261508211, सचिव @9479095347.
