शौचालय अधुरा होने के कारण ग्रामीणों को दूर जाना पड़ता है, कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-पकनार 02, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शिवनाथ यादव बता रहे हैं उनके गांव में कि उनके गांव में शौचालय अधूरा पड़ा हुआ है, बना कर छोड़ दिए हैं, गड्ढा भी नहीं बना है, लोगों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोलने से बना देंगे बोलते हैं, इसलिये साथी सीजीनेट स्वर के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर के समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6265373056, सचिव@7587258677.

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: CG LOHANDIGUDA PKNAR PROBLEM SHIVNATH YADAV TOILET

अंग्रेजी में फलो के नाम

ग्राम-देवरा, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से सुभम सारथी अंग्रेजी में फलो के नाम, जनरल नालेज बता रहे है – केला – banana-
जामुन – black berry-
सेव – apple-
गाजर – carrot-
खीरा – cucumber-
सरिफा – custard apple

संपर्क नंबर@6266985009.
अंगूर – grapes

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: CG DEVRA ENGLISH FRUIT IN KORBA NAME

मिलिट्री द्वारा शांति से समझौता करवाया जाए, बस्तर में शांति स्थापित हो सके|

भाईजन बर्मन, ग्राम पंचायत-कोलामी, ब्लाक-अनुपपुर, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से सीजीनेट सुननेवाले श्रोताओं से बात कर रहे हैं| इनका कहना है कि नक्सली और पुलिस लोगों के बीच जो घटनाएं होती जिसमे किसी को भी फायदा नहीं होता है| चारों ओर खून खराबा होती रहती है| इसे समाप्त करने के लिए पुलिस या मिलिट्री द्वारा शांति से समझौता करवाया जाए, ताकि देश में शांति स्थापित हो सके| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9770342339.

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: ANUPAPUR MP PEACE SURVEY

माँ तो बस माँ होती है, भाषा परिभाषा और तुलनाओं से परे

सजी नेट के श्रोताओं को राजुराम राणा जी एक पुस्तक “बस्तर बोलता भी है” से माँ शीर्षक से कविता सुना रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर @6205435548 पर बात कर सकते हैं,

माँ तो बस माँ होती है, भाषा परिभाषा और तुलनाओं से परे, माँ तो बस माँ होती है
माँ का होना होता है सबकुछ का होना, माँ का न होना होता है अनंत शून्य का होना
माँ तुम सचमुच अद्भुत होती हो, बच्चों के रोने के पहले तुम रोटी हो
तुम धरती हो सुख भरती हो,बस देना ही जानती हो, सोना चांदी हीरा मोती
अपने बच्चों को ही मानती हो, लेकिन जिन हाथों में निवाला गले से न उतरता था
जिन थपकियों के बिना नींद आँखों में न उतरते थे, पर अफसोस बच्चे अब एक फोन के लिए भी वक्त निकाल नहीं पाते, माँ के रूप मे भगवान तो सबको मिलते हैं पर अधिकतर अभागे उसे पहचान नहीं पाते हैं . .. . .

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTAR CG POEM JAGDALPUR MOTHER OF

धान बेचे किसानों को पैसा नहीं दिया जा रहा है कृपया मदद करें,

ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि हाल ही में किसानों के द्वारा धान बेचा गया है| धान का पैसा हमारे खातों में आता है और पैसे को निकालने के लिए बैंक जाना पड़ता है| बैंक जाने के बाद 300 टोकन दिया जाता है, किसान दिन भर इंतजार करते हैं फिर भी पैसा नहीं मिलता हैं| यदि कोई कोई ब्यापारी आता है तो उन्हे पैसा दिया जाता है किन्तु किसान दिन बार इंतजार करते हैं| इनकी मांग है किसानों की परेशानी को देखते हुए बैंक में काउंटर बड़ाया जाए या फिर कोई दूसरा तरीका अपनाकर किसानों को पैसे का वितरण किया जाए|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबरपीड़ित@7970041518, कलेक्टर@9767577888, जिला सदस्य @6265257810.

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: CG PAYMENT PRATAPAPUR PROBLEM SURAJPUR

« View Newer Reports

View Older Reports »