हे रे माटी के तन, कर ले प्रभु के भजन...

अचानकमार्ग अभ्यारण्य के अंतर्गत आने वाले गाँव सरगढ़ी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छ.ग.) के साथी हीरा सिंह जी एक गीत गा रहे हैं:
हे रे माटी के तन, कर ले प्रभु के भजन
तरफो के फर न, हे पिंजरा के मैना
एक दिन उड़ा जाए, हाय रे हाय
एक दिन उड़ा जाई न
हे रे माटी के तन...
तरफो के फर न, ए ह्रदय के मैना
एक दिन, एक दिन उड़ा जाए ना, रे हाय रे
हाय रे एक दिन उड़ा जाए रे
हे रे माटी के तन...

Posted on: Aug 26, 2014. Tags: Heera Singh Marawi SONG VICTIMS REGISTER

गीत सीजीनेट के हम गाएंगे सुनाएंगे, हम दीवाने जीत के जीत कर दिखाएंगे...

बेर सिंह डावर,ग्राम-खेड़ाखाल, तहसील-बागली, जिला-देवास, मध्य प्रदेश से सीजीनेट पर एक प्रेरक गीत गा रहे हैं :
गीत सीजीनेट के हम गाएंगे सुनाएंगे
हम दीवाने जीत के जीत कर दिखाएंगे
यकीन है कि राह तो, खुद हमें बुलाएगी
मंजिलों के भी पते, राह ही बताएगी
मंजिलों की ओर, अपने पाँव बढ़ते जाएंगे
गीत ज़िंदगी के हम, गाएंगे-सुनाएंगे
आवाज दे रहे कि दोस्त, तुम भी साथ चल पड़ो
संकोच छोड़ हाथ में, ले मेरा हाथ चल पड़ो
मुश्किलें हजार हों, फिर भी मुस्कराएँगे
गीत सीजीनेट के...
दरिद्रता की बेड़ियों से, तन को मुक्ति चाहिए
रूढ़ियों की हथकड़ी से, मन को मुक्ति चाहिए
मुक्ति की तलाश में, दूर -दूर जाएंगे
गीत सीजीनेट...
यकीन है कि राह तो, खुद हमें बुलाएगी
मंजिलों के भी पते, राह ही बताएगी
मंजिलों की ओर, अपने पाँव बढ़ते जाएंगे
गीत सीजीनेट के...

Posted on: Aug 26, 2014. Tags: Ber Singh Davar SONG VICTIMS REGISTER

Baiga adivasis worked in NREGA for 6 weeks 2 years ago, waiting for wages...

Charan Singh Parte traveling with CGnet Swara citizen journalism awareness tour is talking to villagers of Birjunagar in Bodla block of Kabiradham district in Chhattisgarh who are telling him that 30 of them worked under NREGA for 6 weeks 2 years back but they got wages for one week only. They have requested local officials and also at block level but no response. You are requested to to call the collector @9425270044 to help. Charan@8224951178

Posted on: Aug 23, 2014. Tags: CHARAN SINGH PARTE NREGA SONG VICTIMS REGISTER

Anganwadi functions once a week in Baiga Adivasi villlage, Pls call officer...

Charan Parte traveling with CGnet Swara Citizen Journalism Awareness Tour is talking to adivasi villagers from Birjunagar village in Pandariya block of Kabiradham district in Chhatisgarh. villagers are telling that there is no anganwadi building in the village. Children get some food once a weak which should be a daily affair. You are requested to call to collector@9425270044 to help these adivasi children. For more Charan can be reached@8224951178

Posted on: Aug 22, 2014. Tags: Charan Singh Parte SONG VICTIMS REGISTER

बड़ी लम्बी है भारत की कहानी, कहानी ये पुरानी हो गयी...

प्रभात सिंह द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर एक राष्ट्र भक्ति गीत –
बड़ी लम्बी है भारत की कहानी
कहानी ये पुरानी हो गयी
कितने वीरो ने दे दी कुर्बानी
कुर्बानी ये पुरानी हो गयी
बड़ी लम्बी है...
हम सन 1947 में, सन 1947 में
भारत माँ गुलाम थी, लोहे के बेड़ियों में जकड़ी पड़ी थी
रोये रोये के, रोये रोये के अंशुआ बहाई
कहानी ये पुरानी हो गयी
कितने वीरो ने दे दी कुर्बानी
कुर्बानी ये पुरानी हो गयी
बड़ी लम्बी है भारत की कहानी

कहानी ये पुरानी हो गयी...

Posted on: Aug 16, 2014. Tags: Prabhat Singh SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »