कलाकार बनते-बनते मनुष्य बेहतर इंसान बन जाता है...
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार सांस्कृतिक सिपाही तपेश्वर लाल विजेता के बारे में बता रहे है, कलाकार बनते -बनते मनुष्य बेहतर इंसान बन जाता हैं | रंगकर्मी तपेश्वर लाल विजेता संस्कृतिकर्मी-समाजसेवी के रुप में पहचान बनानेवाले तपेश्वर मुजफ्फरपुर में कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए “कला श्री” की स्थापना की. बाद में मुजफ्फरपुर में भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) ईकाई की स्थापना कर आम लोगो के आवाज उठाने का कार्य किया .शुरुआती दौर में कोयले की चीख ,ऊँचे लोग ,सभ्य साँप जैसे नाटक का मंचन किये .जुग जुग जीओ मेरे लाल, हे तुलसी मईया जैसे भोजपुरी फिल्म में अपने बेहतर अभिनय से विशेष पहचान बनाई .उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन, विनम्रता पूर्वक श्रद्धांजलि। सुनील@9308571702
Posted on: Mar 31, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
घर बनाने के लिए सरकारी मदद की पहली राशि मिली पर हमारे पास घर बनाने के लिए ज़मीन नहीं...
ग्राम-खाडा, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सुखसागर सिंह पावले को बीना नामदेव अपनी समस्या बता रही है कि आवास योजना के तहत उन्हें आवास राशि की प्रथम किश्त मिल चुकी है लेकिन उनके पास घर बनाने की जगह नही है, वो सरकार से मांग कर रही है कि उनको घर बनाने की जगह दी जाये क्यूंकि उनके पास जगह नही है वो फ़िलहाल सामुदायिक भवन में रह रही है, ग्राम पंचायत सचिव से बात की तो वो कहते है जो राशि मिली है वो वापस कर दो नही तो बाद में भरने पड़ेंगे, कृपया घर बनाने की जमींन उपलब्ध कराने में मदद करे- जिला पंचायत सीईओं@9753725845, ग्राम पंचायत सचिव@9926893216, सरपंच@9617895324. पावले@9111070571
Posted on: Mar 30, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
सेवा जय सेवा बड़ा देवा सेवा जय सेवा...गोंडवाना गीत
ग्राम-पेनारी, पोस्ट-देवाधाड़, ब्लाक-खडगवा, तहसील-खडगवा,जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से अजमेर सिंह श्याम एक गीत सुना रहे है :
सेवा जय सेवा बड़ा देवा सेवा जय सेवा – पहली जोहारो माता पितान ला-
दूसरी जोहारो घर के देवी देवन ला-
तीसरी जोहारो गाव के खेरवा – चोथा जोहारो गाव गोसाईन – पाचवा जोहारो बावन गढ़ के देवी देवतन ला ...
Posted on: Mar 30, 2017. Tags: AJMER SINGH SHYAM SONG VICTIMS REGISTER
सूरज अब जल्दी ही जाता है जाग, दिनभर बरसता है धरती पर आग...कविता
ग्राम-छतरपुर, पोस्ट-गजराज, विकासखण्ड-घुगरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मोहन मरावी एक कविता सुना रहे है:-
नीम की टहनियों पर, मचल उठा बोर-
आया है उमस भरा गर्मी का दौर-
सूरज अब जल्दी ही जाता है जाग-
दिनभर बरसता है धरती पर आग-
हवा नही रख पाती गर्मी का दौर-
आया है उमस भरा गर्मी का दौर...
Posted on: Mar 30, 2017. Tags: MOHAN MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे उजड़े चमन, तुझ पे दिल कुर्बान...गीत
ग्राम पंचायत कोल्वी, जनपद पंचायत-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सुखसागर सिंह पावले के साथ में स्कूल की बच्चियां है जिनका नाम विध्या केवट, दीपिका रज्जक है दोनों एक गीत सुना रही है:
ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे उजड़े चमन-
तुझ पे दिल कुर्बान-
तू है मेरी आरजू, तू है मेरी आबरू-
तू ही मेरी जान है-
माँ का दिल बेहके कभी, सिने से लग जाता है तू-
और नही कभी दिल नहीं लगता, बन के याद आता है तू-
जितना याद आता है मुझको, उतना तड़पाता है तू-
तुझ पे दिल कुर्बान है, तुझ पे दिल कुर्बान है...


