हम विधवाओं को पेंशन नहीं मिल रही, अधिकारी मदद नहीं करते, कृपया उनको फोन कर दबाव डालें...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के साथ चल रहे सुखसागर सिंह पावले ग्राम-रक्सा, पोस्ट-छुन्गा, ब्लॉक-जैतहरी, जिला-अनुपपूर, (मध्यप्रदेश) में ग्रामीण महिलाओं चनिया बाई और ओमबती से चर्चा कर रहे हैं जो बता रही हैं कि वे विधवा हैं पर पेंशन नही मिल रही है, जिससे उनको जीवन यापन में परेशानी हो रही है जबकि सरकार के द्वारा योजना चलाई जा रही है, लेकिन कई ग्रामीणों को इसका लाभ नही मिल रहा है, वे अनुरोध कर रहे हैं कि कृपया इन गरीब महिलाओं की मदद करने के लिए आप इन नम्बरों पर भी फ़ोन कर सकते है- सरपंच@9644712901, सचिव@7773039583,जैतहरी ब्लॉक C.E.O.@9753725845. सुखसागर सिंह पावले@9111070571

Posted on: Mar 31, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

जबसे अऐल्वा तू गवनवा, बुढा तनअवा मारेली...गीत

ग्राम-लोकरिया, तहसील-नानपाडा जिला-बहराइच, (उत्तरप्रदेश) से केदारनाथ कुशवाह एक गीत सुना रहे है:-
जबसे अऐल्वा तू गवनवा, बुढा तनअवा मारेली-
की हम करी चोकछ हाली, देरनिया से नही भर पाए पानी-
की हम लेकर जाये खनवा, की कहे ये बुढ घय आये अनवा-
जबसे अऐल्वा तू गवनवा, बुढा तनअवा मारेली...

Posted on: Mar 31, 2017. Tags: KEDARNATH KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi from Balaghat MP: 31st March 2017...

Today Khilesh Marskole and Uma Uikey are presenting a Bultoo Radio Program in Hindi language from Balaghat Madhya Pradesh in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Mar 31, 2017. Tags: BALAGHAT KHILESH MARSKOLE UMA UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

हर बिखरे अनुभव के रेशे को समेट कर लिखता है...भवानी प्रसाद मिश्र की कविता-

सुनील कुमार भवानी प्रसाद मिश्र की कविता सुना रहे हैं:
बुनी हुई रस्सी को घुमायें उल्टा-
तो वह खुल जाती हैं-
और अलग अलग देखे जा सकते है-
उसके सारे रेशे-
मगर कविता को कोई/ खोले ऐसा उल्टा-
तो साफ नहीं होंगे हमारे अनुभव-
इस तरह/क्योंकि अनुभव तो हमे-
जितने इसके माध्यम से हुए हैं-
उससे ज्यादा हुए हैं दूसरे माध्यमों से-
व्यक्त वे जरूर हुए हैं यहाँ-
कविता को/ बिखरा कर देखने से-
सिवा रेशों के क्या दिखता है-
लिखने वाला तो-
हर बिखरे अनुभव के रेशे को-
समेट कर लिखता हैं...

Posted on: Mar 31, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले के मेंढ़ालेखा गाँव से पेसा, जंगल, ग्रामसभा क़ानून सीखने की जरूरत...

ग्राम-मेंडालेखा, तहसील-धनोरा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से सधुकर पुरेटी साथ में उनके मित्र साथी है जो देश के विभिन्न हिस्सों से आए हैं वे बोल रहे है कि आज वे मेंडालेखा गाँव में आये हैं और पेसा एक्ट और ग्राम सभा के बारे में जानकारी मिली और इसके अलावा भी बहुत सारी जानकारियां मिली जैसे जंगल का क़ानून क्या है और इन कानूनों की मदद से ग्राम सभा कैसे जंगल और वनोपज पर अपना अधिकार कायम कर गाँव के लोगों को फायदा दिला सकता है. वे आगे गोंडी भाषा में बता रहे हैं कि जो हम लोग यहां जो सीखकर जा रहे है उसको गाँव में जाकर और लोगो को सिखायेंगे जिससे जैसा काम मेंडालेखा में हो रहा है वह भारत के और आदिवासी गाँवों में भी हो सके. पोरेटी@9420685288

Posted on: Mar 31, 2017. Tags: SADHUKAR PORETI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »