अरे बाबा बन फुले लरेया है नीम...सोहर गीत

ग्राम-मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर(बिहार) से सुनील कुमार
साथ में रामविलास पासवान एक सोहर गीत सुना रहे है:
ये गीत बच्चे के जन्म होने पर गाया जाता है
अरे बाबा बन फुले लरेया है नीम-
भैया बन ठन ली फुलई हे हे-
ललना रे स्वामी कोनो फुले...

Posted on: Apr 03, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

रे रे लोयो रे रेला रांग रे रेला...गोंडी गीत

ग्राम-मोहगाँव, तहसील-धनोरा, जिला-गढ़चिरोली
(महाराष्ट्र) से उत्तम अटला साथ हिरामन चंद्रू
नेताम एक गोंडी गीत सुना रहे है:
रे रे लोयो रे रेला रांग रे रेला-
वायकी- वायकी सिलेदर अवर गुटु दे-
निवा नवांग मडमिंग आयल नार गुटु दे-
रे रे लोयो रे रेला रांग रे रेला...

Posted on: Apr 02, 2017. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER

जब गुस्सा मे बरल बा दुलार...रचना

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार,
कुमार विरल की रचना सुना रहे है:
जब गुस्सा मे बरल बा दुलार-
प्रभु जी भुजिया के प्यार हो गइल-
केहू प्यार से जे देवे दुत्कार-
त भुजिया की प्यार हो गइल
चाहब की चेहरा इआद नाहीं आवे-
चाहब की मिलला पे मन नाहीं-
बाकि देखला पे झरे हरसिंगार-
त भुजिया के प्यार हो गइल...

Posted on: Apr 02, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

किसी के काम जो आए, उसे इंसान कहते है...प्रेरणा गीत

ग्राम-राम्हेपुर, जिला-बालाघाट, (मध्य प्रदेश) से
सरला श्रीवास एक गीत सुना रही है:
किसी के काम जो आए, उसे इंसान कहते है-
पराया दर्द जो अपनाए, उसे इन्सान कहते है-
कभी धनवान है कितना, कभी इन्सान निर्धन है-
कही सुख है, कही दुःख है, इसी का नाम जीवन है-
जो मुश्किल में ना घबराए, उसे इन्सान कहते है-
किसी के काम जो आए, उसे इंसान कहते है-
ये दुनिया एक उलझन है, कही धोका, कही ठोकर-
कोई हँस के जीता है, कोई जीता है रों रों कर-
जो गिरकर फिर सँभल जाए, उसे इन्सान कहते है-
किसी के काम जो आए, उसे इंसान कहते है...

Posted on: Apr 01, 2017. Tags: SARLA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER

राज्य की नीति है राज्य नीति, बदल गया नाम हुवा युद्ध नीति...कविता

मालीघाट ,जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से रवि कुमार वर्मा एक कविता सुना रहे है :
राज्य की नीति है राज्य नीति, बदल गया नाम हुवा युद्ध नीति-
कोन है यहाँ सच्चा नेता ,किसको कहे अच्छा या बुरा-
किसमें है नेतृत्व का गुण जीतेगा कोन जनता का मन-
जन तंत्र की है माग क्या बताएगा कोन-
कोन है जो वादा करते नहीं ,कोन है जो निभाते सही-
धरा पुकारे चीख यहाँ ,दिया कोन उसको नाम यहाँ...

Posted on: Apr 01, 2017. Tags: RAVI VERMA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »