गाँव के हमारे हिस्से में हैण्डपम्प नहीं हैं तो हम दूर से पानी लेकर आते हैं कोई अधिकारी नहीं सुनता..
ग्राम-खोडरी, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रूपलाल मरावी को ग्रामीण महिलाएं बता रही है कि वार्ड नंबर 8 में कोई हैण्डपम्प नहीं है और वे दूसरे टोले से पीने का पानी लेकर आती है इन ग्रामीण महिलाओं की मांग है कि उनके टोले में एक हेंडपंप लगाया जाए, उन्होंने कई अधिकारियों को इसके लिए अनुरोध किया है पर किसी ने मदद नहीं की. आप से अनुरोध है कि कृपया इन महिलाओं की मदद करने के लिए आप जिला कलेक्टर एवं जनपद पंचायत सीईओं को फ़ोन कर दबाव बनाए जिला कलेक्टर@9425168667, जनपद पंचायत सीईओ@9753725845 जिससे इनको पानी लाने के लिए गर्मी के दिनों में लंबा चलना न पड़े
अधिक जानकारी के लिए ग्रामीण@8305728561.
Posted on: Apr 03, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
आदिवासी समुदाय महुआ के फूल को अपना राष्ट्रीय फूल मानते हैं, यह उनके जीवन से जुड़ा हुआ है...
वीरेंद्र सिंह मरावी महुआ के पेड़ से मिलने वाले लाभ के बारे में बता रहे है, वे बता रहे हैं कि महुआ के फूल को आदिवासी अपना राष्ट्रीय फूल मानते है इसकी खुशबू सालो साल तक यथावत बनी रहती है इसके फूल को दो मिनिट पानी में भिगोने पर यह ऐसे दिखाई देता है जैसा ताज़ा फूल हो.आदिवासियों के जीवन और जीविका से यह सीधा जुड़ा है, आदिवासी समुदाय प्रकृति पर निर्भर है जल जंगल जमीन से उनका सीधा जुड़ाव है, वे आगे कह रहे हैं कि अगर जंगल से या वनोपज से आदिवासी समुदाय को दूर कर दिया जाए तो आदिवासी समुदाय का जिन्दा रहना मुश्किल हो जायेगा, महुआ से लोग खाने में लाटा, हलुआ, और बिस्किट भी बनाते है है जो स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभदायक है.
Posted on: Apr 03, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA SINGH MARAVI
मैं 70 साल की विधवा हूँ, विधवा और वृद्धावस्था दोनों पेंशन नहीं मिलती, राशन कार्ड भी नहीं है...
ग्राम-वीरा, तहसील-अजयगढ, जिला-पन्ना, (मध्यप्रदेश) में साधु सिंह लोधी की मुलाक़ात सक़िया बाई शुक्ला उम्र 70 वर्ष से हुई है वे विधवा है और बता रही हैं कि उनको अभी तक न तो विधवा पेंशन मिल रही है और न ही वृद्धावस्था पेंशन और उनके पास न तो जमीन है न गरीबी रेखा कार्ड। वे अधिकारियों का चक्कर काट काट कर थक चुकी हैं पर किसी ने अब तक मदद नहीं की है और अब वे दौड़भाग करने में असमर्थ हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है कि उनको पेंशन दिलवाया जाए| जिला कलेक्टर पन्ना@07732252004, 07732252003, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश@07552442231, 07552441581. लाभार्थी ग्रामीण@70475440856.साधु सिंह लोधी@7047540856
Posted on: Apr 03, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
तुम्ही ला सुमिरा हो, मोरी आदि भवानी, तुम्ही ला सुमिरा हो...भक्ति गीत-
ग्राम-सिमरिया, जिला-बिलासपुर, (छत्तीसगढ़) से राम जगत चेत्र नवरात्रि पर एक भक्ति गीत सुना रहे है:
तुम्ही ला सुमिरा हो, मोरी आदि भवानी, तुम्ही ला सुमिरा हो-
मोरी आदि भवानी, तुम्ही ला सुमिरा हो-
तीन लोक के देवी देवता सुमिरो, तुम्ही ला सुमिरा हो-
ब्रम्हा ले सुमिरो विष्णु सुमीरे, सुमिरो शंकर भोले...
Posted on: Apr 03, 2017. Tags: RAM JAGAT SONG VICTIMS REGISTER
समाज ने जीवन दिया जरा सोचे समाज को आप ने क्या दिया...
ग्राम-बरपटिया, जिला-सूरजपुर(छत्तीसगढ़) से
धनसाय मरावी समाज के नाम सन्देश दे रहे है :
समाज ने जीवन दिया जरा सोचे समाज को आप ने क्या दिया-
नव महिना कोख में पाला दस में दुनिया दिखाया-
अनपने अंग का दूध पिलाया अपने गोदी में खिलाया-
ठण्ड धुप से बचाया उंगली पकड़ के चलना सिखाया-
जिस समाज के खून हमारे रगो में दोड़ रहा है-
बड़े होने पर हमें रोटी और बेटी दिया-
इस दुनिया से हम गमन हो जाते है तो कन्धा भी देगा ...
