मिली कैसी आजादी इतिहास दिखाती हूँ...क्रांतिकारी गीत
ग्राम-सिनहर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या देवी एक देशभक्ति गीत सुना रही हैं :
मिली कैसी आजादी इतिहास दिखाती हूँ-
हम चैन की नीद में सो रही थी-
वर माला समझ नही थी फांसी के फंदे-
दे दी है आजादी खुशियों के बदले-
कही ऐसा न हो जाए सोते ही रह जाए-
खो गए आजादी में रोते ही रह जाए...
Posted on: Sep 07, 2017. Tags: BIRENDRA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our water problem got resolved after reporting on CGnet Swara...
जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार बता रहे है कि उनके यहां मोटर पम्प खराब हो गया था जिसको लेकर वार्ड पार्षद से लेकर नगर निगम के अधिकारियो तक समस्या से अवगत कराया था लेकिन कोई हल नही निकला और वार्ड के लोगो को पीने के पानी की समस्या हो रही थी उसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता शेलेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा सीजीनेट में सन्देश रिकार्ड कराया गया और जब उसके बाद सीजीनेट सुनने वाले साथियों के द्वारा दबाव बनाया गया जिसके बाद समस्या का निराकरण हो गया, सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड का परिणाम यह रहा की अब वार्ड के लोगो को स्व्च्छ पेयजल मिल रहा है वे वार्ड के लोगो द्वारा सीजीनेट की टीम के इस प्रयास के कारण बहुत बहुत धन्यवाद दे रहे है...सुनील@9308571702
Posted on: Sep 05, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER WATER
Bultoo Radio from Bhanupratappur, Kanker in Chhattisgarhi language...
Today Suraj Kumar and Pallavi are presenting a Bultoo Radio Program from Bhanupratappur, Kanker in Chhattisgarh in Chhattisgarhi language in this latest edition of Bultoo radio programs. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Sep 04, 2017. Tags: PALLAVI SURAJ KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
सुमिरन कर ले मेरे मना तोरि, बीती उमर हरी नाम बिना...भक्ति गीत
ग्राम-बिजुरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से राज कुमार एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
सुमिरन कर ले मेरे मना तोरि, बीती उमर हरी नाम बिना-
पंछी पंख बिनो, हस्ती दन्त बिनो – नारी पुरुष बिना – जैसे पुत्र पिता बिन हिना, वैसे पुरुष हरी नाम बिना-
कूप नीर बिनो धेनु छीर बिनो-
धरती मेघ बिना...
Posted on: Sep 01, 2017. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
विकास, रफ़्तार, तरक्की चीख रहा है, पुकार रहा है पानी पानी...कविता
आम गोला, जिला-मुजफ्फपुर (बिहार) से कलाकार साहित्यक दिनेश प्रसाद देश में हो रहे जल सकंट को लेकर बात कर रहे है:
विकास,रफ़्तार, तरक्की चीख रहा है, पुकार रहा है पानी पानी-
गोया हुकूमत निज़ाम, श्रम की आचल ओढे, हुआ जा रहा है पानी, पानी-
यु तो कुदरती हक़ है, दरकार भी है, तभी तो अवाम मांग रहा है पानी,पानी-
गोया चुल्लू भर पानी ही तो चाहिए, डूबने इतराने खातिर-
सुख रही है द्र्बेमान की जड़े, हर तरफ धूल धूसर है, बस हज़ार बरस की दुआ ना देना दादी नानी...

