Impact: राशन नही होने से खाने में समस्या थी, सीजीनेट में सन्देश भेजने के बाद मिल गया है...
जयसिंह फतेहपुर उत्तरप्रदेश के रहने वाले है अभी वे नोएडा गौतम बुद्ध नगर फेस-2 सेक्टर 87 नयागाँव गली नम्बर-4 में अपने परिवार के साथ रहते है, उनके परिवार में 6 लोग है,उनको खाने पिने का बहुत दिक्कत हो रहा था, अपनी इस समस्या को सीजीनेट में रखे थे और सीजीनेट के साथियों के मदद से उनको राशन की व्यवस्था हो गई जिससे वे बहुत खुश हैं और सभी सीजीनेट के साथियों का धन्यवाद कर रहे हैं : संपर्क नम्बर@9654202803.
Posted on: Jun 01, 2020. Tags: CORONA IMPACT JAISINGH NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER
राशन बहत कम दिया गया है, जितना राशन मिलना चाहिए वो नहीं मिला है, मदद की अपील...
ग्राम-सरईमाल, पोस्ट-चांदवानी, विकासखंड-समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से मुलेठी यादव के साथ तारामती बता रही है कि शासन द्वारा जो गरीबो को राशन दिया जाता है वो बहुत कम दिया गया है | कोरोना महामारी के समय जितना राशन उनको देना चाहिए उतना नहीं दिया गया है | वे भूमिहीन लोग है और उनको गेहूं और चावल के आलावा कुछ नहीं दिया गया है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पूरा राशन दिलवाने में मदद करें : सरपंच नम्बर@7354908395. रोजगार सहायक का नम्बर@8435212063. C.E.O. नम्बर@7089659087. संपर्क नम्बर@7611139517.
Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA DINDORI MP MULETI YADAV PDS PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने को राशन नहीं है, बहुत परेशानी हो रही है, कृपया मदद करें...
ग्राम-बोड़तरा,जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) निवासी रविन्द्र कुमार कीर्तन लाल साहू समीपनगर,तहसील- कोतमा ,जिला-अनुपपुर(मध्यप्रदेश) में मार्च से लॉकडाउन की वजह से फंसे हुए है एवं अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं | वह एक गरीब परिवार में ठहरे हुए हैं, परिवार के दोनों सदस्यों को दिखाई नहीं देता है | लॉकडाउन की वजह से राशन की समस्या से झुझना पड रहा है | उन्हें शुरुवात में 20 किलो चावल दिया गया था लेकिन वह भी ख़त्म हो गया है और दुबारा मदद नहीं की गई है |वह जिले के कलेक्टर एवं सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,कृपया मदद करें : संपर्क नम्बर रविन्द्र कुमार@6269358757. (168018)
Posted on: May 30, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAANJGIEER CHAPA CG KIRTAN LAL SAHU RAVINDRA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
नोएडा: दो महीना से सब कुछ किसी तरह उधार मांगकर चल गया अभी काम नहीं चल पा रहा हैं...
गजेंद्र सिंह गौतम बुद्ध नगर ,नोएडा सेक्टर 82 उत्तर प्रदेश में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं नेपाल के रहने वाले हैं लॉक डाउन में कंपनी बंद होने के कारण आर्थिक स्थित ख़राब है दो महीना से सब कुछ किसी तरह उधार मांगकर चल गया अभी काम नहीं चल पा रहा हैं वे इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं | संपर्क नंबर @7531011974,8368894419. (168855)
Posted on: May 30, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GAJENDRA NOIDA UP SING SONG VICTIMS REGISTER
हम 24 लोग 8 दिन से एक स्कूल में क्वारनटाइन में हैं, लेकिन खाने की कोई सरकारी व्यवस्था नहीं है...
ग्राम-बोसड, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनोद कुमार मिश्रा बता रहे है कि वे लॉकडाउन में फंसे थे और किसी तरह से वे लोग अपने गाँव पहुँच गए है | 24 लोग है उनको बोसड स्कूल में क्वारनटाइन में रखा गया है लेकिन वहां पर खाने पीने की कोई सुविधा नहीं हो रही है, पिछले 8 दिन में उनके परिवार वालों ने जो राशन दिया है उससे भोजन बना है अब वह ख़तम हो गया है | उनका कहना कि राशन उन लोगो को सरकार के द्वारा दिया जाए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : खाद्य अधिकारी@7224893193, CEO.@9407803480. संपर्क नम्बर@9825886722. (168462)
