समझ में आय मेरी बात जवाब कहो...ग़ज़ल
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार विजया भारती की एक रचना सुना रहे हैं:
समझ में आए मेरी बात जवाब कहो-
भली लगे तो कहो ठीक या ख़राब कहो-
तुम्हारी बात करते तो उम्र चल निकली-
सम्भालूँ कब तलक सूखे गुलाब कहो-
हर एक जफावो को देखा है पास बहोत-
मेरे वजूद जख्मो की एक किताब कहो-
शक्लो हुनर में हम भी किसी से कम तो नहीं...
Posted on: Apr 06, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
सामूहिक विवाह से खर्च कम होता है, पूरे समाज का आशीर्वाद मिलता है, कुरीतियां कम होती हैं...
सीजीनेट स्वर जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम मनमारी, ब्लाक कोतमा, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश में पहुँची है वहां से पवन उपस्थित साथियों से बात कर रहे हैं जो एक सामूहिक विवाह का आयोजन कर रहे हैं कार्यकर्त्ता ज्ञान सिंग श्याम और विद्यामति श्याम बता रहे हैं कि इसमें ग्रामीण इलाके के गरीब परिवारों के नव युवक युवतियों का सामजिक तौर पर विवाह कराया जाता है जिससे गरीब परिवारों को आर्थिक कर्ज से छुटकारा मिले और पूरे समाज के आशिर्वाद समारोह से साथ विवाह संपन्न हो. इन कार्यकर्ताओं द्वारा 30 विवाह संपन्न किये गए हैं वे कह रहे हैं इन आयोजनों से परिवार वाले खुश है और वे यह कार्य 2007 से कर रहे हैं जिनसे बहुत सी कुरीतियों से छुटकारा मिलता है और महिलाओं का सम्मान बढ़ता है
Posted on: Apr 06, 2017. Tags: PAWAN SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में 6 माह से बिजली नहीं, बड़े अधिकारियों से अनुरोध करने से भी कोई फ़ायदा नहीं होता...
ग्राम-पंचायत झाईताल, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में बाबूलाल नेटी ग्रामीणों से चर्चा कर रहे है, साथ है मोहनसिंह, संतोष, सोहन सिंह, फूल सिंह धुर्वे जिन ग्रामीणों का कहना है कि गाँव में 6 माह से बिजली नहीं आ रही है उसके बावजूद बिल हर महीने आता है, बिजली नही होने से पढाई करने वाले बच्चो को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इससे पहले विद्युत मण्डल कार्यालय जैतहरी, जिला पंचायत और कलेक्टर कार्यालय आवेदन दे चुके है लेकिन अभी तक समस्या जस की तस है कृपया इन अधिकारियों को फोन कर नया ट्रांसफार्मर लगाने में मदद करे-जेई जैतहरी@9425182576,9425185263, कलेक्टर@9425168670, ग्रामीण फूलसिंह धुर्वे@9752023792
Posted on: Apr 06, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
मेरे पति की मृत्यु 3 साल पहले हुई, विधवा पेंशन अब तक नहीं मिली, कृपया दिलाने में मदद करें...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-कोंडरी, पोस्ट-पोंडी, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर, (मध्यप्रदेश) में पहुँची है वहां सुखसागर सिंह पावले की गाँव के वार्ड क्रमांक 7 मरकाम टोला की सोनमती बाई से मुलाक़ात हुई है जो उनसे अपने पेंशन की समस्या बता रही है, वो कह रही है कि 3 वर्ष पूर्व पति देहांत हो गया है और आज तक उनको विधवा पेंशन नही मिला है, सरपंच सचिव के पास जाकर पूछने पर कहता है आ गया है लेकिन मुझे आज तक नही दिया गया है जिसके कारण परेशानी होती है, उच्च अधिकारियों को भी आवेदन दिया पर कुछ नहीं हुआ कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाकर मदद करें- जिला कलेक्टर@9425168667, पंचायत सचिव@9977446071
Posted on: Apr 06, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय मेर टोला मगा, भारी है समस्या मेर टोला में रे...पानी पर गीत-
ग्राम-पंचायत डोंडीपानी, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से भायलाल करमा शैली में पानी की समस्या को लेकर एक गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय मेर टोला मगा, भारी है समस्या मेर टोला में रे-
भारी है समस्या मेर टोला में रे-
नय तो होए ओरिंग, बोरिंग, नय तो होए हेंडपंप-
हाय रे परेसानी है हाय-
हे म एटला में परेशानी है रे-
हाय रे हाय मेर टोला मगा, भारी है समस्या मेर टोला में रे...


