कामा कटईया हरियर मड़वा कामा कटईया रानी बांस...शादी गीत -

ग्राम-ताराडांड, ब्लॉक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लोधिया बाई एक शादी गीत सुना रही हैं, यह गीत मडवा (मण्डप) के समय गाया जाता है:
कामा कटईया हरियर मड़वा-
कामा लानईया रानी बॉस-
बैला लानईया हरियर मड़वा बरदा लनईया रानी बांस...

Posted on: Apr 28, 2017. Tags: BAABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

इंदिरा आवास : उधार लेकर घर बना लिया, 2 साल से पैसा नहीं दे रहे, उधार नहीं पटा पा रहा हूँ...

ग्राम-झाईताल, ब्लाक-जेतहरी जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सुन्दर सिंह धुर्वे बता रहे हैं कि उनके पिता गौतम गोंड़ को 2014-15 में इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत 75,000 स्वीकृत हुवा था जिसमे पहला क़िस्त 05/05/15 को 36540, प्राप्त हुआ था जिसमे इन्होने प्राप्त राशि से और उधार लेकर घर बना लिया है लेकिन दूसरा किश्त प्राप्त नहीं हुआ जिस कारण से ये घर निर्माण के लिए जो ऋण लिया था उसका भुगतान कर पाने में असमर्थ है अत: सीजीनेट के सभी श्रोताओं से निवेदन है दिए गए नम्बरों में फोन कर दबाव बनाये जिससे समस्या का समाधान हो सके- जिला कलेक्टर@9425168667,सी.ई.ओ.@9753725845,पंचायत
सचिव राकेश सिंह राठोर@9685175298. धुर्वे@9993853239

Posted on: Apr 28, 2017. Tags: SONG SUNDAR SINGH DHURWE VICTIMS REGISTER

Bultoo (Bluetooth) Radio from Panna MP in Bundelkhandi : 27th April 2017...

Today Kamta Prasad Lodhi and Ashok are presenting a Bultoo Radio Program in Bundelkhandi language of Bundelkhand area from district Panna MP in this latest edition of Bultoo radio. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Apr 27, 2017. Tags: KAMTA PRASAD ASHOK PANNA SONG VICTIMS REGISTER

आज के युवा औरों की सोच ढोने की बजाय अपनी सोच कैसे बनाएं इस पर काम करने की ज़रुरत है...

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार के साथ आज हैं रंजीत कुमार जो विवेकानन्द स्टडी सर्किल के माध्यम से लोगो में जन चेतना फैलाने का काम कर रहे हैं, वह बता रहे है कि आज युवा अपनी सोच की बजाय दूसरों की थोपी सोच को ढोने को विवश है जिसके कारण युवाओं में तरह-तरह कि विकृतियाँ आ रही है वह बाज़ार और दिखावे से प्रभावित है. वे समाज के बुद्धिजीवी लोगो से युवाओं को दिशा देने और उन्हें जोड़ने का अनुरोध कर रहे हैं ताकि युवाओ के सोच में परिवर्तन हो सके और आज समाज में फैले अराजकता, असहिष्णुता, साम्रदायिकता की भावना भरी है उसमें कैसे बदलाव लाया जाए इस पर मिलकर मिलकर विचार किया जाए. सुनील@9308571702

Posted on: Apr 27, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हमारे उरांव समाज में बच्चों की शादी कम उम्र में कर दी जाती है, इसे बदलने में आपकी मदद चाहिए...

ग्राम-चनोड़ी, जिला-रोहतास (बिहार) से चितरंजन उरांव उनकी स्थानीय भोजपुरी भाषा में बाल विवाह की कुरीति के सबंध में बता रहे हैं कि उनके इलाके में आदिवासी उरांव समाज में आज भी अपने बच्चो की शादी कम उम्र में ही कर दी जाती है. उनका कहना है कि गरीबी और शिक्षित नही होने के कारण उरांव परिवार अक्सर जल्द ही बाल उम्र में बच्चों की शादी कर देते है, वे अपने समुदाय के लोगो को सीजीनेट के माध्यम से यह सन्देश दे रहे है कि अपने छोटे बच्चो की शादी न करे, हमारा समाज बहुत गरीब है अपने बच्चो का पालन पोषण अच्छे से करें और शिक्षा पर विशेष ध्यान दें जिससे समाज और आपके बच्चों का समुचित विकास हो सके-चितरंजन उरांव@8544180001.

Posted on: Apr 27, 2017. Tags: CHITRANJAN ORAON SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »