कितना सुन्दर कितना प्यारा मेरा भारत देश रे, हरी भरी है धरती जिसकी रत्न भरा आकाश रे...गीत

आराधना गुप्ता ग्राम-माउद, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से एक राष्ट्र गीत गा रही हैं :
कितना सुन्दर कितना प्यारा मेरा भारत देश रे-
हरी-भरी है धरती जिसकी रत्न भरा आकाश रे – जन-जन के मन में विकास का हर का नया प्रकाश रे-
अब जिसमे उज्जवल भविष्य का पाया है सन्देश रे...

Posted on: Apr 29, 2017. Tags: ARADHNA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

श्रध्दा और विश्वास, भूख और प्यास...लरिया भाषा में रचना

तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता आरोप लगा रहे है कि उनके इलाके में फर्जी एन.ओ.सी.के द्वारा 2004 में 1000 मेगावाट का पावर प्लांट जिंदल कम्पनी द्वारा स्थापित किया गया है जिसमे बहुत सारे घोटाले किये जा रहे है जो जांच का विषय है इन सब बातो को बताते हुए वे स्थानीय लरिया भाषा में एक रचना सुना रहे हैं :
श्रध्दा और विश्वास, भूख और प्यास, तन और मन, जीवन औए मरण – जस और अब्जस दिन और रात, जय जवान जय किसान हर छन हवे खास – रंग और रूप के खातिर हर जगह हो गये आज ब्यूटी पार्लर-
जेन ना देखो वही करथे विश्वासघात, करथे विश्वासघात...

Posted on: Apr 29, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo(Bluetooth) Radio from Odisha in Kui language : 29th April 2017...

Today Devendra and Brindawan are presenting a Bultoo Radio Program in Kui language of Kondh adivasis from Rayagada district of Odisha in this latest edition of Bultoo radio. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Apr 29, 2017. Tags: DEVENDRA BRINDAWAN ODISHA SONG VICTIMS REGISTER

हरियर हरियर लीचीया होईछई उदास हे, बरसारानी अईबअ कबहु पास हे...बज्जिका भाषा में गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार बज्जिका भाषा में फल गीत सुना रहे हैं :
हरियर- हरियर लीचीया होईछई उदास हे-
बरसारानी अईबअ कबहु पास हे-
जल्दी आब ,जल्दी आब ,कब से पियासल हें-
थोड़का पनिया से होएब हम मिठास हे-
लाल-पियर होई जाईब इहे हम्मर आस गे-
बरसा रानी......

Posted on: Apr 28, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : सुबह खाली पेट पानी पीने के लाभ...

ग्राम-धिरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से जगदीश कुमार मरकाम सुबह सुबह खाली पेट पानी पीने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दे रहे है, देश के गरीब लोगो के लिए यह बिना खर्च दवाई के आरोग्य की चमत्कारी विधि है, सुबह सूर्योदय से पहले जैसे ही उठे वैसे प्रतिदिन सवा लीटर (चार ग्लास पानी) पी ले, पीने के 45 मिनिट तक कुछ न खाए, फिर नास्ता करने के 2 घन्टे बाद ही पानी पिए, इससे कई प्रकार की बीमारियों से बचने के लाभ होते है जो लोग चार ग्लास पानी एक साथ नहीं पी सके तो शुरुआत के दिनों में दो ग्लास से शुरु करे फिर चार ग्लास पीए नियमित यह विधि अपनाने से निश्चित ही लाभ होगा-जगदीश कुमार मरकाम@8236035637

Posted on: Apr 28, 2017. Tags: JAGDISH KUMAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »