आमा जामुन की दो डाल बन्नी झूलते चली...शादी गीत

ग्राम-सल्य्याकला, पोस्ट-सावरी बाजार, तहसील-मोहखेड़, जिला-छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश) से संगीता धुर्वे एक बन्ना गीत सुना रहे हैं:
आमा जामुन की दो डाल बन्नी झूलते चली-
पायल लाया रे सुनार कड़ी टूटते चली –
कगना लाया रे सुनार कड़ी टूटते चली-
हरवा लाया रे सुनार कड़ी टूटते चली...

Posted on: Apr 30, 2017. Tags: SANGEETA DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Our closed hospital got opened after recording message on CGnet...

ग्राम-बीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधु सिंह लोधी बता रहे है कि पिछले दिनों 17 अप्रैल को उन्होंने सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड कराया था कि ग्राम बीरा का उप स्वास्थ्य केन्द्र बना हुआ है लेकिन हमेशा ताला लगा हुआ रहता है. लेकिन सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद असर यह हुआ कि तुरन्त केन्द्र खुलने लग गया. सीजीनेट सुनने वाले साथियों के द्वारा शासन प्रशासन को अवगत कराया गया था एवं श्रोतागणों द्वारा दबाव बनाया गया जिसके फलस्वरूप केन्द्र का निरिक्षण कर डॉक्टर राजपूत द्वारा ताला खोला गया जिसके कारण ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. अस्पताल खुलवाने में मदद करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों एवं सीजीनेट के साथियों को बहुत बहुत धन्यवाद. लोधी@8719095669

Posted on: Apr 29, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: We got our due subsidised grain from 3 months after CGnet report...

ग्राम-देवरी, पोस्ट+थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि उनके ग्राम देवरी में राशन नही मिलने का सन्देश उन्होंने 25-04-2017 को रिकॉर्ड किया था कि जनवरी 2017 से चना,चावल 50-60 लोगों को नही मिल रहा था, रिकॉर्ड करने के 3 दिन के बाद असर यह हुआ और जो रुका हुआ राशन था वह तुरन्त देना चालू कर दिया और देना अभी जारी है, कुछ लोगों को मिल गया है और कुछ को अभी मिल रहा है सन्देश सुनकर मदद करने वाले सभी श्रोताओं को एवं अधिकारी कर्मचारियों को और जन प्रतिनिधियों को बहुत बहुत धन्यवाद, फ़ूड इंस्पेक्टर, कलेक्टर, सरपंच एवं सीजीनेट की टीम का आभार- कैलाश सिंह पोया@9644545195.

Posted on: Apr 29, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

जिन्दगी को हम उजाला बनायेंगे...बिजली गीत

ग्राम-सोनी टोला-पंचखेड़ी) पोस्ट-वसकेती, तहसील+जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से विकास पाल बता रहे हैं कि ग्राम के टोला पंचखेड़ी में ट्रांसफार्मर नही है इसलिए बिजली नहीं है इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा बिजली सभा लगाई गई है इसी को लगाने की मांग को लेकर गीत के माध्यम से भी वे अपनी बात कर रहे है ताकि बिजली विभाग में काम करने वालो लोगो तक पहुँच सके, अब तक अधिकारियों ने बार बार ध्यान दिलाने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं :
जिन्दगी को हम, उजाला बनायेंगे-
दुनिया में है अन्जान लोग, जिन्दगी को हम, उजाला बनायेंगे-
दुनिया में अन्जान लोग, तू इसको पहचान...

Posted on: Apr 29, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIKAS PAL

हमने 3 महीने रोज़गार गारन्टी योजना में काम किया मजदूरी का भुगतान अभी तक नही किया गया है...

ग्राम-ताराडांड, ब्लॉक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संतोषी बता रही हैं रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत यहाँ के लोगो ने 3 महीना काम किया था लेकिन इन्हें इनकी मजदूरी नहीं मिली, इस समस्या के निराकरण के लिए लोगो ने यहाँ के सरपंच और इंजीनियर के पास आवेदन किया है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई वे इन अधिकारियों को बोलते बोलते थक गए हैं अत: सीजीनेट के सभी साथियों से निवेदन है कि इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाए जिससे कि गरीब मजदूरों का मेहनत का पैसा मिल सके : कलेक्टर@9425168667,सी.ई.ओ.@9753725845,मेट@9669547771. बाबूलाल नेटी@9479003197

Posted on: Apr 29, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »