कई हैंडपंप खराब हैं, कुंआ, तालाब, बाँध का पानी सूख गया है हम पानी के लिए बहुत परेशान हैं...
सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-छुल्कारी, पंचायत-कोलमी, जनपद-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में पहुँची है जहाँ पर सुखसागर सिंह पावले गाँव के साथियों से बात कर रहे हैं अभी उनके साथ उपस्थित हैं लल्लू चौधरी और ग्रामीण महिलाएं जो पीने योग्य पानी की समस्या बता रहे है कि गाँव में हैण्डपम्प एक-एक किलोमीटर दूरी पर लगा है जिनमे से कई वर्तमान में ख़राब पड़ा है जिसे रिपेयर कराने के लिए कर्मचारी बुलाते है तो वह आधे-अधूरे बनाकर वापस चले जाते है तालाब, कुँए और बाँध में भी पानी नहीं है लोग पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि कृपया इन अधिकारियों को फोन करें विधायक@09425473007, कलेक्टर@09425168667.
Posted on: Apr 10, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
मैंने देखा है तपता हुआ सूरज को...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं :
मैंने देखा है तपता हुआ सूरज को-
मैंने देखा है समन्दर से उठते भाप को-
मैंने देखा ठिठुरते शिशिर मास को-
मैंने देखा है बरसते हुए बरसात को-
ये कुदरत का खेल है-
इसमें बहुत बड़ा मेल है-
यहाँ पर इनका उपकार है,
हर जीव-जन्तु का पुकार है-
जग में जब एक ही ऋतु होता
सुख संपदा का अभाव होता-
ना कोई बड़ा ना कोई छोटा होता...
Posted on: Apr 09, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADHIYARI SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर: टमाटर की खेती से किसान भाई अच्छी कमाई कर सकते हैं...
ग्राम-लोनिया, पोस्ट-बिसापुर, तहसील-मोहखेड़, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से दुर्गेश निम्बालकर टमाटर की खेती के बारे में जानकारी दे रहे है वे कह रहे हैं टमाटर जिसे गरीब का ऐपल भी कहा जाता है जिसका उत्पादन कर हमारे कृषक साथी अच्छी आमदनी ले सकते है फसल लगाने की प्रक्रिया- सबसे पहले जमीन को देशी हल से मिट्टी उलट-पलट कर दो बार जोताई करे, उसके बाद खरपतवारों को निकाल लेवें तत्पश्चात पौधों को 15-20 सेंटीमीटर की दूरी में रोपाई करे तथा समय-समय पर कीटनाशक दवाईयों का उपयोग करे और प्रतिदिन उसका देखभाल करे और नियमित रूप से पानी की सिंचाई करते रहे, बीच-बीच में खरपतवार को निकालते भी रहें। दुर्गेश निम्बालकर@8085389497
Posted on: Apr 09, 2017. Tags: DURGESH NIMBALKAR SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के बच्चों को पांचवी के बाद पढ़ने के लिए 4 किलोमीटर जाना होता है कृपया मदद करें...
सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम छुल्हारी पंचायत पोलमी, जनपद-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में पहुँची है वहां ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है की गाँव में मिडिल स्कूल बनाने की स्वीकृति हो गयी है लेकिन अभी तक स्कूल नहीं बना है, मिडिल स्कूल की पढाई करने के लिए बच्चो को 4 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता है दूर जाने पर कुछ छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने की बात भी सामने आयी है |सीजीनेट स्वर सुनने साथियों से गाँव में मिडिल स्कूल की व्यवस्था कराने में मदद करने की अपील कर रहे है कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें विधायक@09425473007, कलेक्टर@09425168667 शिक्षा अधिकारी@08085043760.
Posted on: Apr 09, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
कोयल की बोली बोलत बाटे कौवा, जरूर कोई बात बा...भोजपुरी गीत
चकोरमजहर, जिला-मुज्जफरपुर (बिहार) से महेश ठाकुर एक भोजपुरी गीत सुना रहे हैं :
कोयल की बोली बोलत बाटे कौवा-
जरूर कोई बात बा-
विचार करी रऊवा जरूर कोई बात बा-
बकुला लगावे,लगावे बाटे चन्दन-
मूसवा के बिलडा करथो अभिनंदन-
बाघवा जब आवों ता बकरी के पाऊवां-
घूम-घूम के काटल जे लोगवा के गाला-
उपदेश देता रहता वही माला...
