किसान स्वर: गर्मियों में पशुओं को हवादार पशुगृह या छायादार वृक्ष के नीचे रखे, कई बार पानी दें ...

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार पशुपालकों को जानकारी दे रहे है कि गर्मी के दिनों में पशुओं को धूप एवं लू से बचाव हेतु पशुओं को हवादार पशुगृह या छायादार वृक्ष के नीचे रखें। पशुगृह को ठण्डा रखने के लिए दीवारों के ऊपर जूट की टाट लटकाकर थोड़ी थोड़ी देर बाद पानी का छिड़काव करे ताकि वह ठण्डा रहे, शरीर में पानी तथा लवण की कमी को ध्यान में रखकर दिन में कम कम चार बार पानी उपलब्ध कराना चाहिए साथ ही संतुलित आहार के साथ ही उचित मात्रा में खनिज मिश्रण देना चाहिए, मानसून से पूर्व पशुओं को गला घोटू बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण अवश्य कराना चाहिये पशु में भैस को कम से कम दिन में तीन बार नहलाना चाहिए. सुनील@9308571702

Posted on: May 01, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

पर्वत कहता शीश उठा कर, तुम भी ऊँची बन जाओ...कविता

ग्राम-गढ़, पोस्ट-गढ़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आराधना गुप्ता एक कविता सुना रही हैं:
पर्वत कहता शीश उठाकर, तुम भी ऊँची बन जाओ-
सागर कहता है लहराकर, मन में गहराई लाओ-
समझ रही हो क्या कहती, उठ-उठ,गिर-गिर,तरर-तरर-
भर लो-भर लो अपने मन में मीठी-मीठी मृदुल उमंग-
पृथ्वी कहती धैर्य न छोडो कितना भी हो सिर पर भार-
मन कहता है फैलो इतना, ढक लो तुम सारा संसार...

Posted on: May 01, 2017. Tags: ARADHNA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : खून की कमी दूर करने का घरेलू उपाय -

ग्राम-उबेगाव, जिला-छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे अनीमिया या खून की कमी का घरेलू उपचार बता रही है, वे कह रही हैं कि अनीमिया बीमारी खासतौर पर अक्सर महिलाओं में पाई जाती है और ग्रामीण आजकल अंग्रेज़ी दवा लेकर काफी पैसे खर्च करते हैं. खून की कमी एवं कमजोरी दूर करने का घरेलू उपचार विधि इस प्रकार है: अर्जुन के पेड़ की छाल को पीसकर ५०० ग्राम तक पेस्ट बना ले, पलास के पेड़ की जड़ को भी पीसकर ५०० ग्राम का पेस्ट बना ले और दोनों का मिश्रण कर सुबह सुबह दूध के साथ चार चार चम्मच पीने से स्त्रियों की खून की कमी कमजोरी में लाभ मिलता है-अधिक जानकारी के लिए आप
माला धुर्वे से संपर्क कर सकते हैं@8719877544/7582859962.

Posted on: May 01, 2017. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

जो भी दुनिया को दिया वो नूर ज़िंदाबाद है, जिसकी मेहनत से मिला मज़दूर ज़िंदाबाद है...

मालीघाट ,जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार ) से सुनील कुमार महेश कटारे सुगम की
रचना सुना रहें हैं:
जो भी दुनिया को दिया वो नूर ज़िंदाबाद है-
जिसकी मेहनत से मिला मज़दूर ज़िंदाबाद है-
सुख के संसाधन बनाये दे दिए सबके लिए-
खुद रहा बेबस बहुत मज़बूर ज़िंदाबाद है-
उम्र भर अपना पसीना खेत में बोता रहा-
ख़ुदकुशी करके मरा लातूर ज़िंदाबाद है-
सरहदों पर जो खड़ा चौकस निगहबानी करे-
देश भक्ति के नशे में चूर ज़िंदाबाद है-
खूब इतरा लो अमीरी पर मगर सच है यही-
इस धरा पर श्रम का कोहिनूर ज़िंदाबाद है...

Posted on: Apr 30, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

30 अप्रैल बाल श्रम उन्मूलन दिवस: बच्चो से काम ना ले, उनको पढने-लिखने को प्रोत्साहित करे...

30 अप्रैल बाल श्रम उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है, बाल श्रम एक कलंक है बाल श्रम करवाना एक दंडनीय अपराध है, कोई व्यक्ति या नियोजक बच्चो से काम लेते है तो उन नियोजको के खिलाफ बाल श्रम प्रतिशेध विनियम संसोधन अधिनियम 2016 के अन्तर्गत कारवाई का प्रावधान है, सरकार द्वारा बाल श्रम उन्मूलन विमुक्ति एवं पुनर्वास के लिए राज्य कार्य योजना के अनुरूप राज्य के सभी जिलो में धावा दलों के माध्यम से बच्चे बाल श्रम से विमुक्त कराए जाते है, प्रत्येक वर्ष बाल श्रम उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है, देश के सभी नागरिको से यह अनुरोध है की वह बच्चो से काम नहीं लेने का संकल्प ले एवं उनको पढने,लिखने को प्रोत्साहित करे- सुनील कुमार@9308571702.

Posted on: Apr 30, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »