गाँव में पानी की समस्या है,गंदा पानी पी रहे हैं...मदद करें
गाँव-बितलपूर कोसा, पंचायत सरईमाल ब्लाक-समनापुर, जिला-डिंडोरी से रामरतन मरकाम, रामेश्वरी मरकाम, धनेश्वरी परस्ते बता रहे हैं कि उनके गाँव में पानी की समस्या है, कुँए से गंदा पानी पी रहे हैं हरे रंग का पानी है जिसके कारण बीमारी होने के आसार है गाँव में पानी की समस्या के लिए पंचायत वालों को बताये लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं ,पानी के लिए बहुत दिक्कत हो रहा है | जिला कलेक्टर का नंबर @6266562658 सरपंच@735490 8395 विधायक@942448 3999 सीईओ@9977538625 सांसद@9868180495 संपर्क नंबर @8965952384. (169002) NM
Posted on: Jun 02, 2020. Tags: KUMAR SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM DINDORI SANTHOS
वाराणसी : मेरे पास खाने के लिए चावल है, लेकिन तेल मसाला दाल सब्जी कुछ भी नहीं है, कृपया मदद करें
ग्राम -अमिनी, ब्लाक -शिवापूरी, जिला-वाराणसी (उत्तरप्रदेश) से दिनेश विश्वकर्मा बता रहे है कि उनके पास खाने के लिए चावल है, लेकिन तेल मसाला दाल सब्जी कुछ भी नहीं है उनके पास वे बहुत परेशान है, हम पति पत्नी दोनों दृष्टिबाधित हैं और लॉकडाउन होने के बाद से कोई काम नहीं हैं | क्या करें? इसलिए साथी सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे है : संपर्क नम्बर@9026258429. (169066) DW
Posted on: Jun 02, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DINESH VISHWKARMA SONG VARANASI UP VICTIMS REGISTER
Bhamragad (Gadchiroli) Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi : 1st Jun 2020...
श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं कन्हैयलाल केवट और रजोंतीन मांडवी इस रेडियो कार्यक्रम में गोंड लोग जो क्रिश्चन धर्म अपनाये है उनके बारे में बताते हुये, जागरूकता सन्देश दिया जा रहा है इसमे लोग गीत गा रहे हैं इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेशो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं |
Posted on: Jun 01, 2020. Tags: BULTOO RADIO GONDI KANHAIYALAL KEWAT RAJONTIN MANDAVI
रीवा: पति 100% विकलांग हैं, एक छोटी बेटी है लॉकडाउन में राशन ख़त्म हो गया है, मदद करें...
ग्राम-खजुवाकला, तहसील-गुड़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शालिनी कुशवाहा अपनी समस्या से अवगत करा रही हैं | उन्हें राशन की समस्या हो रही है ,लॉकडाउन में राशन ख़त्म हो गया है ,उनके पास अति गरीब का ( बीपीएल) राशन कार्ड नहीं है वह बहुत ही गरीब परिवार से हैं, पति 100% विकलांग हैं उनकी एक छोटी बेटी है ,इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही हैं ,कृपया उनकी मदद करें: संपर्क नम्बर शालिनी कुशवाहा@7024467792.
Posted on: Jun 01, 2020. Tags: CORONA PROBLEM SHALINI KUSHWAHA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में पानी की समस्या है, आधा किलो मीटर दूर जाना पड़ता है...मदद की अपील .
गाँव चटुआ, खंरोद पंचायत, ब्लॉक पुष्पराज गढ़ ,अनुपपूर जिला से सिरिपेन सिंग बता रहे हैं कि उनके गाँव में पानी की समस्या है,आधा किलो मीटर दूर जाना पड़ता है ,बहुत तकलीफ हो रहा है ,इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात करके समस्या हल करने में मदद करें | सरपंच का नंबर @9165520567 ,संपर्क नंबर@9340824459 . (168982 ) NM
