आये मितारी बनाले पुलिया...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-कुमली, पंचायत-गढ़बेंगाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से उर्मिला और सुकीदाई एक छत्तीसगढ़ी विवाह गीत सुना रहे हैं :
आये मितारी बनाले पुलिया-
तोरे पुलिया भसकगे हंसते दुनिया-
पांव घुंघरू अउ छतिया में चोला-
झन काबे टूरा मसक देहू तोला-
हाथ भर माखुर मिजेल नहीं आये-
हमर तेल गाही बस्तर समझेल नहीं आये...

Posted on: Dec 08, 2019. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वाथ्य स्वर : सिकल सेल एनीमिया का निःशुल्क उपचार-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से लोमेश वर्मा बता रहे हैं, छत्तीसगढ़ में 5 लाख से ज्यादा मरीज हैं, रायपुर में सिकल सेल स्क्रीन प्रोजेक्ट नाम की एक संस्था है जहां पर सीक्लीन का ईलाज होता है| निःशुल्क टेस्ट होता है, उसके बाद कार्ड बनता है| जांच और दवाइयां निःशुल्क हैं, इस कार्ड से रोगी किसी भी सरकारी चिकित्सालय में निःशुल्क रक्त प्राप्त कर सकता है| संबंधित विषय पर दिये नंबरों पर बात कर जानकारी ले सकते हैं : लोमेश वर्मा@9589911195, एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Dec 08, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना...कविता-

ग्राम-बाग़डोंगरी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से रंजित मंडावी साथ में निधिषा एक कविता सुना रहीं है:
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना-
तरु की झुकी डालियों, से नित, सीखो शीश झुकाना-
सीख हवा के झोंकों से लो, कोमल भाव बहाना-
दूध तथा पानी से सीखो, मिलना और मिलाना-
सूरज की किरणों से सीखो जगना और जगाना-
लता और पेड़ो से सिखों, सबकों गलें लगाना-
मछली से सिखों स्वदेश के लिए तड़प कर मरना-
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना...

Posted on: Dec 07, 2019. Tags: NARAYANPUR CG RANJEET MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

कविता : हाथी भालू में था सच्चा-सच्चा मेल...

ग्राम-क्रोकोड़ी, पंचायत-बागबेड़ा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रभान मार्को और उनके साथ है ग्रामीण स्कूल छात्र एक कविता सुना रहा है:
हाथी भालू में था सच्चा-सच्चा मेल-
दोनों मिलकर खेल रहे थे लुकाछिपी का खेल-
साथी बोला सुन भाई भालू अब मैं छिपने जाता हूँ-
पानी वाली जगह में मिलूँगा पक्की बात बताता हूँ...

Posted on: Dec 05, 2019. Tags: CHANDRABHAN MARKO NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

Adivasi Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi language : 5th december 2019

Today Nagamani and sanjeeth kumar are presenting Bultoo Radio in Gondi Language, In this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Telangana and Andhra pradesh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 8602008777 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Dec 05, 2019. Tags: AND ANDHRA PRADESH BULTOO RADIO NAGAMANI SANJEETH ADIVASI

« View Newer Reports

View Older Reports »