Bultoo Radio from Anuppur MP in Chhattisgarhi language: 5th May 2017...
Today Babulal Neti and Sumanlata Achala are presenting a Bultoo Radio Program in Chhattisgarhi language from Anuppur Madhya Pradesh in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: May 05, 2017. Tags: ANUPPUR ANUPPUR BABULAL NETI SUMANLATA ACHALA SONG VICTIMS REGISTER
२०१५-१६ की पेंशन सूची में नाम है लेकिन अभी तक इन बुजुर्ग विधवाओं को पेंशन राशि नही दिया...
ग्राम-फतेपुर, प्रखंड-चन्द्रपुरा, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से जे.एम.रंगीला गाव में पेंशन की समस्या के विषय में बता रहे हैं कि हिरामन महतो ,नियति देवी,हेमंती देवी,भूषन महतो का नाम पेंशन योजना 2015-16 की स्वीकृत सूची में शामिल है हिरामन महतो,भूषन महतो वृद्ध और नियति देवी, हेमंती देवी विधवा है फिर भी इस योजना के लाभ से इन्हें वंचित रखा गया है पेंशन नही मिलने से इन्हें जीवन यापन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस समस्या के समाधान के लिए इन्होने आवेदन भी किया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है अत:सीजीनेट के सभी साथियों से निवेदन है कि इन नम्बरों पर बात कर दबाव बनाए -डी.डी.सी.@9431772173,उपायुक्त@9470526005, रंगीला@9165327146.
Posted on: May 05, 2017. Tags: J.M. RANGILA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: It took time but our water problem got solved after CGnet report...
ग्राम,पोस्ट-मोदे, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनोज कुमार पटेल बता रहे है कि उ नके गाँव मोदे में पानी की समस्या थी सभी ग्रामीणों को पहले १ किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता था क्योंकि उनके पारा में किसी तरह के पीने के पानी की सुविधा नहीं थी अधिकारियों से अनुरोध करने के बाद जब कुछ नहीं हुआ फिर यह सन्देश सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, उसके बाद ऊपर के अधिकारियों से दबाव डाला और हमारे सरपंच को कई बार रायपुर जाना पड़ा पर अब इस हमारी समस्या का समाधान हो चुका है और हमारे सभी घरो में पानी की सप्लाई का नल लग गया है इसलिए ग्रामीण सीजीनेट सुनने वालों और उनकी पूरी टीम को और इस समस्या से सम्बंधित जुड़े सभी अधिकारियों कर्मचारियों का आभार प्रकट कर रहे हैं...मनोज@9479070321
Posted on: May 05, 2017. Tags: MANOJ KUMAR PATEL SONG VICTIMS REGISTER WATER
प्रधानमंत्री आवास : सरकार कहती है पैसे भेज दिए काम शुरू करो, बैंक कहता है बैंक में पैसे नहीं हैं...
ग्राम पंचायत-कुन्डेवा,जनपद पंचायत- उदयपुर जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से बालबिहारी यादव बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके खाते में रुपए आ गए है लेकिन बैंक मेनेजर पैसे नही है बोलकर भगा देता है, उधर सचिव सरपंच बोलते है जल्द काम चालू करो निर्माण कार्य चालू नही होने से पैसे वापस चले जायेंगे। मेरे पास आय का कोई और स्त्रोत नही है इसलिए निर्माण कार्य शुरू कराने में असमर्थ हूँ आप सभी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अनुरोध है कि इन अधिकारियों से बात कर दबाव बनाये जिससे समस्या का समाधान हो सके और घर का निर्माण हो सके-सचिव @9617888952,बैंक मैनेजर@8959909419. बालबिहारी यादव@9753390309.
Posted on: May 05, 2017. Tags: BALBIHARI YADAV SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : गर्भवती महिलाओ को आयरन युक्त भोजन करना चाहिए...
ग्राम-उबेगाव, जिला-छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे नवजात शिशु और गर्ववती महिलाओं के देखभाल सम्बन्धी उपाय बता रही है ये बता रही है कि जच्चा और बच्चा के ध्यान रखने की खास आवश्यकता होती है.जो महिलायें गर्भवती है उन्हें आयरन युक्त भोजन करना चाहिये जैसे दाल, आटा,मूंगफली, हरी सब्जी आदि का सेवन करना चाहिये। हमारे आसपास पाए जाने वाली बहुत सी हरी सब्जियों में आयरन की मात्रा काफी होती है जैसे पालक भाजी जिनका अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए और अधिक कमजोरी होने पर आयरन की दवा का उपयोग चिकित्सक की सलाह लेकर ही करना चाहिए ताकि गर्भवती महिला व उसके पेट में पल रहे बच्चे पर कोई दुष्प्रभाव ना पड़े...माला@8719877544
