बिहार: पहचान, स्वाभिमान के लिए भूमि का मालिकाना जरुरी, एकता परिषद की पदयात्रा प्रारम्भ...

6 लाख बेघरों के भूमि के अधिकार के लिए सत्याग्रह पदयात्रा प्रारम्भ: गरीबों भूमिहीनों को न्याय दिलाने के लिए बिहार के गया, बक्सर, आरा, जमुई, मुजफ्फरपुर जिले के लोग पदयात्रा में आये हैं इस यात्रा का नेतृत्व पुरे देश में कमज़ोर और वंचित वर्ग के भूमि अधिकार के लिए संघर्षरत जनसंंगठन एकता परिषद के पी व्ही राजगोपाल कर रहे हैं जिन्होंने कहा कि हर कमजोर वर्ग के पास अपना घर और अपनी जमीन हो इसके लिए सबको जागरूक होना पड़ेगा, ऐसे कानून के बारे में भी जानना जरूरी हैं जो उद्योगपतियों को 1 रुपयें एकड़ में जमीन उपलब्ध कराते हैं और गरीबों के लिए नहीं। जनसत्याग्रह आंदोलन 2012 के दौरान भी मुख्य रुप से गरीब व कमज़ोर वर्ग के लोगो को 10 डिसमिल जमीन देने की बात हुई थी पर सरकार ने उसे अब तक नहीं किया...

Posted on: Apr 15, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

बेटियां भगवान का सबसे बड़ा वरदान है...बेटियों पर कविता

दिल्ली से चन्द्रप्रकाश बेटियों पर एक कविता सुना रहे है :
मेहँदी बोली कुमकुम का त्यौहार नहीं होता-
रक्षाबंधन के चन्दन का प्यार नहीं होता-
इसका आँगन एक दम सूना-सूना सा रहता है-
जिसके घर में बेटी का अवतार नहीं होता-
जिस धरती पर से मात्र शक्ति का मान नहीं जा सकता है-
नर के नारी से सम्मान नहीं जा सकता है-
बेटा घर में हो तो बेशक सीना ठंडा रह जाये-
बेटी घर में हो तो भूखा मेहमान नहीं जा सकता...

Posted on: Apr 15, 2017. Tags: CHANDRAPRAKASH DELHI SONG VICTIMS REGISTER

छोटी चिड़िया का श्राप...लघुकथा-

बहुत समय पहले की बात हैं पांडवो को इंद्रप्रस्थ सौंपा गया.राज्य विस्तार एवं सौन्दर्यीकरण के लिए पांडवो ने दिन रात कठोर परिश्रम कर जंगल को काटते चले गए .राज्य के विस्तार लिए उन्हें कुछ भी ध्यान नहीं रहा. जिसके कारण बहुत सारे जीव जंतु नष्ट हो गए .उसी में एक छोटी चिड़िया का पूरा परिवार नष्ट हो गया .छोटी चिड़िया इस बात से बहुत दु:खी हुई और उसके मुँह से श्राप निकल गया कि जिस तरह इंद्रप्रस्थ को सजाने संवारने के लिए किसी जान माल की परवाह नहीं की और मेरा पूरा वंश का विनाश कर दिया उसी प्रकार तुम्हारे पूरे वंश का विनाश हो जायेगा. महाभारत के युद्ध में ऐसा ही हुआ .कौरव पांडव सभी के वंश समाप्त हो गये.इस कारण हमे अंधाधुंध विकास को लेकर जंगल को नष्ट नहीं करना चाहिए .जंगल में कई तरह के प्राणियों का निवास होता है और कुछ ऐसे जीव जन्तु होते हैं जिन्हें पृथ्वी पर रहना बहुत आवश्यक हैं उनके नष्ट होते ही हमारे अस्तित्व पर भी खतरा मंडराने लगता हैं .शायद इस कारण भी अलग-अलग जाति के लोग पेड़-पौधे एवं जीव जन्तु को अपना देवता या दूत मानकर उनकी रक्षा करते हैं और संपूर्ण जिव जगत को खुशहाल व बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं. सुनील@9308571702

Posted on: Apr 15, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हमारे स्कूल और अस्पताल के पास अतिरिक्त कक्ष 15 साल से बन रहा है अभी तक पूरा नहीं बना...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि आज वे पड़ोस के पकनी गाँव में है जहां पर स्कूल और अस्पताल है उसके पास में एक अतिरिक्त कक्ष बन रहा है जो कि 10-15 साल बनते हुए हो चुका है पर अभी तक पूरा नहीं बना है और वह भवन खंडहर जैसा हो चुका है खिड़की दरवाजे भी पूरे चोरी गए है, यह भवन बन जाता तो इससे पास के स्कूल और अस्पताल दोनों को मदद होती इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की पर कोई फायदा अब तक नहीं हुआ इसलिए इसको पूरा बनवाने के लिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कि आप कृपया कलेक्टर@9893509012, S.D.M@9424166557 को फोन कर दबाव डालें। कैलाश@9575922217

Posted on: Apr 15, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo Radio in Hindi, Khortha and Gayali from Jharkhand: 15th April 2017...

Today Subhas Gayali and Arti Tudu are presenting Bultoo Radio in Hindi, Khortha and Gayali languages in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.

Posted on: Apr 15, 2017. Tags: SONG SUBHASH GAYALI ARTI TUDU VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »