हमारी बिजली काटकर फैक्ट्रियों को दी जा रही, अधिकारी नहीं सुनते कृपया फोन कर दबाव बनाएं...
ग्राम-डोंगरगाँव, तहसील-देसाईगंज, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से फ़िरोज़ पठान अपने यहाँ हो रही बिजली कटौती से परेशान है वह बता रहे है कि इस भीषण गर्मी के समय दिन में ५-६ घंटे बिजली बंद रहती है वे आरोप लगा रहे हैं कि यह कटौती रिहायशी क्षेत्र में ही ज्यादा हो रही है जबकि उन इलाकों में जहां फैक्ट्रियां हैं वहां कोई कटौती नहीं हो रही है और बिजली उनको सप्लाई कर दी जा रही है जिससे गर्मी के दिनों में बिजली नही होने से लोगों को कई समस्याओं सामना करना पड़ता है. कृपया सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि आप यहाँ के ग्रामीण विधुत मण्डल अधिकारी को फ़ोन कर दबाव बनाए | ग्रामीण अधिकारी रोखड़े @7875761797. फ़िरोज़ पठान@9765978070.
Posted on: May 07, 2017. Tags: FIROZ PATHAN SONG VICTIMS REGISTER
मोला मया-मया लगथे मया वाली गा...छत्तीसगढ़ी प्रेम गीत -
ग्राम-लोढ़ी, पोस्ट-लोधी, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से रोहित पनिका एक
छत्तीसगढ़ी प्रेम गीत सुना रहे है :
मोला मया-मया लगथे मया वाली गा-
मोला दया-दया लगथे दया वाली गा-
चल घूमी अई हो जिला अनुपपुर उमरिया ला...
Posted on: May 07, 2017. Tags: ROHIT PANIKA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : शहतूत के फल से मुहांसे का इलाज-
ग्राम-उभेगाँव, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे शहतूत के फल के एक औषधीय गुण के बारे में जानकारी दे रही हैं वे बता रही हैं कि शहतूत या मलवरी फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहतमंद भी होता है| इसमें पोटेशियम, विटामिन और फास्फोरस काफी मात्रा में पाया जाता है | यह फल काले रंग का होता है | वैसे तो ये लाल और हरे रंग का भी होता है लेकिन हरे रंग का शहतूत खाने में खट्टा लगता है | शहतूत मुहांसों की समस्या को भी दूर करता है शहतूत की छाल और नीम की छाल को बराबर मात्रा में एक साथ मिलाकर कूट ले और उसका लेप बनाकर लगाने से मुहांसे ठीक हो जाते है | केमिकल वाली दवा की बजाय आप लोगों को इस तरह के घरेलू नुस्खों को आजमाना चाहिए। माला@7582859962.
Posted on: May 07, 2017. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
बिहार का पहला भारतरत्न बिस्मिल्लाह खां संगीत विश्वविद्यालय खुलवाने में मदद करने की अपील...
मुज़फ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार के साथ आज सामाजिक और सांस्कृतिक कर्मी अशोक भारती जुडे है ये बता रहे है कि बिहार में संगीत विश्वविद्यालय नहीं होने से यहाँ के विद्यार्थियों को संगीत की उच्च शिक्षा के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था इसके लिए तीन वर्ष पहले प्रयास किया गया जिसके बाद मंत्री विनय विहारी जी ने बिस्मिल्लाह खां संगीत विश्व विद्यालय की स्वीकृति दे दी थी जिसका बजट भी आ चुका है जगह भी उपलब्ध है इसके बाद भी अभी तक जिला अधिकारी धर्मेन्द सिंह से लगातार कहने के बावजूद भी संगीत विश्व विद्यालय के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है. सभी सुनने वाले साथियों से वे अनुरोध कर रहे हैं कि इस जान आकांक्षा को मूर्त रूप देने में आप सभी मदद करें। सुनील@9308571702
Posted on: May 07, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : तपती धूप से त्वचा को बचाने के देशी नुस्खे-
ग्राम-उभेगाँव, जिला-छिन्दवाडा, (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे बता रही हैं कि आग जैसी झुलसती गर्मी में चेहरे की त्वचा जलने लगती है उसे कैसे देसी नुस्खे से ठीक रखा जाए क्या आप उसकी विधि जानते है? दही में निम्बू की कुछ बुँदे डाले और उसका लेप चेहरे व गर्दन पर रोजाना लगाने से कुछ ही दिनों में त्वचा खिल जाएगी, टमाटर का गुदा चेहरे पर रगड़ कर १५ मिनट तक रेपर लगे रहने दे फिर दूध से चेहरा धो ले फिर कुछ देर बाद ठन्डे पानी से धो ले इससे त्वचा साफ हो जाती है, मार्केट में कई प्रकार के प्रोडक्ट मिलते है जो महंगे व केमिकल वाले होते है, इससे अच्छा देसी नुस्खे अपनाए यह हर गाँव घर में लगभग मिल जाते है आसानी से इस तपती धूप में आप इन चीजो को इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा खिल उठेगी...माला@8719877544
