नेत्रहीन छात्र एक साल से चक्कर लगा रहा पर छात्रावास में प्रवेश नहीं मिल रहा, कृपया मदद करें...
ग्राम-भेडाघाट, जिला-जबलपुर, (म.प्र.) से सतीश स्वयं दृष्टिबाधित हैं और आज अपने नेत्रहीन साथी उमाकांत की समस्या बता रहे हैं कि इन्हें राजसंघ कल्याण संस्थान विद्यालय के छात्रावास में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण इन्हें आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इन्होने कई बार जिलाधिकारी तथा विद्यालय को आवेदन दिया लेकिन आज तक कोई भी कारवाई नहीं हुई. वे पिछले एक साल से उन्हें टालने के लिए आश्वासन ही दे रहे हैं. आप सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि आप जिलाधिकारी कार्यालय@07612624350 में फोन कर उनसे अनुरोध करें कि वे कृपया एक नेत्रहीन छात्र की मदद करें. उमाकांत-9977920016. सतीश@7067396350
Posted on: May 08, 2017. Tags: SATISH JABALPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our subsidised ration started 15 days after reporting on CGnet...
प्रखंड-निराल, जिला-गढ़वा (झारखण्ड) से सामाजिक कार्यकर्ता जहूर अंसारी बता रहे है कि इन्होने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड करवाया था जिसमे लोगो ने बताया था कि उनको (P.D.S.) उचित मूल्य की दुकान से राशन नहीं दिया जा रहा था. दुकानदार कह रहा था कि आपका अंगूठा काम नहीं कर रहा है तो कहीं मशीन काम नहीं कर रहा है इस तरह से लोगो को राशन से वंचित कर रहा था तो सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड होने के 15-20 दिनों बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी दुकान गए और जितने लोगो की शिकायत थी उन सब लोगो को 2-2 महीनो का राशन दे दिया गया इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने अधिकारियों पर फोन करके दबाव डाला। अंसारी@8809058395
Posted on: May 08, 2017. Tags: FOOD JAHOOR ANSARI RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER
गर्मियों में आगजनी से बचने के उपाय...
गर्मियों में आग से सावधान रहने के उपाय : घर के अंदर गैस सिलेंडर, चूल्हे, लैंम्प, मिटटी तेल एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थ उपयोग में लाते समय विशेष सावधानी रखें ताकि किसी प्रकार का कोई नुकसान न पहंचे |साथ में ट्रेन, बस एवं अन्य समुदायिक जगहों पर भी माचिस या लाईटर का प्रयोग न करे | इस समय किसान भाइयो की गेंहू की फसल लगी हुई है | इन सभी के बचाव हेतु, घर में गीली मिटटी की पोताई और अग्नि शमन यंत्र यानि रेत पानी की व्यवस्था रखें| साथ में अग्नि शमन कार्यालय का नम्बर अवश्य रखें | सूती कपडे पहने, गर्मी में अच्छा रहेगा |शरीर में आग लगने पर दौड़े नहीं बल्कि जमीन में गोल-गोल घूमकर आग बुझाएं | अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर सुनील कुमार@9308571702.
Posted on: May 08, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
गाँव-गाँव में अलख जगावो, बच्चे बडे सब पेड़ लगावो...कविता -
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया पर्यावरण को लेकर एक कविता सुना रहे है :
गाँव-गाँव में अलख जगावो, बच्चे बडे सब पेड़ लगावो-
बिच हमारे सच्चे साथी, डटकर उनका वंश बढ़ावो-
ये हानिकारक गैस पिते है, प्रदुषण हमको देते है-
हर आयु की छलनी गुरूश, भूमि को पकडे रहते है-
उर्वरक शक्ति इनकी बढती, मिट्टी को ना बहने देते है-
रोटी,कपड़ा फल यह देते है, खिलते को कागज देते है-
गाँव-गाँव में अलख जगावो, बच्चे बडे सब पेड़ लगावो...
Posted on: May 08, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : महुआ के औषधीय उपयोग-
मनोज महुआ के बारे में जानकारी दे रहे है, महुआ का फल (डोरी) रोटी बनाने में काम आता है, बच्चे के पेट में दर्द होने पर डोरी का तेल लगाने से ठीक होता है, कब्जियत होने से नाभि के चारो ओर तेल लगाने से और घाव या चोट लगने पर इसका तेल लगाने से ठीक होता है. महुआ के छाल को सांप-बिच्छू काटने से खिलाने से ठीक होता है. खुजली होने पर इसकी छाल को उबालकर नहाने से ठीक होता है. दांत दर्द में महुआ के फल का उपयोग किया जाता है, महुआ के फल से चर्म रोग का इलाज किया जाता है. महुआ का पत्ता पेशाब में जलन होने या गरम मूत्र की समस्या होने पर ताजा पत्ता को पीसकर उसका गोली बनाकर खाने से आराम होता है. ब्रोंकाइटिस होने पर फूल की गोली या पाउडर बनाकर खाने से भी ठीक हो जाता है | मनोज@7321824966

