हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या हैं, दूर से लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बड़ेराउर, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमी यादव बता रहे हैं उनके पारा में पानी कि बहुत समस्या है| गर्मी के दिनों में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए सचिव-सरपंच को बोले हैं, लेकिन अभी तक पानी कि सुविधा नही हुआ हैं| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का समस्या का निराकरण करने में मदद करें:अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587295015, सीईओ@8889251366.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
आधार कार्ड कैसे प्राप्त करें मदद की अपील,
ग्राम-डोकमा, ब्लाक-जैजयपूर, जिला-जांजगिर-चांपा (छतीसगढ़ी) से संपत राम यादव बता रहे हैं कि उन्होंने अपनी बेटी वर्षा कुमारी यादव के नाम का से नया आधार कार्ड अप्लाई करवाया है| कार्ड का अप्लाई दिनांक 29/11/2021 को हुआ था| उनका कहना है की इस कार्ड को प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए| सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि उनका आधार कार्ड दिलवाने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7898866791.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: AADHAR CARD CG CHAMPA JAIJAYPUR JANJGIR PROBLEM
कई सिल टूट गये कई बिल खराब...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता
सुना रहे हैं:
कई सिल टूट गये कई बिल खराब-
जब से उद्योगपति सब कुछ हुआ बर्बाद-
माँ बहन बिक गये हरियाली हुयी बिनास-
गांव-गांव उजड़ गया उद्योगपति का हुआ राज-
कई सिल टूट गये कई बिल खराब...
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: CG POEM RAIGDH
कुछ लड़के ब्लाइंड लोगों को तंग करते हैं
जिला-मैनतरी, उत्तरप्रदेश से शिवा गुप्ता जी सीजीनेट के श्रोताओं को अपनी शिकायत बता रहे हैं| इनका कहना है कि ये बैगलोर की बी. के नगर की एक सूचना दर्ज करा रहे हैं|इस एरिया में ब्लाइंड लोग रहते हैं और बी. के नगर के कुछ लड़के ब्लाइंड लोगों को परेशान करते हैं, तंग करते हैं |इनसे ब्लाइंड लोग काफी परेशान हैं| कृपया जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण कर दें|संपर्क नंबर@9760582477.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BLAIND MAINTRI PEOPLES PROBLEM TORTURE UP
राजस्थान सामान्य ज्ञान बता रहे हैं-
जिला-डोंगरपुर, ब्लाक-डोंगरपुर तहसील-असपुर (राजस्थान) से प्रकाश वीणा सामान्य ज्ञान के कुछ प्रशन सीजीनेट के श्रोताओं के सामने रखे हैं-
(1) गोल्डन सिटी किसे कहा जाता है ?
-जोधपुर |
(2) पिंक सिटी किसे कहा जाता है ?
-जयपुर |
(3) राजस्थान में पहाड़ों की नगरी किसे कहा जाता है ?
-डूंगरपुर |
(4) राजस्थान का वस्त्रों की नागरी किसे कहा जाता है ?
बिलवाड़ा |
(4) राजस्थान का चेरापुंजी किसे कहा जाता है ?
-मांसवाड़ा |
संपर्क नंबर@ 8003475825.
